गंगांजलि साझा संग्रह राजेंद्र कुमार तिवारी को किया भेंट-  कवि संगम त्रिपाठी 


जबलपुर

गंगांजलि साझा काव्य संग्रह राजेंद्र कुमार तिवारी मंदसौर को उनके जबलपुर आगमन पर सौजन्य मुलाकात कर कवि संगम त्रिपाठी ने भेंट किया। राजेंद्र कुमार तिवारी मंदसौर वरिष्ठ कवि साहित्यकार समाजसेवी व हिंदी प्रेमी हैं।

गंगांजलि साझा काव्य संग्रह के संपादक डॉ अजय शुक्ल है व इस संग्रह में कवि संगम त्रिपाठी हास्य व्यंगकार जबलपुर मध्यप्रदेश, कवि पंकज बुरहानपुरी कवि लेखक बुरहानपुर,‌ कवि श्याम फतनपुरी कवि गीतकार गोमती नगर लखनऊ, डॉ सोमनाथ शुक्ल कवि लेखक प्रयागराज की रचनाएं संग्रहित हैं। गंगांजलि साझा काव्य संग्रह भावनाओं का काव्य संगम है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

अवैध उत्तखनन व परिवहन पर पुलिस ने 5 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत सहित 24.20 लाख का मशरुका जप्त, मामला दर्ज

अनूपपुर

जिले के जैतहरी थाना आ अंतर्गत तिपान नदी के इमली घाट क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने की सूचना मिली रहे। थाना जैतहरी पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की। मौके पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से रेत से भरी हुई खड़ी मिलीं। तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं उनके चालकों को पकड़ा गया।

पहला बिना नंबर का जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर रेत लोड थी। चालक ने अपना नाम जानकी राठौर पिता उधव राठौर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभठी, थाना जैतहरी बताया। दूसरा बिना नंबर का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर रेत लोड थी। चालक ने अपना नाम घनश्याम राठौर पिता रामखेलावन राठौर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभठी, थाना जैतहरी बताया। तीसरा बिना नंबर का जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर रेत लोड थी। चालक ने अपना नाम फूलचंद नापित पिता नत्थूलाल नापित, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभठी, थाना जैतहरी बताया। तीनो ट्रैक्टर ट्रॉली व रेत की 

जिले के वेंकटनगर चौकी के कदमसरा के ग्राम भेलमा गूजर नाला में स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर नीले रंग का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 65 ZC 7738 ट्रेक्टर के ट्राली में 02 घन मीटर रेत खनिज लोड होना पाया गया। जिसका उसके पास वैध टीपी नही मिला। ट्रेक्टर चालक से पूछतांछ की गई तो अपना नाम आशीष राठौर पिता होरीलाल राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मुण्डा थाना जैतहरी का तथा ट्रैक्टर अपने पापा के होरीलाल लाल राठौर के नाम पर होना बताया। 

थाना बिजुरी पुलिस को अवैध रेत परिवहन की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राम मझौली मे मुख्य सडक पर घेराबंदी की गई, कुछ समय बाद एक महिन्द्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रेक्टर आता दिखायी दिया ट्रेक्टर चालक पुलिस की घेराबंदी देखकर टेक्टर ट्राली लोड रेत के खडा कर जंगल की तरफ भाग गया। अवैध उत्तखनन व परिवहन करने पर पांचों ट्रैक्टर ट्रॉली व रेत की कीमत 24 लाख 20 हजार को जप्त कर मामला दर्ज किया है।

समाचार 02 फ़ोटो 02

सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री से थमी शवयात्रा, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

*बिना अनुमति निर्माण के हो रहा निर्माण*

अनूपपुर

जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 01 में निर्माणाधीन एक भवन के लिए सड़क के बीचों-बीच निर्माण सामग्री गिराए जाने और फैला दिए जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति उस समय और अधिक संवेदनशील हो गई जब वार्ड क्रमांक 6 की एक दिवंगत महिला की शवयात्रा को मुक्तिधाम ले जाने के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों को सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के ऊपर से काफी मशक्कत के बाद शवयात्रा निकालनी पड़ी।

वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद गणेश रौतेल ने आरोप लगाया कि संबंधित भवन का निर्माण बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री को सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह फैला दिया गया कि आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम यात्रा में शामिल लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया। सीएमओ के दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, किंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल अनूपपुर एसडीएम को स्थिति की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की मनमानी, भवन स्वामी की हठधर्मिता तथा नगर पालिका की उदासीनता के कारण वार्ड क्रमांक 01 एवं 06 के रहवासियों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने प्रश्न उठाया कि यदि निर्माण कार्य की अनुमति नहीं है तो संबंधित विभाग द्वारा समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 

यह क्षेत्र नगर पालिका अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह के वार्ड से भी जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद सार्वजनिक मार्ग पर निर्माण सामग्री डालकर आवागमन बाधित किए जाने की घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की 

समाचार 03 फ़ोटो 03

शिवलिंग परिसर की बाउंड्री हटाने पर विवाद, रेलवे भूमि, सीमांकन व पारदर्शिता सवाल, सौंदर्यीकरण कार्य रुका

अनूपपुर 

कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 08 में स्थित शिवलिंग परिसर के आसपास प्रस्तावित बाउंड्री निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य पर रेलवे विभाग की आपत्ति के बाद विवाद गहरा गया है। मामला अब केवल एक बाउंड्री निर्माण या एक स्थल तक सीमित नहीं रह गया है। स्थानीय नागरिकों ने कहा की शिवलिंग परिसर के आसपास बाउंड्री निर्माण, हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण का उद्देश्य धार्मिक स्थल की सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर बनाना था। 

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कई महत्वपूर्ण प्रश्न उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि संबंधित भूमि रेलवे की है, तो उसकी वास्तविक स्थिति, सीमांकन और अभिलेखीय विवरण पहले से स्पष्ट क्यों नहीं किया गया? यदि भूमि को लेकर किसी प्रकार का विवाद था, तो संबंधित विभागों के बीच पहले से समन्वय स्थापित क्यों नहीं हुआ? यदि आपत्ति थी, तो क्या संबंधित स्थानीय निकाय, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को पहले से जानकारी दी गई थी?

यदि किसी स्थान को अतिक्रमण की श्रेणी में माना जा रहा है, तो यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित भूमि का सीमांकन कब और किस प्रक्रिया के तहत किया गया, कितने क्षेत्र को रेलवे भूमि के रूप में चिह्नित किया गया, और क्या संबंधित पक्षों को समय-समय पर इसकी जानकारी दी गई थी।

यह विवाद केवल एक बाउंड्री निर्माण का विषय नहीं, बल्कि सार्वजनिक भूमि प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय, विभागीय पारदर्शिता और जनविश्वास से जुड़ा व्यापक प्रश्न बन चुका है। लोगों ने संबंधित विभागों से तथ्यात्मक स्थिति सार्वजनिक करने, अधिकार क्षेत्र स्पष्ट करने, आवश्यक होने पर संयुक्त सीमांकन कराने और कानून, सार्वजनिक हित तथा स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए स्थायी एवं पारदर्शी समाधान निकालने की लोगो ने मांग की है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

जीआरपी व आरपीएफ टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय बदमाश का किया पर्दाफाश 

अनूपपुर

रेलवे स्टेशन अनूपपुर जीआरपी व आरपीएफ (टास्क टीम) द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये लगातार चलाये जा रहे अभियान, प्लेटफार्म व ट्रेन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति यात्रियों की भीड में संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के सामानों की ताकझाक करते दिखाई पडा, पुलिस को देखकर भागने के प्रयास करने लगा, उसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण बंसल पिता हीरामणी बंसल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01 अटल आवास केराडोल थाना पोडी जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया, स्टेशन आने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा, संदिग्ध लगने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर लाकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अप्रैल महीने में रात्रि में अमरकंटक एक्सप्रेस में अनूपपुर स्टेशन से जैसे ही गाडी खुली थी, जनरल कोच एक महिला यात्री का बैग लेकर कूद गया था, दो अन्य ट्रेनों में भी चोरी की घटना स्वीकर किया। बताया कि चोरी किया हुआ सामान सोना चांदी और नगदी अपने घर केराडोल में छिपा कर रखा है। आरोपी के बताये अनुसार अप.क्र.1/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में नगदी 1 रूपये, अप.क्र.68/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक सोने का झुमका कीमती 90 हजार रूपये,एक सोने का लाकेट कीमती 12 हजार, नगदी 3 हजार रूपये एवं अप.क्र.72/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक मंगलसूत्र कीमत 40 हजार रूपये, एक कान के टाप्स कीमती 22 हजार रूपये, जितिया कीमती 11 हजार रूपये, चांदी की पायल कीमत 10 हजार रूपये कुल 1 लाख 89 हजार रूपये का मसरूका आरोपी के घर केराडोल से जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। 

