भ्रष्टाचार की नाव में सवार सचिव व इंजीनियर, जिम्मेदार ही कर रहे विकास की जगह विनाश
*निर्माण खुद बयां कर रहा लीपापोती की कहानी, शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही*
अनूपपुर
ग्राम वासियों ने पूर्व में भी सचिव शारदा पांडे के तानाशाही भ्रष्ट कार्यशैली के खिलाफ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंप चुके हैं ज्ञापन लेकिन उंची पंहुच जुगाड़ मे माहिर सचिव महोदय सारे नियम कायदे को धता बताते हुए शासन प्रशासन पर है भारी..!
*सरपंच व ग्रामीणों पर अपनी धौंस*
जिले के अनूपपुर जनपद ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकोला मे सचिव व इंजीनियर ने शासन की पैसे की राशि को दुरुपयोग करते हुए बिछली नदियां दानी बाबा के पीछे मे सचिव शारदा पांडे इंजीनियर लव श्रीवास्तव द्वारा सचिव के भाई ठेकेदार से मिलकर 14 लाख रुपए की पुलिया का गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया गया है जिसमें रेता सीमेंट की जगह मिट्टी से जुड़ाई की गई है जिसके कारण पुलिया कई जगह से लीकेज हो गया है और उसका भुगतान भी कर दिया गया है इस संबंध में जब सीईओ उषा किरण गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा
*जांच की उठ रही मांग*
ग्राम पंचायत साकोला के कई ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई है
*इनका कहना है*
डैंम अगर लीकेज हो गया है तो और हो रहे गुणवत्ता विहीन कार्य की हमने पहले ही शिकायत की थी लेकिन हमारी कोई नहीं सुना हम इसमें क्या कर सकते हैं
*चोखे सिंह सरपंच ग्राम पंचायत सकोला*
डैंप अगर लीकेज हो गया है तो अभी उस पर छपाई का कार्य बचा है छपाई होने के बाद लीकेज बंद हो जाएगा
*लव श्रीवास्तव इंजीनियर*