11 कोरोना पॉजिटिव और 1 कि मौत के बाद पूरे गांव को एसडीएम ने किया सील
अनूपपुर/कोतमा
कोरोना संक्रमण का फैलाव अब गांव की ओर होने लगा है । जिसको देखते हुए जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम बसखला में एसडीएम ऋषि सिंघई के निर्देशन में तहसीलदार मनीष शुक्ला पटवारी रामसिंह मयंक चतुर्वेदी के द्वारा 13 मई को बसखला गांव पहुंचकर जानकारी ली तो 11 व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिले तथा एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई जिसको देखते हुए प्रशासन के द्वारा बसखला गांव को पूरी तरह से सील करते हुए कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है । बाहरी व्यक्तियों के आने जाने पर रोक लगाते हुए गांव के लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है । प्रशासन के द्वारा बसखला गांव में स्वास्थ्य विभाग के मदद से प्रत्येक व्यक्तियों की स्कैनिंग करवाते हुए कुरोना के सैंपल की कार्यवाही करवाई जा रही है ।
