आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शाहिद और राजू को कलेक्टर ने किया जिला बदर

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शाहिद और राजू को कलेक्टर ने किया जिला बदर

*निवास स्थान के संबंधित थाने में प्रतिदिन हाजिरी भी लगाने के लिए निर्देश*


अनूपपुर

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने शाहिद पिता बदरूद्दीन मुसलमान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को वर्ष 1991 से 2020 तक व राजू सिंह पिता जगत प्रताप सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी माईनस कॉलोनी बिजुरी थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को वर्ष 2001 से 2019 तक आपराधिक गतिविधियों में संलग्न पाए जाने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-5(क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्व जिला अनूपपुर तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध म.प्र. राज्य के राजस्व जिले शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर चले जाने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने शाहिद व राजू सिंह को उक्त अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत यह आदेश दिया है कि उपरोक्त निर्बन्धन आदेश की अवधि में वे जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास करें या आवागमन करें उसमें अपनी आने तथा प्रस्थान करने की सूचना दें तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12ः00 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करावें। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि नियत कालावधि में दोनो आरोपी बिना मेरी लिखित अनुमति के उपरोक्त जिलों की सीमाओं के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे, न ही क्षेत्राधिकार वाले थाने में हाजिरी देना बन्द करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त आदेश का पालन न करने, उल्लंघन करने या विरोध करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत अनावेदकों को गिरफ्तार किया जावेगा तथा तीन वर्ष के कारावास व जुर्माने से दण्डनीय होंगे।  

       जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु निरन्तर जिला कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारीओं द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। अनावेदक शाहिद वर्ष 1991 से लगातार अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों में संगठित गिरोह बनाकर संलिप्त होने व अनावेदक आये दिन कोयला चोरी, मारपीट, गुण्डागर्दी का अपराध घटित करता चला आ रहा है। अनावेदक शाहिद के विरुद्ध थाना बिजुरी में 13 गंभीर अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसी तरह अनावेदक राजू सिंह वर्ष 2001 से लगातार बिजुरी एवं आसपास के क्षेत्र में जुंआ, शराब एवं सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा है। अनावेदक राजू सिंह एक संगठित गिरोह बनाकर लगातार आपराधिक घटनाएं घटित कर रहा है। अनावेदक राजू सिंह के अवैध सट्टा के कारोबार से आम जन के जीवन एवं सम्पत्ति अपहानिकारित हो रही है। उक्त दोनो अनावेदकों के विरुद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं, किन्तु दोनो अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों में कोई सुधार नहीं आया है, बल्कि लगातार अपराधों में संलिप्त हैं। दोनो अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों के कारण संबंधित क्षेत्रों की आम जनता भयभीत रहते हैं, जिसके कारण अनावेदकों के आपराधिक कृत्यों की थाने में रिपोर्ट करने एवं गवाही देने से डरते हैं। दोनो अनावेदकों के स्वछंद रहने पर जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। उक्त प्रकरणों में आरोपियों को जवाब साक्ष्य का पर्याप्त अवसर देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं थाना प्रभारी व अन्य साक्षियों के कथन एवं परीक्षण उपरान्त समुचित आदेश पारित किया गया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget