जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार मेला का आईटीआई भवन में होगा आज आयोजन
अनूपपुर
जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 25 फरवरी को शासकीय आईटीआई अनूपपुर में आयोजित किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने देते हुए बताया है कि रोजगार, स्वरोजगार मेले के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम में हितलाभ प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर एलईडी के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के माध्यम से देखने एवं सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।