पूर्व जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजो के लिए दिए बिस्तर
अनुपपुर/जैतहरी
इस महामारी के संकट कॉल में मरीजो के लिए जितना भी किया जाए वो कम नजर आता है मगर बूंद-बूंद से घड़ा भरता है इसी कड़ी में आज कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी जयप्रकाश अग्रवाल ने कोरोना काल में मानवता के लिए एक कदम बढ़ा कर मरीजो को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जैतहरी में मरीजो को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 10 गद्दे व तकिया, चादर प्रदान किया गया । इस दौरान तहसीलदार जैतहरी भावना डहेरिया, डॉ सुनील खन्ना, डॉ ,आर एस श्याम, राजेश जैन एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।
