10 स्कूली वाहनों पर पुलिस ने लगाया जुर्माना


शहडोल

यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच की, जिसमें 35 वाहनों की जांच के दौरान 10 वाहनों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी शिवेंद्र राम भगत एवं सूबेदार प्रियंका शर्मा द्वारा की गई। जांच का मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों की सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा, सीखने और जागरूकता फैलाने के लिए यह आवश्यक है कि हम नियमित जांच करें। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जांच के दौरान कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित 35 स्कूली वैन की बारीकी से जांच की गई, जिसमें से 10 वाहनों में आवश्यक कागजात और सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई। सूबेदार प्रियंका शर्मा ने बताया कि इस दौरान इन 10 वाहनों से कुल पांच हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है।

बांधवगढ़ में मिला मृत वन्यजीव का अवशेषअमले ने शुरू की जांच


उमरिया

जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे गत दिवस एक मृत वन्यजीव के अवशेष पाये गये हैं। विभाग के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया है कि बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत पनपथा रेंज की सलखनिया बीट के घोघरा नाला मे गश्तीदल को मृत वन्य प्राणी का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। सांथ ही निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से इलाके की सर्चिंग कराई गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम के दौरान वन्य प्राणी के सभी अंग मौजूद पाये गए। पीएम के दौरान बिसरा एकत्रित किया गया, जिसे परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही वन्य प्राणी की प्रजाति संबंधी जानकारी मिल सकेगी। इस कार्यवाही मे उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, एनटीसीए के प्रतिनिधि, वन प्राणी स्वास्थ्य चिकित्सक, डॉक्टर वेटरनरी, डॉक्टर मानपुर, सहायक संचालक पनपथा, रेंज ऑफिसर पनपथा बफर सहित फील्ड स्टाफ उपस्थित था।

रेत माफिया ने तहसीलदार से की गाली-गलौच, झूमा झटकी, तालाब में खाली कराई रेत

*पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली किया जप्त*


शहडोल

जिले के ब्यौहारी के साखी गांव में तहसीलदार के साथ रेत माफिया ने गाली गलौज कर अभद्रता की,और रेत से भरा ट्रैक्टर तालाब में उतार कर माफिया ने तहसीलदार के सामने ही ट्राली से तालाब में रेत गिरा दी,घटना के बाद तहसीलदार ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाने में खड़ा करवारकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

ब्यौहारी तहसीलदार शनि द्विवेदी ने बताया कि वह साखी गांव में एक जमीनी विवाद के मामले में जा रहे थे, जहां उन्हें सीमांकन की प्रक्रिया करवानी थी, तभी रास्ते में राजस्व की भूमि से एक ट्रैक्टर में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। तहसीलदार के वाहन चालक ने ट्रैक्टर से साइड लेने के लिए हूटर बजाय तो रेत का ट्रैक्टर चला रहे चालक ने फोन कर अपने वाहन मालिक आशीष तिवारी को इसकी जानकारी दी, आशीष तिवारी गांव का ही रहने वाला है। तहसीलदार के वाहन को साइट देते हुए ट्रैक्टर चालक वाहन को खड़ा कर मौके से भाग गया। जब तक ट्रैक्टर मालिक आशीष तिवारी मौके पर पहुंच गया। ट्रैक्टर मालिक को लगा कि तहसीलदार उसके वाहन को जप्त करने पहुंचे हैं।

तभी रेत माफिया ने तहसीलदार शनि द्विवेदी से झगड़ा शुरू कर अपने भतीजे को बुला कर तहसीलदार से गाली गलौज करने लगा,और ट्रैक्टर में लोड रेत को लेकर आरोपी का भतीजा पास में स्थित तालाब में वाहन को उतार कर लोड रेत को तालब के पानी में गिरा दिया। तब तहसीलदार ने बताया कि वह सीमांकन के मामले में यहां पहुंचे थे,तुम्हारे वाहन को जप्त करने नहीं आए हैं । तब आरोपियों ने तहसीलदार से झगड़ते हुए कहने लगे कि तुम्हें अधिकार नहीं है, तुम मेरे वाहन को जप्त करो,इस बीच तहसीलदार शनि द्विवेदी के साथ माफिया ने गाली गलौज कर झूमा झपटी की है।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को पुलिस ने आरोपी के घर से जप्त किया है। रेत तो आरोपी ने पहले ही तालाब के पानी में गिरा दी थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तहसीलदार शनि द्विवेदी ने कहा रेत माफिया ने विवाद करते हुए मुझसे झूमा झपटी की और पास में स्थित तालाब में रेत खाली कर ट्रैक्टर ट्राली को माफिया अपने घर ले गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने माफिया के घर से ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर कार्यवाही शुरू की है।घटना के बाद माफिया अब उलटा तहसीलदार पर मारपीट का आरोप लगा रहा है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget