तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचलकर हुआ फरार, ड्राइवर हुआ गिरफ्तार, अस्पताल में चल रहा है इलाज


शहडोल

जिले के सुदूर ग्रामीण अंचल पहड़िया में रहने वाले बुजुर्ग श्यामसुंदर भूर्तिया के घर पर मुंबई में मजदूरी करने वाले दामाद का 5 वर्षीय बेटा जनार्दन अपनी मां अंजना के साथ नानी के घर छुट्टियां बिताने आया था। सुबह जब मासूम जनार्दन घर के सामने बेफिक्र होकर खेल रहा था, तभी व्यौहारी रोड की तरफ से यमदूत बनकर आए एक तेज रफ्तार ट्रक (KA 01 AT 2595) ने उसे बेरहमी से कुचल दिया और चालक वाहन लेकर भाग निकला। चीख-पुकार के बीच जब मां अंजना दौड़कर बाहर आई, तो कलेजे के टुकड़े को खून से लथपथ तड़पता देख उसकी रूह कांप गई। सिर और पैर से बहते खून को देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शहडोल के आदित्य हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। मुंबई में दिन-रात पसीना बहाकर दो वक्त की रोटी कमाने वाले पिता के पास इतने महंगे इलाज के पैसे नहीं हैं। अस्पताल के भारी-भरकम खर्च और आईसीयू के डर ने परिवार को भीतर से तोड़ दिया है। जो मां-बाप कल तक अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रहे थे, आज वे अस्पताल में बैठकर रो  रहे हैं।

मासूम के शरीर से इतना खून बह चुका था कि डॉक्टरों को लगातार रक्त चढ़ाना पड़ रहा था। पिता व मामा ने खून दिया, तंगी से जूझते परिवार ने पाई-पाई जोड़कर 4500 रुपए में महज एमएल खून खरीदा। इस बीच जब सोशल मीडिया पर मासूम की जिंदगी के लिए A+ ब्लड की मार्मिक गुहार लगी, तो धनपुरी निवासी विष्णुकान्त शुक्ला की इंसानियत जाग उठी। वे जिला अस्पताल पहुंचे और निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया, जिससे मासूम को नई जिंदगी मिली।

हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दुर्घटना करके भागने वाले चालक पर कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इधर, मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया। वाहन और चालक दोनों को जमानत मिल गई।

गौरक्षक बताकर लोगों से मारपीट, लूटपाट व 50 हजार की अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


शहडोल 

जिले की कोतवाली पुलिस ने खुद को गौरक्षक बताकर लोगों से मारपीट, लूटपाट और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पशु व्यापारियों और ग्रामीणों को निशाना बनाकर उनसे जबरन पैसे वसूलने का प्रयास करते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पाण्डवनगर निवासी 64 वर्षीय नरेश प्रसाद पनिका ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपने तीन पालतू बैलों को खेती के कार्य के लिए अनूपपुर जिले के ग्राम सिलवारी भेजने के लिए पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे कार से पहुंचे तीन लोगों ने खुद को गौरक्षक बताते हुए उन पर पशुओं की चोरी कर कटाई के लिए ले जाने का आरोप लगाया।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने फरियादी और उसके साथ मौजूद श्रमिकों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद डंडों, लोहे की रॉड और थप्पड़ों से मारपीट की गई। आरोपियों ने धमकाते हुए 50 हजार रुपये की मांग भी की।

विरोध करने पर आरोपी फरियादी और उसके साथियों को जबरन वाहन में बैठाकर अडना नदी के किनारे स्थित एक फार्म हाउस ले गए। वहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन और नगदी भी छीन ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनूज सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी और राजेश बैगा शामिल हैं।

गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग, अगला हिस्सा जलकर हुआ खाक, अन्य कार भी आई चपेट में


शहडोल

जिला मुख्यालय शहडोल शहर के रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि आग वाहन के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग की चपेट में पास में खड़ी एक अन्य कार भी आ गई, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा है।

जिस स्थान पर यह मोटर गैराज संचालित हो रहा है, उसके ठीक सामने एक निजी स्कूल और अस्पताल मौजूद है। वहीं गैराज परिसर में भी कई अन्य वाहन खड़े थे। ऐसे में यदि आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। समय रहते दमकल टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। लोगों ने आशंका जताई कि यदि यह घटना स्कूल खुलने के समय होती और परिसर में बच्चे मौजूद रहते, तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget