पत्नी घर पर फरमा रही आराम, पति कर रहा हैं पत्नी की सरकारी नौकरी का काम

पत्नी घर पर फरमा रही आराम, पति कर रहा हैं पत्नी की सरकारी नौकरी का काम

*सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री की मिलीभगत से छन रही है मलाई हो रहा है गोलमाल, काम कर रहा हैं एक वेतन ले रहे दो* 


अनूपपुर/जैतहरी

हिन्दू रीति रिवाज में पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही मजबूत होता हैं एक दूसरे के साथ रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है मगर अगर कोई भी पति या पत्नी नौकरी में है तो एक दूसरे की नौकरी करना कानूनन सही नही है यही शादी का मजबूत रिश्ता अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री जो अपनी पत्नी की ड्यूटी उसका पति बजा रहा हैं और पत्नी घर पर आराम फरमा रही है जब कि पति खुद सरकारी कर्मचारी है मगर पत्नी का कर्ज इसी जन्म में उतार देने का संकल्प पूरा करने का काम कर रहा है। पति एक साथ अपने काम के अलावा अपनी पत्नी का सारा काम कर रहा हैं। काम करने का कारण समझ नही आ रहा है हो सकता हैं कि पति की पत्नी के आगे एक न चलने के कारण मजबूरी में काम करना पड़ रहा हो मगर कानून की भाषा मे यह सरासर गलत हैं।

*ये है पति पत्नी का पूरा मामला*

जैतहरी जनपद पंचायत के अंतर्गत इंद्रजीत पटेल एवं उनकी पत्नी रेशमा पटेल दोनों लोग जनपद में उपयंत्री के पद पर कार्यरत हैं दोनो के पास कई ग्राम पंचायतों का प्रभार है। उपयंत्री इंद्रजीत पटेल तो सपने सारे ग्राम पंचायतों का कार्य तो देख ही रह है मगर जो ग्राम पंचायतों का प्रभार उनके पत्नी के पास है उन पंचायतों का सारा कार्य पति देव करते हैं कई ग्राम पंचायतों में बनने वाले सेरिगेशन निर्माण के कार्य मे ले आउट उपयंत्री रेशमा पटेल को करना था मगर पत्नी का कार्य करने पति देव पहुँच गए और पत्नी का सारा कार्य करने के बाद सेल्फी फ़ोटो खुद लेकर खुद मामले में फंसते नजर आ रहे हैं इसके अलावा भी पत्नी के प्रभार वाले पंचायतों में भी उनके पति कार्य करते हुए देखे जाते है। पंचायतों के ग्रामीणों का कहना है पत्नी का सारा कार्य उनके पति ही करते हैं। पिपरिया ग्राम पंचायत पुलिया के ले आउट का कार्य भी उनके पतिदेव की कर कमलों से किया गया।

*ऊंची पहुँच के कारण नही है डर*

कानून एवं शासकीय नियम की बात की जाए तो किसी और व्यक्ति की शासकीय नौकरी कोई और नही कर सकता  मगर सूत्र बताते हैं कि दोनों उपयंत्री की पहुँच काफी ऊपर तक है इसलिए दोनो लोग दबंगई से मनमाने ढंग से कार्य करते हैं जिनको कोई भी रोकने टोकने वाला नही है एक ही व्यक्ति के कार्य करने पर 2 लोग की पगार फ्री में ले रहे है।

*बिना चढ़ोत्री के काम नही*

जिन जिन पंचायतों में पति पत्नी का प्रभार है उन पंचायतों में जो भी कार्य होते है उन कार्यो में बिना चढ़ोत्री के उपयंत्री की कलम नही चलती काम चाहे सही तरीके से हो या घटिया मगर इनका पूरा फिक्स रहता हैं कि कितना प्रसाद उपयंत्री पर चढ़ाना है। नही लोगो को ये महाशय  घुमाते रहते है।

*जनपद सीईओ सहायक यंत्री की मिलीभगत*

जनपद पंचायत जैतहरी में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन सतीश तिवारी एवं सहायक यंत्री अवधेश तिवारी की जुगल जोड़ी ने इन दोनों पति पत्नी को अभयदान दे दिए हैं कि इनको जो करना हो करते रहो हमारे तरफ से कोई रोक टोक नही रहेगी। उपयंत्री के गलत काम का सीईओ और सहायक यंत्री सहयोग कर रहे हैं सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का चरितार्थ वाली कहावत सही बैठ रही है सीईओ, सहायक यंत्री और दोनो उपयंत्री जनपद में रहकर काफी मोटी मोटी मलाई छान रहे हैं।

*हो रहा गुणवत्ता विहीन कार्य*

जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत जिन जिन पंचायतों में निर्माण कार्य हो रहे हैं वो सभी कार्य गुणवत्ता विहीन कार्य किये जा रहे हैं इस कार्य मे सीइओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सचिव एवं सरपंच के मिलीभगत से घटिया निर्माण चल रहा हैं जब कार्य होता हैं तब उपयंत्री वहाँ पर कभी देखने नही जाते जब कार्य पूर्ण हो जाता हैं तब चढ़ोत्री लेने उपयंत्री पहुँच कर घटिया कार्य को बंद आंखों से देखकर सही कर दिया जाता हैं इसमे सीईओ भी अपनी आंख बंद करके बैठे रहते है जो उनके नीचे अधिकारी  बता दिए वही मान लेते हैं। जबकि सीईओ के पास सैकड़ो शिकायत पहुँचती है मगर शिकायते जनपद मे ही दफन हो जाती हैं इस तरह से जनता के रुपयों को ये अधिकारी मिलकर निपटा रहे है।

*नही उठा किसी का मोबाइल*

इस मामले को लेकर सीईओ जनपद पंचायत जैतहरी सतीश तिवारी, अवधेश तिवारी सहायक यंत्री जनपद पंचायत जैतहरी, इंद्रजीत पटेल उपयंत्री, रेशमा पटेल उपयंत्री जनपद पंचायत जैतहरी को मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो चारो ने कॉल नही उठाया।

*इनका कहना हैं*

मैं पूरे मामले को दिखवाता हूँ।

*हर्षल पंचोली सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर*




Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget