अवैध खनिज मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते 2 डम्फर पकड़ाये 2 चालक गिरफ्तार

अवैध खनिज मुरूम उत्खनन कर परिवहन करते 2 डम्फर पकड़ाये 2 चालक गिरफ्तार


अनूपपुर/चचाई

 21 फरवरी 2022 को रात्रि गस्त भ्रमण के दौरान मुखबिर के सूचना पर कि आम सकरा खमरिहा रोड तरफ से 02 डम्फर एक पीला व एक सफेद रंग का अवैध रूप से मुरूम खनिज उत्खनन कर परिवहन करते ग्राम चिल्हारी होकर अमलाई रेल्वे कालोनी तरफ आ रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार जांच किया गया तो डम्फर क्रमांक MP 65 GA 1328 व MP 18 GA 3622 आते दिखाई देने पर टार्च के प्रकाश से रोका गया जो डम्फर क्रमांक MP 65 GA 1328 का चालक चंदन यादव पिता रामाधार यादव उम्र 40 साल निवासी खम्हरिया थाना चचाई व डम्फर क्रमांक MP 65 GA 3622 का चालक राजू सिहँ गोड पता हीरा सिह गोड उम्र 37 साल निवासी बोडिहा थाना चचाई का होना बताया वाहन मे लोड मुरुम का टी. पी. चाहा गया तो नहीं होना बताया । दोनो डम्फरो की कीमत मय मुरूम के 14 लाख 8 हजार रुपये जप्त की गई। दोनो चालक उपरोक्त व मालिकों के खिलाफ अपराध धारा 379, 414, 34 ता. हि व खान एवं खनिज अधिनियम के तहत धारा 4/21 कायम कर कार्यवाही किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अखिल पटेल (भा.पु. से), अति) पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक राजन के कुशल निर्देशन में एवं एसडीओ (पी) अनूपपुर सुश्री कीर्ति सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एन. प्रजापति, सउनि० महियाल प्रजापति, सउनि बालेन्द्र सिंह सउनि हरपाल सिंह के व्दारा उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget