सब्जी किसानों को ठगना बंद करें व्यापारी किसानों के साथ खड़ा किसान मोर्चा- राम नारायण
शहड़ोल
अपने काम और अपने नाम के नाम से जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत इकाई किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा,ने एक बार फिर किसानों के साथ व व्यापारियों के दोहरीकरण की नीतिको खुली चुनौती दी है किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा किसानों के साथ आहट वाले व्यापारी जो ठगी का कार्य करते हैं सुबह-सुबह बोली लगाने जैसा कार्य कर किसानों से निम्न दर से सब्जी का दाम देकर एक बड़ी धनराशि दलाली के रूप में सब्जी व्यापारी करते हैं वह करना बंद कर दें श्री मिश्रा ने कहा हमें किसान को सबल और मजबूत बनाना है किसान इतना सक्षम है कि जब वह सब्जी और अनाज पैदा कर सकता है तो सब्जी बेच भी सकता है हर घर की जरूरत किसान के माध्यम से पूरी होती है पर किसानों का उसका सही दाम व्यापारी नहीं देते उन्होंने व्यापारियों को दो टूक शब्दों में कहा है कि उचित दर पर किसानों के सब्जी सही नाप और सही मूल्य से लिया जाए नहीं तो किसानों के साथ हो रहे ठगी से आगे आने में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा,पीछे नहीं हटे गा और हर हालत में किसानों को उनका सही मूल्य दिला कर रहेगा जिला महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया शहडोल जिला अंतर्गत सभी बड़ी-बड़ी मंडियों में ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में किसानों से बड़े ही निम्न स्तर दर पर व्यापारी उनके अनाज व सब्जी का मूल्य तय करते हैं जिससे किसान के परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पाता और मुनाफा व्यापारी कमाते हैं जो एक प्रकार से शोषण की श्रेणी में भी आता है जिला महामंत्री ने सभी व्यापारियों से भी आग्रह किया है कि किसानों को उनके अनाज व सब्जी का सही मूल्य दे कर ही उनका अनाज और सब्जी खरीदें।