31 मार्च एवं 1 अप्रैल को कल्याण सेवा आश्रम के केन्द्रीय सभागार में पत्रकारों का महासम्मेलन

31 मार्च एवं 1 अप्रैल को कल्याण सेवा आश्रम के केन्द्रीय सभागार में पत्रकारों का महासम्मेलन

*प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने अमरकंटक में की बैठक*


अमरकंटक/अमरकंटक 

म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय सम्मेलन आगामी 31 मार्च एवं 01 अप्रैल 2022 को अमरकंटक के सुप्रसिद्ध श्री कल्याण सेवा आश्रम के विशाल सभागार में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को पूर्ण स्वरूप देने के लिये 27 फरवरी ,रविवार की सुबह संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया राजेन्द्रग्राम होकर अमरकंटक पहुंचे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मो अली, महासचिव सुनील त्रिपाठी,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष  अजीत मिश्रा, धनन्जय तिवारी, उमाशंकर मुन्नू पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय,रमेश तिवारी, ग्यानचंद जायसवाल, पुष्पेन्द्र रजक, गजानंद गर्ग, विपुल जैन, प्रदीप शुक्ला, अजय जायसवाल,राजन सिंह, सुनील गुप्ता, विजय उर्मलिया, प्रकाश तिवारी के साथ अन्य लोगों के साथ माता नर्मदा मन्दिर दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद वे श्री कल्याण सेवा आश्रम पहुंच कर समाजसेवी संत परमपूज्य श्री हिमाद्री मुनि जी से सौजन्य भेंट की। उन्होंने सभी पत्रकारों के साथ कार्यक्रम स्थल,  आवास ,भोजन व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक चर्चा की । वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने अमरकंटक महा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकार गणों ने बैठक में आवश्यक सुझाव दिये। इसके पश्चात वे भोपाल रवाना हो गये।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget