पुलिस दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब किया जप्त, मामला हुआ दर्ज          

अनूपपुर

थाना करनपठार चौकी सरई पुलिस द्वारा आरोपी विजय सिंह गोंड निवासी ग्राम बड़ीतुम्मी चौकी सरई के किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी व देशी मदिरा शराब बिक्री करते पाये जाने पर अपराध दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे से एक खाकी रंग के कार्टून में 48 पाव मदिरा मसाला, देशी 8.64 ली. कीमती 4800 रूपये , 10 बोटल वियर प्रत्येक में 500 एमएल 5 लीटर कीमती 2000/- रूपये, एक खाकी कार्टून के अन्दर 25 पाव देशी शराब प्रत्येक में 180 एमएल 4.5 लीटर कीमती 2030/- रूपये, एक खाकी कार्टून के अन्दर 25 पाव देशी मदिरा कीमती 1750/- रूपये, एक खाकी रंग के कार्टून के अन्दर 24 पाव अंग्रेजी गोवा कीमती 3000/-, एक खाकी रंग के कार्टून के अन्दर 22 पाव सफेद मदिरा कीमती 1540/- कुल 32 लीटर कुल कीमती 15720/-  जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है। 

चौकी सरई पुलिस द्वारा आरोपी साहिल सिंह गोंड निवासी ग्राम छीरपानी चौकी सरई के घर से अवैध अंग्रेजी व देशी मदिरा शराब बिक्री करते पाये जाने पर अपराध दर्ज की गई।आरोपी के कब्जे से अवैध शराब 50 पाव अग्रेंजी गोवा शराब 09 लीटर कीमती 7500/-, 50 पाव अग्रेंजी गोवा 09 लीटर कीमती 7500/- , 50 पाव मसाला कुल 09 लीटर कीमती 5000/-रू. , 50 पाव प्लेन देशी शराब 09 लीटर कीमती 3500/- रूपये, 25 पाव प्लेन देशी शराब 4.5 लीटर कीमती 1750/- रू. कुल 40.5 लीटर कुल कीमती 25250/- रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है।

मलगा मुख्य मार्ग के पास जमीन धंसने से बन गया गहरा गड्ढा, मंत्री, कलेक्टर, एसपी, जीएम ने मौके का किया निरीक्षण

*धंसाव के कारणों की कराई जाएगी जांच*

अनूपपुर

जिले के जमुना-कोतमा क्षेत्र के मलगा गांव में मुख्य मार्ग के समीप अचानक जमीन धंसने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। धंसाव के कारण वहां गहरा गड्ढा बन गया, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से भूमिगत कोयला खनन का कार्य चल रहा है, जबकि प्रभावित परिवारों को अब तक पूरी तरह राहत और सुरक्षा का भरोसा नहीं मिला है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खनन गतिविधियों के कारण क्षेत्र की जमीन कमजोर होती जा रही है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को संभावित खतरे की जानकारी दी गई, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। लोगों ने आशंका जताई कि यदि जल्द ही सुरक्षा संबंधी उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी, कोतमा एसडीएम तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही विशेषज्ञों से तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि धंसाव के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे क्षेत्र का विस्तृत सर्वे कराने, संभावित खतरे वाले इलाकों की पहचान करने, प्रभावित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

मलगा मुख्य मार्ग के पास जमीन धंसने से बन गया गहरा गड्ढा, मंत्री, कलेक्टर, एसपी, जीएम मौके का किया निरीक्षण

समाचार 02 फ़ोटो 02

रेत माफियाओं ने तहसीलदार से छुड़ाया रेत से भरा ट्रैक्टर, वनकर्मियों से कर दी मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

शहडोल 

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने पहले रेत से भरे जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को तहसीलदार के कब्जे से छुड़ाकर फरार कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद यही आरोपी बस स्टैंड पर एक वनकर्मी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नायब तहसीलदार शिवकुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर वे एक कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान चालक ने अपने साथियों को सूचना दी। कुछ ही देर में हर्ष कचेर, हेमंत चतुर्वेदी और एक अन्य मौके पर पहुंचे तथा विवाद करते हुए जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को तहसीलदार के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पहली घटना के कुछ घंटे बाद यही आरोपी जयसिंहनगर बस स्टैंड पहुंचे, जहां ड्यूटी से लौटे वन विभाग के कर्मचारी विजय कुमार गुप्ता बैठे थे। आरोप है कि तीनों ने उनसे विवाद शुरू किया, गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। वनकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग से अपराध दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 03 फ़ोटो 03

पुलिस दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब किया जप्त, मामला हुआ दर्ज          

अनूपपुर

थाना करनपठार चौकी सरई पुलिस द्वारा आरोपी विजय सिंह गोंड निवासी ग्राम बड़ीतुम्मी चौकी सरई के किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी व देशी मदिरा शराब बिक्री करते पाये जाने पर अपराध दर्ज की गई। आरोपी के कब्जे से एक खाकी रंग के कार्टून में 48 पाव मदिरा मसाला, देशी 8.64 ली. कीमती 4800 रूपये , 10 बोटल वियर प्रत्येक में 500 एमएल 5 लीटर कीमती 2000/- रूपये, एक खाकी कार्टून के अन्दर 25 पाव देशी शराब प्रत्येक में 180 एमएल 4.5 लीटर कीमती 2030/- रूपये, एक खाकी कार्टून के अन्दर 25 पाव देशी मदिरा कीमती 1750/- रूपये, एक खाकी रंग के कार्टून के अन्दर 24 पाव अंग्रेजी गोवा कीमती 3000/-, एक खाकी रंग के कार्टून के अन्दर 22 पाव सफेद मदिरा कीमती 1540/- कुल 32 लीटर कुल कीमती 15720/-  जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है। 

चौकी सरई पुलिस द्वारा आरोपी साहिल सिंह गोंड निवासी ग्राम छीरपानी चौकी सरई के घर से अवैध अंग्रेजी व देशी मदिरा शराब बिक्री करते पाये जाने पर अपराध दर्ज की गई।आरोपी के कब्जे से अवैध शराब 50 पाव अग्रेंजी गोवा शराब 09 लीटर कीमती 7500/-, 50 पाव अग्रेंजी गोवा 09 लीटर कीमती 7500/- , 50 पाव मसाला कुल 09 लीटर कीमती 5000/-रू. , 50 पाव प्लेन देशी शराब 09 लीटर कीमती 3500/- रूपये, 25 पाव प्लेन देशी शराब 4.5 लीटर कीमती 1750/- रू. कुल 40.5 लीटर कुल कीमती 25250/- रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, गाँजा व अवैध शराब जप्त, मामला दर्ज

अनूपपुर

थाना बिजुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा और देशी शराब जब्त किया हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में जहां एक ओर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब और गांजा बरामद किया है।

मुखबिर से सूचना के आधार पर बिजुरी पुलिस ने ग्राम उमरदा में दबिश दी। आरोपी महिला चौरसिया बाई साहू (पति तुलाराम साहू) के घर के पास बने फूटे हुए (खंडहर) मकान में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दो पीले रंग के डिब्बों में कुल 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,520 रुपये है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब को विधिवत जब्त कर आरोपिया के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

​थाना बिजुरी का स्टाफ जब कस्बा पेट्रोलिंग और भ्रमण पर था, तभी न्यू बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम श्यामलाल सिंह कंवर (पिता स्व. छोटेलाल सिंह कंवर, उम्र 70 वर्ष) निवासी ग्राम उमरदा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद झोले से 675 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया गया है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने किया जप्त, मामला दर्ज

अनूपपुर जिले के थाना बिजुरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹3,05,000 मूल्य का मशरूका जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है।

थाना बिजुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना तिराहा, बिजुरी मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।

कुछ समय पश्चात एक नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बीहन कोल पिता शंकर कोल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोगरिया बड़ी, थाना बिजुरी, जिला अनूपपुर बताया।

रेत परिवहन से संबंधित वैध अनुमति एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर चालक कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिवत जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। आरोपी बीहन कोल के विरुद्ध अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

महिला मैकेनिक का कॉलर पकड़कर ले जाने लगी थाने, दुबारा बाइक बनाने से किया था मना

शहडोल

जिले के धनपुरी में बाइक की मरम्मत को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि बाइक दोबारा खराब होने पर मैकेनिक ने उसे ठीक करने से मना कर दिया। इससे नाराज महिला ने मैकेनिक का कॉलर पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए थाने ले जाने लगी।

जानकारी के अनुसार, अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर निवासी अनिल गुप्ता अपनी बाइक ठीक कराने धनपुरी के अमरकंटक रोड स्थित एक चलते-फिरते मैकेनिक फारूक के पास पहुंचे थे। मैकेनिक ने बाइक की मरम्मत की और रुपए ले लिए।

