हाथियों का तांडव एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला, फसल और घरों को पहुँचाया नुकसान
*हाथियों द्वारा सेमरदर्री एवं कटरा में किए नुकसान का कलेक्टर ने लिया जायजा*
*प्रभावितों से मिल कर उन्हे मुआवजा दिलाने वन विभाग को दिए निर्देश*
मरवाही/पेंड्रा
आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को दोपहर लगभग 3.20 बजे मरवाही वनमण्डल पेण्ड्रारोड के मरवाही परिक्षेत्र अंतर्गत ढपनीपानी परिसर के चिल्हन गांव एवं कटरा गावं के बीच कक्ष क्र. 2020 PF में 16 हाथियों का दल विश्राम कर रहा था जिसकी सूचना मुनादी द्वारा एवं प्रभावित वन क्षेत्र में प्रवेश निषेध स्थानीय कर्मचारी एवं निगरानी दल द्वारा विगत 02 दिवस से किया गया जा रहा था किन्तु गाम चैनपुर (मनेन्द्रगढ) निवासी रामप्रसाद पिता रामविशाल जाति पाव उम्र 45 वर्ष (लगभग) अपने दामाद के साथ मोटर सायकल से वहां पहुचा जिसे पहले से ही अगाह किया गया था कि इस क्षेत्र में हाथी है जंगल में प्रवेश मत करना किन्तु वह व्यक्ति कुछ दूर जाकर रूका मोटर सायकल एवं दामाद को रोड में छोड़कर हाथी देखने की लालसा से वन क्षेत्र के अंदर प्रवेश कर गया। 16 हाथियों के दल में से एक मादा हाथी अपने बच्चे के साथ दल से कुछ दूरी पर झाडियों के पास खड़ी थी जिसे वह व्यक्ति देख नही पाया और देखने हेतु मुख्य दल की ओर आगे बढ़ रहा था तभी समीप में खड़ी हुई मादा हाथी जिसे वह व्यक्ति देख नही रहा था द्वारा व्यक्ति को पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त बाते प्रत्यक्षदर्शी उसके दामाद जो मार्ग में खड़ा था द्वारा बताया गया।
*कलेक्टर ने लिया जायजा*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 फरवरी 2022 कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज मरवाही वन क्षेत्र के ग्राम सेमरदर्री (चुकतीपानी) और ग्राम कटरा पहुंचकर हाथियों के दल द्वारा किए नुकसान का जायजा लिया। उन्होने प्रभावित ग्रामिणों से मिल कर उनका हालचाल पूछा और उनके सामान तथा फसल के नुकसान के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने वन विभाग केे अधिकारियों को तत्काल क्षतिपूर्ति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत मरवाही को मनरेगा के तहत प्रभावित लोगों के भूमि समतलीकरण एवं कुंआ निर्माण कराने तथा सौर सुजला योजना और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
*हाथियों ने पहुँचाया नुकसान*
हाथियों के दल ने चुकतीपानी में मोहितराम यादव के घर के दरवाजा एवं बर्तन को क्षतिग्रस्त करने साथ ही केला और टमाटर के फसल को और इंद्रपाल यादव के गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने ग्राम कटरा में अमर सिंह, फूल सिंह और जय मंगल के मकान एवं फसलों को क्षतिग्रस्त किया है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री हितेश्वरी बाघे, सीईओ जनपद पंचायत डॉ. राहुल गौतम, वन क्षेत्रपाल श्री दारोगा सिंह मरावी उपस्थित थे।