समाचार 05 फ़ोटो 05

अस्पताल में बच्चा चोर समझकर युवक की कर दी पिटाई, महुआ का पेड़ गिरा बैल की हुई मौत

शहडोल 

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में अज्ञात युवक अस्पताल परिसर में पहुंचकर एक बच्चे को बिस्किट खिलाने लगा और उसे गोद में उठा लिया। युवक की इस हरकत से बच्चे के परिजनों को संदेह हुआ कि वह बच्चा चोर हो सकता है। देखते ही देखते अस्पताल में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन में बैठाने के दौरान भी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

मामला कोतवाली थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान और उसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि युवक बुढार क्षेत्र का निवासी है। उसकी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह मायके में रह रही थी। युवक के अनुसार, उसकी पत्नी ने फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह पाली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचा था।

युवक ने पुलिस को बताया कि वह अस्पताल में पत्नी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद एक बच्चे को बिस्किट खिलाया और गोद में उठा लिया। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि युवक नशे की हालत में था। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि लोगों ने गलतफहमी में उसके साथ मारपीट की। आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

समाचार 06 फ़ोटो 06

पीआरटी कॉलेज ऑफ लॉ, के एल.एल.एम. प्रथम सेमेस्टर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

अनूपपुर

पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल द्वारा एल.एल.एम. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। घोषित परिणाम में पंडित रामगोपाल तिवारी कॉलेज ऑफ लॉ, अनूपपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 

एल.एल.एम. प्रथम सेमेस्टर के घोषित परिणाम में अमित कुमार सिंह ने 8.50 SGPA प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हनुमान दास महारा ने 8.00 SGPA तथा सूरत लाल कनौजिया ने 8.00 SGPA प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन एवं नियमित अध्ययन का परिचय दिया। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही महाविद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विधि शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर अध्ययन, अनुशासन और समर्पण अत्यंत आवश्यक है। एल.एल.एम. जैसे उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि वे भविष्य में विधि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीआरटी महाविद्यालय में लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

उमरिया 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन व पाली पुलिस के सहयोग से युवा टीम उमरिया के द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियां जैसे की  ड्राइंग, पेंटिंग, जूडो कराटे, सुंदरलेखन, स्पोकन इंग्लिश, योगाभ्यास ,सूर्य नमस्कार, फुटबॉल ,क्रिकेट बैडमिंटन ,वॉलीबॉल, सांस्कृतिक नृत्य,गीत, खो खो, हस्तकला,जागरूकता रैली,रंगोली व आदि का समावेश किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के 12 प्रशिक्षकों को सम्मानित कर  शिविर में प्रतिभागी रहे 100 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कैंप में सीखी गई जानकारियों को साझा किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा  कि पूरी निष्ठा व लग्न से निर्धारित किया गया लक्ष्य और उस पर परिणाम की चिंता किए बिना की गई मेहनत कभी असफल नही जाती। अधिवक्ता दिलीप विश्वकर्मा व नीरज मुसाफिर राय ने कहा कि  ''छुट्टियों का सही उपयोग समर कैम्प जैसी गतिविधियों से ही होता है. यह मंच बच्चों को न केवल सीखने का अवसर देता है, उनके टैलेंट को बाहर लाता है। कैम्प संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि उक्त ग्रीष्मकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होने बताया कि उक्त शिविर में अनुभवी कोच द्वारा खिलाडि़यों को क्रिकेट,फुटबॉल,खो खो व आदि खेल  की बारिकियों से अवगत करवाते हुए धैर्य बनाकर खेलना सिखाया गया। 

समाचार 08 फ़ोटो 08

नगर परिषद मे गडबड झाला, महिला पार्षदों ने सीएमओ की कार्य शैली पर उठाए सवाल, कार्यवाही की मांग

उमरिया 

जिले की नगर परिषद नौरोजाबाद महिला पार्षदों ने इस बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर अपने उपेक्षा के तीखे आरोप लगाते हुए कहा है की न तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी परिषद में अपनी कुर्सी पर बैठते हैं, न पार्षदों का फोन रिसीव करते हैं, न ही पारित संकल्पों पर कार्यवाही करते हैं,जिससे नगर का विकास समुचित रूप से हो सकें। महिला पार्षदों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की मुख्य नगर पालिका अधिकारी  कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आदी हैं, वह कभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुचते, जिससे आम नागरिकों के साथ जन प्रतिनिधियों को भी  भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद गीता पटेल एवं वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद  सावित्री साकेत ने भी सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नाराजगी व्यक्त की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई बार वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के समक्ष मुद्दे रखे जाते हैं, लेकिन उन्होंने जनता के हितों के मुद्दों से सदा दूरी बनाकर रखें हुए हैं, उनके प्रति उनकी उदासीनता बनी रहती है। कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिक  घंटों इंतजार कर वापस चले जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते। इतना ही नहीं, कई बार फोन करने पर भी सीएमओ द्वारा कॉल रिसीव नहीं की जाती, जिससे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने हमें चुनकर भेजा है, जिससे हमारी जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्र के समन्वित विकास और उनके हकों के लिए हम संकल्पित होकर काम करें लेकिन नगर पालिका परिषद में हो रही उपेक्षा,मनमानी और नियम विरूद्ध कार्य शैली ने इस संकल्प को पलीता लगा कर रख दिया है। पार्षदों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

समाचार 09

तूफान से गिरा महुआ का पेड़, बैल की हुई मौत

अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत औढेरा के राजस्व ग्राम बडहर मे अचानक तेज आंधी पानी तूफान से एक विशाल का महुआ का पेड़ के जड़ सहित गिरने से महुआ का डोरी फल खा रहा एक 6 वर्ष का बैल की पेड़ में दबने से मौत हो गयी, घटना की जानकारी मिलने पर पशु मालिक माना नायक पिता बीरबल नायक द्वारा तहसीलदार एवं कोतवाली थाना अनूपपुर को सूचना देते हुए कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया, वर्षा काल के प्रारंभ होते ही वन क्षेत्रो से लगे ग्रामीण अंचलों में एक माह के मध्य अनेको बार अचानक आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने, विशालकाय विभिन्न तरह के पेड़/पौधों के गिरने की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे अब तक दो ग्रामीणों के पालतू मवेशी गाभिन भैंस एवं जवान बैल की मृत्यु की घटना हो चुकी है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मवेशी के शव का पीएम किया वहीं हल्का पटवारी औढेरा द्वारा पंचनामा तैयार कर के साथ राहत प्रकरण तैयार किया।

नगर परिषद मे गडबड झाला, महिला पार्षदों ने सीएमओ की कार्य शैली पर उठाए सवाल, कार्यवाही की मांग


उमरिया 

जिले की  नगर परिषद नौरोजाबाद जो अपने काले कारनामों के लिए बदनाम मानी जाती है, महिला पार्षदों की उपेक्षा के लिए एक बार फिर चर्चाओं में आ गयी है। बताया जाता है कि नगर परिषद की महिला पार्षदों ने इस बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर अपने उपेक्षा के तीखे आरोप लगाते हुए कहा है की न तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी परिषद में अपनी कुर्सी पर बैठते हैं, न पार्षदों का फोन रिसीव करते हैं, न ही पारित संकल्पों पर कार्यवाही करते हैं,जिससे नगर का विकास समुचित रूप से हो सकें। महिला पार्षदों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया की मुख्य नगर पालिका अधिकारी  कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आदी हैं, वह कभी भी समय पर कार्यालय नहीं पहुचते, जिससे आम नागरिकों के साथ जन प्रतिनिधियों को भी  भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद गीता पटेल एवं वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद  सावित्री साकेत ने भी सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नाराजगी व्यक्त की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कई बार वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के समक्ष मुद्दे रखे जाते हैं, लेकिन उन्होंने जनता के हितों के मुद्दों से सदा दूरी बनाकर रखें हुए हैं, उनके प्रति उनकी उदासीनता बनी रहती है।

पार्षद का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिक  घंटों इंतजार कर वापस चले जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते। इतना ही नहीं, कई बार फोन करने पर भी सीएमओ द्वारा कॉल रिसीव नहीं की जाती, जिससे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने हमें चुनकर भेजा है, जिससे हमारी जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्र के समन्वित विकास और उनके हकों के लिए हम संकल्पित होकर काम करें लेकिन नगर पालिका परिषद में हो रही उपेक्षा,मनमानी और नियम विरूद्ध कार्य शैली ने इस संकल्प को पलीता लगा कर रख दिया है।   ऐसे में जब परिषद के  अधिकारियों द्वारा उनकी बातों तवज्जो ज्ञनहीं दिया जाता, तो जनता के बीच असंतोष बढ़ता है और विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।

पार्षदों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार हो सके और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।



MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget