खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया आज जिले के प्रवास पर
अनूपपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहडोल संभाग के संगठन मंत्री रहे एवं वर्तमान मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष,कैबिनेट मंत्री दर्जा जितेंद्र लिटोरिया का प्रवास व दौरा कार्यक्रम दिनांक 12 फरवरी 22 को अनूपपुर जिले के लिए सुनिश्चित किया गया है। मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया 12 फरवरी दिन शनिवार को प्रातः 8:00 बजे कटनी से अमरकंटक के लिए वाया उमरिया शहडोल होते हुए वाहन क्रमांक एमपी 04 सीआर 9922 से अनूपपुर आगमन होगा दोपहर 1:00 बजे अनूपपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सायं 5:00 बजे अनूपपुर से पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 6:30 बजे अमरकंटक सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा सायं 7:00 बजे अमरकंटक के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे।
*पूर्णकालिक संगठन मंत्री के जिम्मेदारियों का किया निर्वाहन*
मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया रीवा एवं शहडोल संभाग के पूर्णकालिक के रूप में संगठन मंत्री का दायित्व संभालते हुए कुशल संगठन कर्ता के रूप में पार्टी को मार्गदर्शन दिया और संगठन हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए शहडोल संभाग के अंदर कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार भरने के साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए जितेंद्र लिटोरिया हमेशा संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें नई जिम्मेदारी प्रदान करते हुए प्रदेश के विकास में अहम भूमिका अदा करने की कमान सौंपी है
*स्वागत की अपील*
भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा द्वारा भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से कैबिनेट मंत्री दर्जा अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जितेंद्र लिटोरिया के भव्य स्वागत हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई