घरों को बना रहे हैं निशाना, फसल कर रहे बर्बाद, एक हाथी पहुँचा छत्तीसगढ़, 3 हाथी भोलगढ़ में
घरों को बना रहे हैं निशाना, फसल कर रहे बर्बाद, एक हाथी पहुँचा छत्तीसगढ़, 3 हाथी भोलगढ़ में
अनूपपुर
जिले के अनूपपुर एवं जैतहरी क्षेत्र में चार हाथियों का समूह एक सप्ताह से अधिक समय से तीन एवं एक की संख्या में अलग-अलग होकर दिन के समय जंगलों में ठहरने बाद देर शाम एवं रात होते ही जंगल से लगे ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर ग्रामीण जनों के घरों में तोड़कर खेत एवं बांडियों में लगे फसलों, सब्जियों को आहार बना रहे हैं।
वही एक अकेला बड़ा नर हाथी जो एक सप्ताह से अपने तीन हाथी साथियों से अलग होकर विचरण कर रहा है, धनगवां बीट के आमापानी के जंगल में दिन बिताते शाम एवं रात होते ही ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव अंतर्गत भलुवान टोला,पडमनियाटोला में घरों में तोड़फोड़ कर खेत एवं बड़ी में लगे तथा रखें फसलों एवं अनाज को खाकर फैला कर नुकसान पहुंचाते हुए अन्य लोगों के खेतों में भी नुकसान पहुंचाते हुए गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ राज्य के सिवनी वन बीट अंतर्गत मालाडांड,पथर्री,पडरी,चरचेडीसे घुसरिया होकर घुसरिया बीट के जंगल में पहुंचकर दिन के समय विश्राम कर रहा है।
वही तीन हाथियों का समूह रात भर भगतबांध गांव में विचरण करते शनिवार के दिन अनूपपुर के भोलगढ़ एवं खांड़ा के मध्य स्थित जंगल में दिन के समय ठहरकर समय व्यतीत कर रहे हैं। निरंतर हाथियों की विचरण करने एवं रात रात भर ग्रामीण जनों की संपत्तियों के नुकसान करने से ग्रामीण जन परेशान एवं भावगीत है वही वन विभाग का बस्ती डाल हाथियों के विचारों पर अलग-अलग स्थान पर निरंतर निगरानी रख रहा है।


