गाँजा सहित स्कूटी जप्त, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का फरार आरोपी भी गिरफ्तार
गाँजा सहित स्कूटी जप्त, मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का फरार आरोपी भी गिरफ्तार
अनूपपुर
जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा कोतमा हाईवे रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बुढ़ानपुर तरफ से एक स्कूटी वाहन क्रमांक MP 65 ZB 5023 चालक रोड पर आते हुए दिखाई दिया जो पुलिस की चेकिंग देखकर अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगा। जिसे वहां मौके पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम अनिल सोनी पिता गौरी शंकर सोनी निवासी पुरानी बस्ती , कोतमा का होना बताया। शक होने पर पुलिस ने स्कूटी को चेक करने पर स्कूटी की डिक्की में खाकी रंग के 2 पैकेट मिले जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । 2.050 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30000/- रुपये एवं, स्कूटी वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60000/- रुपए को आरोपी अनिल सोनी के कब्जे से जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपी अनिल सोनी ने गांजा रज्जू उर्फ राजेन्द्र द्विवेदी निवासी वार्ड नं 04 कोतमा से लाना बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
*धोखाधडी का फरार आरोपी को गिरफ्तार*
जिले के थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा अप. क्र. 350/2024 धारा 420, 406, 409, 120बी ता.हि. 6 व अप.क्र. 400/2024 धारा 420, 409, 34 भा.दं.वि. 6 फरार आरोपी को थाना कोतमा पुलिस दो वर्ष से फरार आरोपी अल्कित मालीवाड की पता तलास हेतु गोधरा गुजरात रवाना हुई, जो उक्त टीम के द्वारा अपनी सूझ बूझ एवं साईबर सेल अनूपपुर के मदद से आरोपी अल्कित मालीवाड को गिरफ्तार कर लाया गया इसके पूर्व भी दोनो प्रकरण के आरोपी अल्कित मालीवाड का साथी उमेश कांतिलाल पटेल निवासी चांदखेडा अहमदाबाद गुजराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जिला जेल अनूपपुर भेजा गया ।


