आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगो की हुई मौत, एक मासूम सहित चार लोग हुए घायल

*झींक बिजुरी, छुटकी व मुसरा गांव में हुई घटना*


शहडोल 

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम झींक में खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय किशन, पत्नी राकेश, गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण उन्हें झींक बिजुरी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

दूसरी घटना दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में हुई। पुलिस के अनुसार, खेत में धान की रोपाई कर रहे 45 वर्षीय सुंदर पाव पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

तीसरी बड़ी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरा में हुई। यहां 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह, पिता प्रेमलाल सिंह, घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी भाभी भी घायल हो गईं, जिनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला व पुरुष की हुई मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

अनूपपुर 

जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों में पशुधन को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिजुरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरदा के पकरिया गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में पुनिया साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार की मुन्नी बाई और सुनीता साहू गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुनिया साहू को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरे मामले में जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के पथरोड़ी गांव में राइस मिल के पास बकरियां चराने गए 45 वर्षीय मोतीलाल यादव की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बारिश शुरू होने पर मोतीलाल एक अस्थायी झोपड़ी में शरण लेने पहुंचे थे, तभी वे बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में उनके मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनो मामलों की जांच में जुट गई है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

सोन नदी में डूबे शिक्षक का रेस्क्यू टीम ने निकाला शव, मछली पकड़ने के दौरान हुई थी घटना

अनूपपुर

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के दूधिया घाट पर रविवार शाम मछली पकड़ने गए 38 वर्षीय अतिथि शिक्षक महेंद्र कुमार रैदास की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह दोबारा खोज अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह लगभग 9 बजे शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजा, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार रैदास, पुत्र मतिराम रैदास, निवासी ग्राम मीठी, थाना सीधी, जिला शहडोल, जैतहरी के माडल स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रविवार को वह अपने साथी विजय चौधरी के साथ दूधिया घाट पर मछली पकड़ने गए थे। लौटते समय नदी के एक छोर से दूसरे छोर की ओर आते हुए उनका पैर पानी के भीतर किसी चीज में उलझ गया। उन्होंने पैर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। साथी विजय चौधरी ने भी पानी में उतरकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे गहरे पानी में डूब चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर रविवार शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पुनः रेस्क्यू अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे बाद शिक्षक का शव बरामद कर लिया। 

जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि जिस स्थान पर महेंद्र कुमार रैदास डूबे, वहां नदी काफी गहरी है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि जलकुंभी या अन्य जल वनस्पतियों में उनका पैर फंस गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे और तैरकर बाहर नहीं निकल सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयीं है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगो की हुई मौत, एक मासूम सहित चार लोग हुए घायल

*झींक बिजुरी, छुटकी व मुसरा गांव में हुई घटना*

शहडोल 

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम झींक में खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय किशन, पत्नी राकेश, गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण उन्हें झींक बिजुरी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

दूसरी घटना दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में हुई। पुलिस के अनुसार, खेत में धान की रोपाई कर रहे 45 वर्षीय सुंदर पाव पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

तीसरी बड़ी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरा में हुई। यहां 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह, पिता प्रेमलाल सिंह, घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी भाभी भी घायल हो गईं, जिनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

1.5 लाख का गाँजा पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित किया जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर

थाना कोतमा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमगावं सेमरिया तरफ से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सफेद बोरी  में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कोतमा तरफ आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम रवाना की गई । कुछ देर बाद जमगांव तरफ से एक मोटरसाइकल रोड पर आते हुए दिखाई दिया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे, जिनके  संदेह होने पर वहां पुलिस द्वारा रोककर पकड़ा गया । नाम पता पूछने पर मोटर सायकल क्रमांक MP 65 ZB 8205 के चालक ने अपना नाम सूरज यादव पिता मुंशी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मौहरी एवं दिलीप साहू पिता जवाहर लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मौहरी टमकी टोला चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा का होना बताया। शक होने पर पुलिस द्वारा मोटर सायकल रोककर दोनो के बीच में रखे एक सफेद रंग की बोरी को चेक किया गया जिसमें 9.865 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया ।

जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये एवं, मोटर सायकल वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए एवं दो नग मोबाइल कीमती 17 हजार रुपए कुल मशरूका 2,27,000 आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके  विरुद्ध धारा 8/20 (ब)एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा परमानंद पनिका उर्फ गोलू निवासी मौहरी एवं बेनीप्रसाद मेहरा निवासी मौहरी से लाना बताया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

कोटितीर्थ घाट व जैन मंदिर पार्किंग में चलते वाहन को सड़क पर रोककर वसूला जा रहा पार्किंग शुल्क 

अनूपपुर

अमरकंटक में कोटितीर्थ घाट एवं जैन मंदिर पार्किंग क्षेत्र में इन दिनों वाहनों को बीच सड़क पर रोककर पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि यह प्रक्रिया निर्धारित पार्किंग व्यवस्था के अनुरूप नहीं है, क्योंकि सामान्यतः पार्किंग शुल्क केवल पार्किंग स्थल पर खड़े किए गए वाहन से लिया जाता है तथा वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शुल्क वसूलने वाली संस्था की होती है।

कोटितीर्थ घाट पार्किंग का संचालन नगर परिषद के माध्यम से कराया जा रहा है। आरोप है कि नर्मदा पुल के समीप तिराहे पर खड़े होकर आने-जाने वाले वाहनों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि इसी मार्ग से पर्यटक स्थल सोनमुड़ा, माई की बगिया, धूनीपानी एवं भृगु कमंडल सहित वार्ड क्रमांक 8, 14 एवं 15 की बस्तियों के निवासी, विद्यालय एवं छात्रावासों में आने-जाने वाले अभिभावक तथा स्थानीय लोग भी आवागमन करते हैं। ऐसे लोगों से भी पार्किंग शुल्क लिए जाने की शिकायतें पूर्व में मिल चुकी हैं।

बताया जाता है कि इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते से शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद कुछ समय के लिए सड़क पर शुल्क वसूली बंद कर दी गई थी। लेकिन अब पुनः पहले जैसी स्थिति बन गई है। इसी प्रकार जैन मंदिर पार्किंग क्षेत्र में भी सड़क पर वाहनों को रोककर शुल्क वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन का राज्यस्तरीय महाआंदोलन की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न

अनूपपुर

मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा आगामी 2 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाआंदोलन की तैयारियां पूरे प्रदेश में तेजी से चल रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, कर्मचारियों से जनसंपर्क कर रहे हैं तथा पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से आंदोलन को सफल बनाने का अभियान चला रहे हैं। इन तैयारियों के फोटो एवं वीडियो भी लगातार मीडिया को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संगठन द्वारा 2 अगस्त को अंबेडकर मैदान में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी अंबेडकर मैदान से वल्लभ भवन तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। 

संगठन अनूपपुर के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी एवं उत्पादन कंपनी में वर्षों से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें पर्याप्त वेतन, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों को वर्षों का अनुभव होने के बावजूद वे ठेकेदारी व्यवस्था के कारण असुरक्षा और शोषण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग है कि मध्य प्रदेश सरकार हरियाणा की तर्ज पर मध्य प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी निगम/मंडल/आयोग का गठन करे, जिसके माध्यम से समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, सेवा प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था हो तथा निजी ठेकेदारों की मनमानी पर प्रभावी रोक लगे। 

श्री चौरसिया ने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, दुर्घटना सहायता, आश्रित को रोजगार तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारी भी शासन की नियमित व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक सेवा शर्तें और सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

सिविल डिफेंस प्रशिक्षण संपन्न, हिमांशु तिवारी सहित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

उमरिया

होमगार्ड विभाग, उमरिया द्वारा आयोजित 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सजग एवं प्रशिक्षित नागरिकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण समाज में सुरक्षा एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं और प्रत्येक नागरिक को आपदा के समय जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए अनुशासन, सेवा भावना, टीमवर्क एवं संकट की परिस्थितियों में धैर्य और तत्परता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया।

प्रभारी कमांडेंट एसडीईआरएफ उमरिया एवं प्लाटून कमांडर  राहुल साहू ने प्रशिक्षण का सफल संचालन करते हुए प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, अग्नि सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की।

समापन समारोह में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हिमांशु तिवारी को भी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

समाचार 08 फ़ोटो 08

बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन द्वारा महा आंदोलन की लेकर तैयारी बैठक संपन्न

अनूपपुर 

मध्य प्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) द्वारा आगामी 2 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाआंदोलन की तैयारियां पूरे प्रदेश में तेजी से चल रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, कर्मचारियों से जनसंपर्क कर रहे हैं तथा पोस्टर, बैनर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से आंदोलन को सफल बनाने का अभियान चला रहे हैं। इन तैयारियों के फोटो एवं वीडियो भी लगातार मीडिया को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

संगठन द्वारा 2 अगस्त को अंबेडकर मैदान में विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी अंबेडकर मैदान से वल्लभ भवन तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन के अनूपपुर जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों, ट्रांसमिशन कंपनी एवं उत्पादन कंपनी में वर्षों से कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें पर्याप्त वेतन, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध नहीं हैं। कर्मचारियों को वर्षों का अनुभव होने के बावजूद वे ठेकेदारी व्यवस्था के कारण असुरक्षा और शोषण का सामना कर रहे हैं। 

श्री चौरसिया ने कहा कि संगठन प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, दुर्घटना सहायता, आश्रित को रोजगार तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है। आशीर्वाद मैरिज गार्डन अनूपपुर में आयोजित जन जागरण सभा में संगठन के प्रदेश सचिव राहुल मालवीय व पूर्व क्षेत्र के प्रभारी सतीश साहू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रत्येक जिले में जाकर सभी आउटसोर्स कर्मचारी को उनकी मांगों को लेकर जागृत कर रहे हैं। 

समाचार 09 फ़ोटो 09

हाथी में गिराया दीवाल, बृद्ध दबकर हुआ घायल, हाथी देखने छत पर चढ़ रही महिला का पैर फिसला, हुई घायल

अनूपपुर

अनूपपुर जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे आतंक के कारण ग्रामीण भयभीत एवं परेशान है वहीं ग्रामीणों की संपत्तियों को हाथि के समूह तोड़कर खाकर निरंतर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

देर रात हाथियों के समूह द्वारा जैतहरी नगर से लगे लहरपुर गांव में प्रवेश कर 60 वर्षीय बुद्धू पिता बाबूलाल पनिका के घर की दीवाल को खाने की तलाश में तोड़े जाने पर घर के अंदर खाट पर अकेले में सो रहे थे पर मालवा गिरने से गंभीर स्थिति में घायल होने पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा घायल को जैतहरी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है,वही रविवार एवं सोमवार की मध्य रात्रि दो हाथियों का समूह के जैतहरी से 10 किलोमीटर दूर स्थित चोई गांव के पडमनिया टोला के बीच बस्ती में पहुंचने में 40 वर्षीय कलावती पति लखन चर्मकर जो छत में चढ़ने के लिए सीढी चढ रही थी तभी अनियंत्रित होकर पैर फिसलने से गिर जाने पर चोटिल होने पर जैतहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो दिनों से तीन हाथियों का समूह दो एवं एक की संख्या में अलग-अलग विचरण एवं जंगल में विश्राम कर रहे हैं सोमवार की सुबह दो हाथियों का समूह जैतहरी के चोई गांव से लगे प्लांटेशन के जंगल में एवं एक हाथी को कुसुमहाई के झंडी टोला के जंगल में दिन के समय विश्राम कर रहे हैं। हाथी ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार नुकसान कर रहे है। लोग दहशत की स्थिति में रात बिता रहे हैं।

स्टेशन में चलती ट्रेन में उतरने के प्रयास में महिला का पैर कटा, आरपीएफ ने पहुँचाया अस्पताल चल रहा है इलाज

*बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस की घटना*


शहडोल

शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पटरी पर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का एक पैर कट गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया और यात्रियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।

घटना के समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल की महिला आरक्षी आभा तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया। हालांकि, ट्रेन की गति और अचानक हुए हादसे के कारण वह महिला को गिरने से नहीं बचा सकीं। हादसा इतना भीषण था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के तुरंत बाद आरपीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस पहुँचने में वि होने लगा और घायल महिला का अत्यधिक खून बह रहा था। 

स्थिति की गंभीरता और महिला की नाजुक हालत को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने बिना समय गंवाए तत्काल निर्णय लिया। जवानों ने स्ट्रैचर की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला को स्टेशन से बाहर निकाला और एक ऑटो-रिक्शा में बिठाकर उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय शहडोल रवाना किया।

अस्पताल में घायल महिला का तत्काल इलाज शुरू कराया जा सके, इसके लिए आरपीएफ के आरक्षक महेंद्र कुमार को महिला के साथ भेजा गया है। आरक्षक महेंद्र कुमार की देखरेख में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका आपातकालीन उपचार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार घायल महिला का नाम, पता और अन्य क्रेडेंशियल्स की जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान और मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget