पतखई घाट में यात्री बस पलटी 3 की मौत 28 घायल, 5 की हालत नाजुक
शहड़ोल
शहड़ोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में देर रात छत्तीसगढ़ के से लखनाऊ जा रही भोरमदेव ट्रेवेल्स की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही इस हादसे में 28 यात्री घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जिसमे 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
*छत्तसीगढ़ कवर्धा से लखनाऊ जा रही थी बस*
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट के पास देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्री यूपी के 26 वर्षीय नादिर खान , 12 आर्षीय महिमा कश्यप सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई तो वही इस घटना में 28 अन्य यात्री घायल हुए है। जिसमे 10 घयलो को जिला अस्पताल में वे 18 घायलो को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। वही 5 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। इस बस दुर्घटना की जानकरी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलो को उपचार के लिए भिजवाया और अस्पताल पहुच घायलो से मुलाकात कर उनके हालात का जायज़ा लिया।