प्रगतिशील लेखक संघ इकाई अनूपपुर की मासिक बैठक सम्पन्न
*बिहार की कवयित्री सुश्री स्नेहा राय के सम्मान में हुई कवि गोष्ठी*
अनूपपुर
विगत दिवस बिहार से आई हुई कवयित्री सुश्री स्नेहा राय के सम्मान में आयोजित कवि गोष्ठी, कामरेड विजेन्द्र सोनी एडवोकेट के निवास पर ,संपन्न हुई ।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कलाकार , गायक और समाज सेवी पवन छिब्बर , डॉक्टर करुणा सोनी , नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीवेन्द्र सिंह, सीताराम मिश्र , रावेंद्रकुमार सिंह भदौरिया, इप्टा के कलाकार आयुष सोनी , बाल गंगाधर सेंगर, प्रलेस के सचिव रामनारायण पाण्डेय, नवोदित कवयित्री श्रुति शिवहरे, बासुदेव चटर्जी एडवोकेट, प्रलेस के सम्भागीय संयोजक विजेन्द्र सोनी , प्रख्यात ग़ज़लकार दीपक अग्रवाल, कोतमा के शायर राकेश सोनी ,प्रलेस के अध्यक्ष गिरीश पटेल तथा अतिथि कवयित्री सुश्री स्नेहा राय की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में सुश्री स्नेहा राय को वसुधा का अंक व अन्य पत्रिकाएँ प्रलेस अनूपपुर की ओर से भेंट कर उनका सम्मान किया गया ।नवोदित कवयित्री सुश्री श्रुति शिवहरे सहित सभी कवियों ने अपनी सुन्दर रचनाएँ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । जहां पवन छिब्बर ने अपने चुटीले व्यंग्य से कार्यक्रम को ऊँचाईयॉं प्रदान की वहीं दीपक अग्रवाल, राकेश सोनी और स्नेहा राय की ग़ज़लों ने धूम मचा दी ।
कार्यक्रम के अंत में पवन छिब्बर ने एक गीत गाकर भारत कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम का सफल संचालन रामनारायण पाण्डेय ने किया ।