जंगली हाथी ने ननिहाल बच्ची पर किया प्राणघातक हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज
अनूपपुर/भालूमाडा़
शिवलहरा गौशाला के पास दारसागर निवासी दीनदयाल प्रधान की 2 वर्ष की ननिहाल बच्ची नंदिनी को एक जंगली हाथी ने किया प्राणघातक हमला,बच्ची व उसकी मां बाल बाल हाथी के प्रकोप से बाल बाल बची, एसईसीएल चिकित्सालय भालूमाडा़ में चोटिल बच्ची का चल रहा है प्राथमिक इलाज। बच्ची के एक पैर में गंभीर चोट आई लगभग 20 टाके लगे।भालूमाडा़ पयारी दारसागर आने जाने वाले राहगीर रहे सावधान, खूंखार हाथी शिवलहरा गौशाला दारसागर क्षेत्र क्षेत्र में खुलेआम घूम रही है घटना शाम 7:00 बजे, जब दीनदयाल की पत्नी 2 साल के ननिहाल बच्ची के साथ अपनी झुग्गी झोपड़ी से बकरी चराने और धान के रखरखाव के बाद अपने निवास स्थान दारसागर वापस जा रही थी तभी अचानक शिवलहरा बीच रास्ते में खूंखार हाथी ने किया प्राणघातक हमला जिससे ननिहाल नंदनी को पैरों में गंभीर चोट आई।*