बताया गया कि मरम्मत के कुछ समय बाद ही बाइक फिर से खराब हो गई। इसके कारण अनिल गुप्ता और उनके साथ मौजूद महिला मित्र को कई किलोमीटर तक बाइक पैदल ले जानी पड़ी। इससे दोनों काफी नाराज हो गए।

अनिल गुप्ता और उनकी महिला मित्र दोबारा मैकेनिक के पास पहुंचे और बाइक ठीक करने की बात कही। आरोप है कि मैकेनिक ने फिर से बाइक बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला का गुस्सा बढ़ गया।

गुस्साई महिला ने मैकेनिक का कॉलर पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए धनपुरी थाने ले जाने लगी। हाईवे पर यह दृश्य देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

समाचार 07

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर एक एक मेटाडोर जप्त

शहडोल

शहडोल जिले के ​जैतपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और खनिज माफियाओं के खिलाफ जैतपुर पुलिस ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जैतपुर थाना प्रभारी जेपी शर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही एक डग्गी (सिक्स-व्हीलर डंपर/ट्रक) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

​थाना प्रभारी जेपी शर्मा को क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत अपनी टीम को सक्रिय किया और घेराबंदी कर रेत से लदे इस वाहन (टाटा डंपर) को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध रेत का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए वाहन को जैतपुर थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस द्वारा खनिज विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, ताकि संबंधित धाराओं के तहत वाहन मालिक और चालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। 

समाचार 08

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबकर हुई मौत

अनूपपुर

जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़ीपानी में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 28 वर्षीय अमन कुमार कोल, राम बिहारी राठौर के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत में ट्रैक्टर मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बने लगभग सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जैतहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

समाचार 09

डैम में डूबा युवक तलाश जारी

उमरिया 

जिले के उमरार डैम के गहरे पानी में डूबने से 18 वर्ष की युवक की मौत घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार चार युवक खलेसर बस्ती के रहने वाले हैं वह सुबह 12:00 बजे के लगभग उमरा डैम में  नहाने गए थे, बस्ती के चार युवक भी शामिल थे, तैरते तैरते 200 मीटर की दूरी तय करने के बाद वापस चारों लौट रहे थे, अचानक शीभम सोनी पिता पवन कुमार सोनी उम्र 18 साल निवासी खलेसर वार्ड नंबर 10 पानी के बीच में फस जाने से बाहर नहीं निकल पाया, थककर गहरे पानी में डूब गया, जिसकी मौत हो गई, तत्काल पुलिस विभाग एसडीआरएफ की टीम तहसीलदार सहित घटनास्थल पर गई, जहां सर्च करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है परंतु 1:00 बजे पानी में डूबने के बाद अभी शाम 6:00 बजे तक उसका तैराकों को नहीं मिला नहीं मिला, खोजबीन की जा रही है, घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

समाचार 10

कलेक्टर ने स्कूली वाहनों नियमित चेकिंग के दिये निर्देश

उमरिया

जिले में वर्तमान शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राखी सहाय ने कहा है कि स्कूली छात्र, छात्राओं को लाने ले जाने वाले वाहनो में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को न बिठाया जाए। यह बात संज्ञान में आई है कि चालकों द्वारा क्षमता से अधिक छात्र, छात्राओं को वाहनों में बैठाया जा रहा है। वाहनों में ओव्हरलोडिंग के कारण स्कूली छात्र, छात्राओं को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस लापरवाही के कारण हर समय किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे उनके जान पर खतरा बना रहता है। अतः स्कूली छात्र, छात्राओं को लाने ले जाने वाले वाहनों की आकस्मिक चैकिंग करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले और क्षमता से अधिक स्कूली छात्र, छात्राओं को बिठाने वाले चालकों के विरूध्द सख्त कानूनी कार्रवाई की करें, ताकि स्कूली छात्र, छात्राएं सुरक्षित स्कूल आ-जा सकें।

समाचार 11

नहाने गया विश्वविद्यालय का छात्र डूबा, हुई मौत

अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के एक छात्र की पोड़की जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छात्र आर्यन कुमार (21 वर्ष) पिता सनोज कुमार, निवासी गया (बिहार) का रहने वाला था। वह बीबीए टूरिज्म द्वितीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आर्यन अपने दो दोस्तों के साथ पोड़की जलाशय में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची हुई है शव को निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget