किल कोरोना अभियान के तहत किया जा रहा चलित स्वास्थ्य परीक्षण*
*नगर पालिका बिजुरी और नगर पंचायत डोला क्षेत्र में किया जा रहा हैं चलित स्वास्थ्य परीक्षण*
अनूपपुर/बिजुरी/राजनगर
नगर पंचायत डोला में इन दिनों कोरोना वालेंटियर एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए चलित स्वास्थ्य परीक्षण व किल करोना अभियान के तहत नगर परिषद डोला द्वारा 7 मई से कोरोना वालेंटियर एवं आम नागरिकों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता बरतने एवं जागरूक कर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से डोला नगर परिषद के कई वार्ड में सफाई के साथ ही कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों के घरों के आसपास सैनिटाइजर करते हुए जरूरत मंद लोगों को कोरोना मेडिकल किट भी प्रदान किया जा रहा है।
*डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए 6 टीम परिषद ने की गठित*
मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई के आदेश से व राजकिशोर शर्मा के मार्गदर्शन में नगर परिषद डोला के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशाकार्यकर्ता व नगर परिषद के कर्मचारी के साथ ही नगर परिषद डोला में 6 टीम गठित की गई जिससे कि नगर परिषद डोला में समस्त वार्डों में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर कोरोना टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अन्य लोगों को भी टीकाकरण लगवाने की समझाइश दी जा रही है। राजकिशोर शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारी पहली प्राथमिकता हमारे कोरोना वालेंटियर सहित नगर के आम जनता को वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा देने की है।
हमारा प्रयास है कि निकाय के माध्यम से हम सतत ऐसे प्रयास करते रहे जिससे कोरोना को नियंत्रित करने एवं संक्रमण को रोकने में सहयोग मिल सके।
इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाईन पर डोर टू डोर किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है मुख्य नपाधिकारी रामसेवक हलवाई द्वारा बतलाया गया कि कोरोना संक्रमण के विरुद्ध कार्य कर रहे हमारे वालेंटियर भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं उनके स्वास्थ्य में प्रतिदिन आने वाले उतार-चढ़ाव पर पैनी नजर रखने एवं संक्रमण से हर हाल में उन्हें सुरक्षा देने के उद्देश्य से यह अभियान नगर परिषद क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है हमारा प्रयास है कि विभिन्न मोर्चों पर डटे हमारे कोरोना वालेंटियर व नगर परिषद के कर्मचारियों तक पहुंच कर उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाये जिससे उन्हें किसी भी प्रकार के संभावित संक्रमण से बचाया जा सके।
.................................................................................
*किल कोरोना अभियान के तहत किया जा रहा चलित स्वास्थ्य परीक्षण*
बिजुरी/अनूपपुर
किल करोना अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा आज 8 मई से कोरोना वॉरियर्स एवं आम नागरिकों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के उद्देश्य से चलित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुश्री मीना कोरी के मार्गदर्शन में संधान ट्रस्ट के सहयोग से प्रारंभ किया गया है।
शिविर के शुभारंभ में अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मीना कोरी सहित नगरपालिका के समस्त कर्मचारी एवं संधान ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर का मार्गदर्शन व क्रियान्वयन संधान ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ राकेश रंजन शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हमारे कोरोना वारियर सहित नगर के आम जनता को वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा देने की है। हमारा प्रयास है कि निकाय के माध्यम से हम सतत ऐसे प्रयास करते रहे जिससे कोरोना को नियंत्रित करने एवं संक्रमण को रोकने में सहयोग मिल सके। इसी कड़ी में चलित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी मीना कोरी ने बतलाया कि यह देखने में आ रहा है कि कोरोना संक्रमण के विरुद्ध कार्य कर रहे हमारे फ्रंटलाइन वारियर भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। फ्रंटलाइन वारियर के स्वास्थ्य में प्रतिदिन आने वाले उतार-चढ़ाव पर पैनी नजर रखने एवं संक्रमण से हर हाल में उन्हें सुरक्षा देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन नगरीय निकाय क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। उक्त शिविर के माध्यम से हमारा प्रयास है कि विभिन्न मोर्चों पर डटे हमारे कोरोना वारियर तक पहुंच कर उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखी जाये, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार के संभावित संक्रमण से बचाया जा सके।
शिविर समन्वयक डॉ राकेश रंजन शुक्ला ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के माध्यम से हम कोरोना के विरुद्ध मैदान में डटे कोरोना वारियर्स तक पहुंच कर उनका सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य में आने वाले किसी भी बदलाव के प्रति सचेत कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करें।
आज नगर के विभिन्न क्षेत्र में ड्यूटी पर लगे कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
