आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित
अनूपपुर/केशवाही
आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, क्षेत्रीय वरिष्ठ रक्त व स्वास्थ्य सेवक श्याम सुन्दर बगड़िया जी के वैवाहिक वर्षगांठ व उनके बाबूजी स्व. गजानंद बगड़िया जी की पुण्य तिथि व उनके भतीजे विजय बगड़िया की भी वैवाहिक वर्षगांठ पर शासकीय नवीन महाविद्यालय, केशवाही परिसर में सेवा निवृत वरिष्ठ चिकित्सक डा ओ एन त्रिपाठी जी के संरक्षण, मार्गदर्शन में, शासकीय नवीन महाविद्यालय केशवाही, मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति अनूपपुर जिला इकाई, इंडियन बैंक केशवाही, संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेज अनूपपुर; के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का प्रथम सफल आयोजन सम्पन्न हुआ.
उक्त रक्तदान शिविर में शासकीय नवीन महाविद्यालय, केशवाही के छात्र छात्राओं, केशवाही के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों, संगठनों, समाजसेवियों, शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय व वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा निकटवर्ती व दूरस्थ क्षेत्रों (बहेराबांध - बिजुरी, कोतमा, फुनगा, बचरवार, बरतर, अनूपपुर, अमलाई पेपर मिल्स) से पधारे रक्त वीरों व वीरांगनाओं द्वारा, कुल 38 यूनिट रक्तदान का संग्रहण अनूपपुर जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम द्वारा हुआ, जिसमें 12 यूनिट नारी शक्ति रक्त वीरांगनाओं व 26 यूनिट रक्त वीरों द्वारा प्रदत्त रक्त उल्लेखनीय रहा.
कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले सिद्ध शक्तिपीठ मरखी देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त कर, वरिष्ठ चिकित्सक डा ओ एन त्रिपाठी जी केशवाही, कोतमा के खंड चिकित्साधिकारी डॉ के एल दीवान जी, केशवाही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव, इंडियन बैंक केशवाही शाखा की प्रबंधक श्रीमती लतिका मिश्रा व मां नर्मदा स्वास्थ्य समिति के संस्थापक संचालक श्री श्याम सुन्दर बगड़िया जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व वैदिक मंत्रोचारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
मां नर्मदा स्वास्थ्य समिति के संस्थापक संचालक श्री श्याम सुन्दर बगड़िया जी ने शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, तकनीशियनों, नर्सेस, अतिथियों का परिचय व उनके योगदान की सराहना करते हुए, सर्वप्रथम स्वयं अपना दुर्लभ रक्त 🅾️⛔ का 28वीं बार रक्तदान समर्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया व प्रत्येक रक्तदाता को सम्मानित करते रहे.
कार्यक्रम में बहेराबांध - बिजुरी से पधारे हेमबली साहू व शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय केशवाही के सभी कर्मचारियों ने व्यवस्था, बरतर के सुखलाल साहू ने भोजन व्यवस्था, प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश प्रसाद गुप्ता ने कॉफी, अन्य समाजसेवियों ने सेव, केला, बिस्कुट, इंडियन बैंक व संकल्प कॉलेज ने पंडाल, टेबल कुर्सी की व्यवस्था का गुरुत्तर दायित्व संभाल कर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया.
कार्यक्रम में मरखी देवी मंदिर के आचार्य श्री तीरथ प्रसाद शुक्ला, निकटतम ग्राम पंचायत के सचिव जुगराज सिंह, कोतमा के वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश अग्रवाल, ग्राम पंचायत फुनगा के उप सरपंच उमेश अग्रवाल, भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अमित कुमार गुप्ता, लिनेस क्लब कोतमा की श्रीमती रीता गुप्ता, शिल्पा त्रिवेदी, शिल्पा जैन, वर्षा चावड़ा, रुचि सिंह, निशा गुप्ता व अंजू गुप्ता; वरिष्ठ पत्रकार चेतराम शर्मा आदि पधारकर स्वयं भी रक्तदान किए, दूसरों को प्रोत्साहित भी करके, कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाकर सफल बनाए. कार्यक्रम में डा विकास केवट, अनिरुद्ध सिंह, आयुष चिकित्सालय के शुभम केवट, राजू कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, सचिन कुशवाहा, राहुल सेन व गुप्ता मेडिकल स्टोर केशवाही, केशवाही महाविद्यालय के राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार गुप्ता, मुकेश वर्मा व उत्कर्ष प्रताप सिंह का सक्रिय सहयोग योगदान प्राप्त हुआ.
अनूपपुर जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम में रामावतार सिंह पटेल, रामरुचि रावत, फूल सिंह, श्रीमती प्रियंका नागपुरे, पिंकी चौधरी, रवि सोनकर व वैन चालक गोपाल वर्मन ने रक्त संग्रहण का कार्य कुशलतापूर्वक संपादित किया.
कार्यक्रम सहयोगियों को मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति, केशवाही महाविद्यालय प्राचार्य, वरिष्ठ चिकित्सक डा ओ एन त्रिपाठी, अनूपपुर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डा एस आर पी द्विवेदी व अनूपपुर जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय जी द्वारा संयुक्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.
अंत में, सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन हुआ.