जनता को गड्ढो से मिली निजात, सड़क मरम्मत का कार्य हुआ शुरू


जनता को गड्ढो से मिली निजात, सड़क मरम्मत का कार्य हुआ शुरू

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा से भालूमाडा  जाने वाला मार्ग अत्यंत ही जर्जर एवं जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही थी जिसको लेकर कई बार मरम्मत कार्य करवाए जाने को लेकर समाचार भी प्रकाशित किया गया । जिसे कालरी प्रबंधन के द्वारा गंभीरता से लेते हुए जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा सिविल विभाग को निर्देश देते हुए कहां गया कि जल्द ही कोतमा से भालूमाडा  जाने वाले मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाए । सिविल विभाग के   द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य ठेकेदार के द्वारा करवाते हुए कार्य शुरू किया गया और मरम्मत का कार्य पूरा भी हो गया अब आम जन को आवागमन करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा सिविल विभाग के इंचार्ज आर के सिंह के द्वारा मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से सही ढंग से खड़े होकर कार्य को करवाया गया

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget