लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से कई बिजली के पोल हुए धरासाई
अनूपपुर/कोतमा
कोतमा थाना अंतर्गत पैरिचुआ में 22 फरवरी की रात्रि तकरीबन 8:00 बजे एक ट्रैक्टर वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पर बिजली के 8 से 10 पोल धराशाई हो गए साथ ही पोल टूटने पर बिजली के तार भी सड़कों पर बिखरे पड़े रहे जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग को दी गई वहीं जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए पैरिचुआ की लाइट को बंद किया गया व रात्रि में है सर्वे टीम को भेजकर जांच कराया गया जिसमें देखा गया कि कई पोल टूटे हुए पड़े हुए थे वही ग्रामीण गोपी केवट, दिलीप केवट, गोलू केवट, लालमन पनिका, हिमांशु केवट, प्रकाश केवट, देवशरण केवट, टेकराम केवट, बबलू विश्कर्मा, के सहयोग से पोलों व तारो की रास्ते से हटाया गया व जानकारी अधिकारियों को दी गई वही उच्च अधिकारियों द्वारा ट्रैक्टर मालिक की खोजबीन शुरू की गई साथ मुलाकात करते हुए बात की गई जिस पर वाहन मालिक द्वारा टूटे हुए पोलों को लगवाने की जिम्मेदारी ली है।
*इनका कहना है*
जानकरी मिलते ही विधुत सप्लाई बंद की गई थी व सर्वे टीम भेज कर पोलों की किनारे कराया गया था जिससे आवागमन वाधित न तो बिजली के पोल लगवाकर जल्द ही विधुत सप्लाई चालू की जाएगी।
*विजय कुमार धुर्वे कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग कोतमा*