सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति पर सांसद प्रतिनिधि ने उठाई आवाज, एसईसीएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन


अनूपपुर

नगर परिषद बनगवां (राजनगर) के सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह ने राजनगर 5-6 इंकलाइन से झिरियाटोला राष्ट्रीय राजमार्ग-43 तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण एवं साइड शोल्डर भरवाने की मांग को लेकर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि एसईसीएल द्वारा वर्षों पूर्व निर्मित यह सड़क वर्तमान में मरम्मत के अभाव में अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क के दोनों ओर बने साइड शोल्डर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है तथा आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मनोज सिंह ने कहा कि यह मार्ग बनगवां (राजनगर) को राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से छत्तीसगढ़ राज्य सहित आसपास के अनेक गांवों और क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की शीघ्र मरम्मत, आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण तथा साइड शोल्डर का निर्माण कराया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन में एसईसीएल प्रबंधन से मांग की गई है कि आमजन की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं चौड़ीकरण का कार्य कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही एवं सूचनार्थ शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद तथा कलेक्टर, जिला अनूपपुर को भी प्रेषित की गई।

पं. निरंजन द्विवेदी वत्स का 75 वां जन्मदिन (अमृत महोत्सव) धूमधाम से मनाया गया 


    जबलपुर -  संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार समाजसेवी पं. निरंजन द्विवेदी वत्स जी का 75 वां जन्मदिन (अमृत महोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवकुमार पटेल, सारस्वत अतिथि कुलदीप सिंह सिसोदिया, नलिन कांत बाजपेयी, संजय चौधरी। विशिष्ट अतिथि अर्चना सिसोदिया पार्षद, सोनिया रंजित सिंह पार्षद, भापकर पार्षद,  मोनिका सिंह पार्षद, विराजमान रहे। मंगल भाव राजेश पाठक प्रवीण ने अभिव्यक्त किये।

              कार्यक्रम का शुभारंभ सीता राम जी के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना कवयित्री वंदना सोनी विनम्र ने किया। अखिलेश खरे अखिल व सुनील तोमर के संचालन में उपस्थित कवि व कवयित्री जयप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक तिवारी ' दीपक' , डॉ प्रशांत मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, कृष्णा राजपूत, गणेश श्रीवास्तव प्यासा, शैली दीवान, वंदना सोनी विनम्र, तरुणा खरे ' तनु' , एम. पी. सिंह ' निकुंभ ' , अखिलेश खरे, सुनील तोमर, अनुराग तिवारी, सुंदरलाल साहू ' निर्विकार ' , राकेश राकेन्दू, विजय नेमा ' अनुज ' , सुभाष मणि बैरागी, विजय विश्वकर्मा, प्रकाश ठाकुर, कवि संगम त्रिपाठी, संतोष नेमा ' संतोष ' , पुरुषोत्तम पटेल तन्हा, रामप्रवेश निराला, सतीश नवल आदि ने काव्य पाठ किया।

      कवि संगम त्रिपाठी व निखिल द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित वरिष्ठ कवि साहित्यकार समाजसेवी पं निरंजन द्विवेदी वत्स जी के 75 वें जन्मदिन अमृत महोत्सव में संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक सामाजिक संस्थाएं पाठक मंच अमरतलाल, तुलसी साहित्य समिति, मंथन, वर्तिका, पाथेय, सशक्त हस्ताक्षर, मध्य भारत साहित्य परिषद, जबलपुर पारिवारिक प्रकाशक, सनाढ्य संगम व उपस्थित कवि कवयित्रियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अतिथियों व निरंजन द्विवेदी वत्स के बाल सखाओं, सहयोगियों व अनेक शुभचिंतक की गरिमामय उपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया वो भव्य व ऐतिहासिक रहा। निरंजन द्विवेदी वत्स आयोजन की भव्यता और दिव्यता को देखकर भावविभोर हो गये और उनकी वाणी सागर की लहरों सी तरंगों सा अमृत की बूंदों सा मन मस्तिष्क में समा गई। आभार दीपक तिवारी ' दीपक ' ने अभिव्यक्त किये।

नाबालिग चालक, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना परमिट पर कार्यवाही, 47 चालान, 1.32 लाख का जुर्माना


अनूपपुर

यातायात पुलिस ने जिलेभर में स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों पर बड़ा प्रहार किया है।  इस अभियान के दौरान कई स्कूली वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए गए, जबकि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब के नशे में वाहन चलाने जैसे गंभीर मामलों में भी कड़ी कार्यवाही की गई।

महज दो दिनों में हुई इस कार्यवाही ने वाहन संचालकों में हड़कंप मचा दिया। 20 जुलाई को 17 चालानों पर ₹66,000 तथा 21 जुलाई की दोपहर तक 30 चालानों पर ₹66,600 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार 47 चालानों के माध्यम से कुल ₹1,32,600 (एक लाख बत्तीस हजार छह सौ रुपये) का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

जांच के दौरान 12 नाबालिग वाहन चालक वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसके अलावा 5 कमर्शियल वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिन्हें वाहन जब्त कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं 13 मामलों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, 2 वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, 1 चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा 1 वाहन बिना बीमा संचालित होता मिला, जिन पर भी नियमानुसार कार्यवाही की गई।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget