अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विश्वविद्यालय (IGNTU) में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

*छात्रों के खिलाफ दमनकारी नीति के खिलाफ व शोध प्रवेश परीक्षा रद्द करने की मांग*

*सैकड़ों छात्रों के साथ किया धरना-प्रदर्शन, CBI जांच की मांग*


अनूपपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) अमरकंटक में पीएचडी शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) 2024–25 में कथित अनियमितताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन के कथित दमनकारी नीतियों और वित्तीय गड़बड़ियों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 14 अगस्त गुरुवार को सैकड़ों छात्रों के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया, बताया गया प्रदर्शन पूरे 2 दिन के लिए तय हुआ है। आंदोलनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में घोटाले, पक्षपातपूर्ण चयन, शिकायतकर्ताओं के उत्पीड़न और वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए न्यायिक व सीबीआई जांच की मांग की। वहीं मामले में संदिग्ध आरईटी समन्वयक आदि के संबंध में चर्चा है कि संदिग्ध छात्रों और कुछ स्थानीय भोले-भाले आदिवासियों को बरगला कर पीड़ित छात्रों के खिलाफ अहिंसक बर्ताव करने के लिए उकसाया जा रहा है। जबकि छात्रों ने सिर्फ जांच की मांग की है, न कि रद्द करने की, कहा जा रहा कि ऐसी अफवाह इसलिए फैलाया जा रहा  कि संलिप्त प्रोफेसर्स को यह बात पता है कि यदि सीबीआई जांच हुई तो परीक्षा के साथ-साथ फर्जीवाड़ा करने वाले भी नपेंगे!

*RET परीक्षा में नियमों की धज्जियां*

जीएफआर 2017 और वैधानिक टेंडर/ईओआई प्रक्रिया का पालन किए बिना परीक्षा आयोजन। प्रश्नपत्र निजी ईमेल आईडी से मंगाने का गंभीर गोपनीयता उल्लंघन, अम्बेडकर चेयर, पर्चेज कमेटी और GEM पोर्टल के माध्यम से करोड़ों का फंड दुरुपयोग — ऑडिट जांच की मांग।

*परिणामों में अपारदर्शिता और पक्षपात*

मुख्य परिसर के परिणामों में नाम छिपाए गए, जबकि मणिपुर केंद्र में नाम स्पष्ट। कंप्यूटर साइंस के परिणाम सार्वजनिक न कर गुप्त रूप से ईमेल द्वारा प्रवेश। UGC-NET और GATE योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से वंचित कर प्रोफेसरों व स्टाफ के परिजनों का चयन। 11 और 18 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को डिस्क्वालिफाई होने के बावजूद प्रवेश।आरक्षण नियमों का उल्लंघन और सीटों में मनमानी बदलाव।

*प्रोफेसरों की संदिग्ध भूमिका और फर्जी दस्तावेज़*

प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी और प्रो. भूमिनाथ त्रिपाठी पर मनमाने चयन के आरोप। ओएमआर शीट्स विश्वविद्यालय के बाहर भरने का आरोप। चयनित अभ्यर्थियों की डिग्रियां संदिग्ध। RET समन्वयक को निष्पक्ष जांच तक निलंबित करने की मांग।

*सुरक्षा कर्मियों के साथ भी अन्याय!*

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सुरक्षाकर्मियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ हो रहा अन्याय तत्काल रोका जाए। अतिरिक्त ड्यूटी लेकर कम दिनों का वेतन देना, वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति न देना, श्रम कानूनों और सेवा शर्तों का उल्लंघन करना, तथा स्थानीय आदिवासी कर्मचारियों (जैसे प्रभा देवी आर्मों, अनिल कुमार टांडिया, कृष्णपाल सिंह आदि) को बिना कारण हटाना अमानवीय है। सभी पीड़ित कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए और वेतन कटौती तुरंत वापस हो। साथ ही, पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई सभी आउटसोर्सिंग भर्तियों को बहाल कर स्थानीय बेरोजगारों को पुनः रोजगार दिया जाए, ताकि संस्थान की कार्यसंस्कृति और सामाजिक संतुलन दोनों सुरक्षित रहें।

*गड़बड़ी पकड़ने वाले छात्रों का उत्पीड़न*

घोटाले का खुलासा करने वाले छात्रों पर झूठे मामले दर्ज। पूर्व छात्र रवि त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज फर्जी शिकायत तत्काल वापस लेने की मांग।

*नर्सिंग और बी-टेक कोर्स में धोखाधड़ी*

प्रशासकीय स्वीकृति के बावजूद नर्सिंग कोर्स शुरू नहीं। रिकॉर्ड में फर्जी रूप से कोर्स शुरू दिखाना।बी-टेक संचालन का झूठा आश्वासन देकर छात्रों का भविष्य खतरे में डालना। अन्य गंभीर मुद्दे, अवैध कैंटीन संचालन, LBI और अमरकंटक बेकरी। 

*छात्रावास में अनियमितताएं*

नर्मदा हॉस्टल को रेजिडेंशियल बनाना, छात्रावास ढांचे में अवैध तोड़फोड़। वेबसाइट अपडेटेशन में गड़बड़ी प्रो. भूमिनाथ त्रिपाठी को तत्काल हटाने की मांग। स्वच्छ पेयजल और सफाई के अभाव में छात्र बीमार पड़ रहे। बस सेवा बंद — कुलपति के निजी कार्यों में उपयोग। आईसीसी गठन में यूजीसी नियमों का उल्लंघन — शिकायतों का निस्तारण न होना। वित्तीय पारदर्शिता का अभाव — आय-व्यय और भुगतान रसीदें सार्वजनिक न होना। 

*आरटीआई का उल्लंघन* 

मांगी गई जानकारी छात्रों को न देना। सुरक्षाकर्मियों और सपोर्ट स्टाफ का शोषण — वेतन कटौती, अवैध छंटनी, स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती बहाली की मांग, देशव्यापी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल छात्रों का कहना है कि यह मुद्दा सिर्फ IGNTU तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों की पारदर्शिता और उच्च शिक्षा व्यवस्था की साख पर सीधी चोट है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

78 साल बाद आज़ादी की असली परिभाषा, आज़ादी की नई परिभाषा


*आज़ादी की नई परिभाषा*

आज 15 अगस्त है। झंडा फहराएगा, राष्ट्रगान गूंजेगा, और लाखों दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ेगी। लेकिन 78 साल बाद आज़ादी की असली परिभाषा क्या है?

हमारे दादा-दादी के लिए आज़ादी का मतलब था — विदेशी शासन से मुक्ति। हमारे माता-पिता के लिए — गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन से लड़ाई।और हमारे लिए आज़ादी का मतलब है —फ्री इंटरनेट से लेकर फ्री सोच तक, जात-पात और भेदभाव से आज़ादी, वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने की आज़ादी।

आज का भारत डिजिटल इंडिया है — एआई, स्टार्टअप, स्पेस टेक्नॉलॉजी, और ग्लोबल मार्केट में नई पहचान। लेकिन साथ ही ये सच भी है कि आज़ादी सिर्फ़ टैंकों और बंदूकों से नहीं बचती — इसे बचाने के लिए ज़रूरी है सही सोच, ईमानदार नेतृत्व और जागरूक नागरिक।

अगर हम सोशल मीडिया पर अफवाहों के गुलाम हैं, तो क्या ये सच में आज़ादी है? अगर महिलाएं सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, तो क्या ये पूरी आज़ादी है? अगर किसान का बेटा पढ़ाई छोड़कर मज़दूरी करने को मजबूर है, तो क्या हम सफल हैं? आज ज़रूरत है कि हम “फ्रीडम” को सिर्फ़ सरहदों की रक्षा नहीं, बल्कि सोच, समाज और अवसरों की समानता तक ले जाएं। अगले 25 साल — यानी भारत@100 — में हमें एक ऐसा देश बनाना है जहाँ: हर बच्चा सपनों के लिए पढ़े, मजबूरी के लिए नहीं। हर महिला बिना डर के घर लौटे। हर नागरिक वोट देते वक्त नेता नहीं, नीति चुने। और हम खुद को “विकसित” कहने में हिचकिचाएं नहीं।

15 अगस्त सिर्फ़ जश्न नहीं, ये रिमाइंडर है —कि हमारे पूर्वजों ने हमें ये मौका दिया, और हमारी ज़िम्मेदारी है इसे आगे बढ़ाने की। आज का तिरंगा हमें सिर्फ़ अतीत का गर्व नहीं देता, बल्कि आने वाले कल की चुनौती भी सौंपता है। तो चलिए, इस 15 अगस्त पर हम कसम खाएं —कि अगली पीढ़ी को हम सिर्फ़ आज़ाद नहीं, बल्कि बेहतर भारत सौंपेंगे। 


*सुशी सक्सेना इंदौर मध्यप्रदेश*

पशु तस्करी में 8 नग जानवर पीकप सहित जप्त, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर             

जिले के चौकी फुनगा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली है कि पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZA 8176 में ठूस-ठूस कर भैंस पडा 08 नग लोड कर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है, जिसे पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीकप को जप्त किया गया, पुलिस मो. हसनैन पिता मो. इसराइल उम्र 27 वर्ष निवासी चकनारा थाना मंझनपुर जिला कौशाम्बी उ.प्र., इस्तिखार कुरैशी पिता शकील कुरैशी उम्र 26 वर्ष निवासी धनपुरी जिला शहडोल , वाहन मालिक, नूर मोहम्मद कुरैशी निवासी धनपुरी , चौथराम चौधरी निवासी लपटा एवं सोनू खान निवासी किशनपुर उ.प्र. के विरुद्ध प्रथम दृष्टया पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 (घ), म.प्र. कृषक पशु परि.अधि. की धारा 4,6,6 (क),9,10,11 एवं माल वाहक मे मवेशियो का परिवहन करने से धारा 66/192A, 130/177(3) एम व्ही एक्ट का अपराध पाये जाने पर मामला दर्ज किया गया, मवेशियों को एवं पिकअप कुल कीमत 7 लाख 40 हजार आंकी गयी है। 08 नग भैसों पड़ो के खाने पीने की व्यवस्था देखरेख हेतु रामप्रसाद केवट निवासी फुनगा को सुपुर्द किया गया है जिसका पंचनामा तैयार किया गया है बाद पिकअप चौकी परिषर में सुरक्षार्थ खडा कराकर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपियो मोहम्मद हसनैन एवं इख्तिखार कुरैशी को न्यायालय में पेश किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget