परिवहन विभाग हुआ कंगाल बिजली बिल जमा न होने से कटी बिजली काम काज ठप्प
अनूपपुर
जिले के परिवहन विभाग में इन दिनों अंधेरा छाया हुआ है । दरअसल परिवहन विभाग ने बिजली के बिल का भुगतान नही किया था जिसके चलते एमपीईबी ने परिवहन विभाग की लाइट कट दी जिससे कार्यालय में अंधेरा छाया हुआ है । बिजली नही होने से बिजली संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे है ।
अनूपपुर जिले के परिवहन विभाग ने 99 हजार 7 सौ 40 रुपए के बिजली का भुगतान नही किया ,जिससे एमपीईबी ने विभाग की बिजली काट दी ,जिसके चलते परिवहन विभाग में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली गुल रहने से कार्यलय का बिजली संबंधी कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे है। बिजली नही होने से मुख्य रूप से कंप्यूटर नही चल रहे । जिससे कार्यालय का सारा काम ठप्प पड़ा है । मुख्य रूप से लाइसेंस, परमिट जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे ही साथ ही राजस्व का भी नुकशान हो रहा है।