निजी क्लीनिक में प्रशासन की कार्यवाही, 7 दिन के लिए क्लीनिक सील

निजी क्लीनिक में प्रशासन की कार्यवाही, 7 दिन के लिए क्लीनिक सील


ग्राम पंचायत कटकोना में संचालित निजी क्लीनिक पर प्रशासन कि कार्यवाही

अनूपपुर/बिजुरी

देश प्रदेश सहित पूरे अनूपपुर जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिऐ जिला कलेक्टर ने जहां जिलेभर में 17 मई तक लाॅक डाउन घोषित किया है। वहीं इस वायरस से लोगों को बचाने के लिऐ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन सहित समस्त प्रशासनिक अमला अपने अपने स्तर से अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। ताकि सुरक्षात्मक दृष्टी से लोगों का जीवन बचाया जा सके और बढ़ते कोरोना संक्रमण को और अधिक फैलने से रोक सकें। लेकिन थाना क्षेत्र बिजुरी में ऐसे भी महानुभव मौजूद हैं। जो प्रशासनिक नियमों कि खुलेआम धज्जियां तो उडा़ ही रहे हैं। साथ ही संकट के इस दौर को अतिरिक्त आमदनी का चारागाह बनाकर स्वलाभ कमाने में इस कदर मशगूल हैं। कि अपने कारनामों से लोगों का जीवन दांव पर लगाकर ना सिर्फ आम जन का जीवन संकट में डाल रहे हैं। बल्कि प्रशासन के लिऐ भी चुनौती साबित हो रहे हैं। 


लम्बे समय से ऐसा ही कारनामा कर आऐ दिन स्वास्थय विभाग को परेशान करने वाला निजी क्लीनिक संचालक पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा द्वारा कार्यवाही करते हुऐ उसके क्लीनिक को ना सिर्फ 07 दिवस के लिऐ सील कर दिया गया है। बल्की पुनः ऐसी गलती करने कि स्थिती में धारा 188 के तहत कार्यवाही करने का हिदायत भी दिया गया है।

मामला ग्राम पंचायत कटकोना का है। जहां लम्बे समय से निजी क्लीनिक संचालित कर रहे क्लीनिक संचालक प्रजापति द्वारा उपचार के नाम पर लोगों के खून-पसीने कि गाढी़ कमाई लूटा जा रहा था। जिसकी शिकायत बार-बार विभागीय प्रशासन को मिलता रहा है। लेकिन राजनैतिक मठाधीशों से सांठ-गांठ होने कि वजह से कार्यवाही सदैव शून्य पर ही रहा। वर्तमान समय में कोरोना महामारी से जहां समूचा जिला क्षेत्र काफी प्रभावित है। ऐसे समय में भी क्लीनिक संचालक ने अधिक मुनाफा के लालच में हद पार कर दिया था। और सर्दी, जुकाम, बुखार से पीडि़त लोगों को कोरोना का लक्षण बताकर उपचार के नाम पर ना सिर्फ खुले-तौर पर लूटने को अमादा था बल्कि मरीजों कि तबियत  बिगाड़ने पर सभी को शासकीय अस्पताल जाने का नसीहत देकर मामले से पल्ला झाड़ लेता था। वहीं शासकीय अस्पतालों में लगातार बिगड़ते केस लेकर आ रहे मरीजों का पतासाजी करने पर मालुमात चला कि अधिकांश मरीज ग्राम पंचायत कटकोना स्थित क्लीनिक संचालक प्रजापति से उपचार करवाते थे और क्लीनिक संचालक उनसे उपचार के नाम पर हजारों रूपये ऐंठने के बाद। लोगों कि स्थिती में सुधार नही होने पर शासकीय अस्पताल जाने का नसीहत देकर मामले से पल्ला झाड़ लेता था। बार-बार इस तरह के केस आने से स्वास्थ्य महकमा परेशान होकर स्थानीय थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एवं राजस्व अधिकारी के सहयोग से खण्ड चिकित्सा अधिकारी के.एल. दीवान ने उक्त क्लीनिक पर कार्यवाही करते हुऐ 07 दिवस के लिऐ सील कर दिया है।

*इनका कहना है*

कटकोना स्थित क्लीनिक सहित और भी निजी क्लीनिकों कि शिकायतें बार-बार आ रही है। जैसे आज इस क्लीनिक पर कार्यवाही किया गया है। वैसे ही उन सभी क्लीनिकों पर भी कार्यवाही किया जाऐगा।

*के.एल. दीवान खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget