न कविता लिखती हूँ, न ही छंद लिखती हूँ, कलम जब भी चली तो मुक्तक चंद लिखती हूँ



न कविता लिखती हूँ, 

न ही छंद लिखती हूँ।

कलम जब भी चली तो

मुक्तक चंद लिखती हूँ।।


फूल सुंदर हों भले ही,

लोग उसमें रम गए हों।

प्यास की आकांक्षा से

विघ्न के पट जम गए हों।

किन्तु अंतस में छिपा मैं

आज भी तो द्वंद लिखती हूँ।

कलम जब भी चली तो

मुक्तक चंद लिखती हूँ।।


स्वप्न सारे सो गए, क्यों

राह अनजानी हुई।

अरमान आंसू पी रहे

विषयुक्त यह वानी हुई।

अपमान के इस दौर में

मैं यहां मकरंद लिखती हूँ।

कलम जब भी चली तो

मुक्तक चंद लिखती हूँ।।


अर्पणा दुबे ।।

शांति सेना के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंची सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम

*सांप्रदायिक दंगों व हिंसा को रोकने शांति संदेश*


अनूपपुर

शांति सेना राष्ट्रीय शिक्षण शिविर का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कर्म स्थल सेवाग्राम आश्रम में देश भर से 10 राज्यों के आए युवा भाई बहनों के साथ गहन चर्चा किया गया जिसमें मध्य प्रदेश से अनूपपुर शहडोल रीवा जबलपुर सतना छतरपुर भोपाल के विभिन्न जगहों से साथियों की एक 10 सदस्य टीम प्रशिक्षण प्राप्त किया। देश और दुनिया भर में जिस तरह से हिंसा का वातावरण बना हुआ है, आखिरकार संत विनोबा ऐसे समय में ध्यान आते हैं, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश भूषण द्वारा बताया गया की 26अगस्त 1947 में दक्षिण भारत के केरल में संत विनोबा भावे के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर सत्य अहिंसा के सिद्धांत को पूरा करने के लिए शांति सेना का गठन किया गया था, तब से लगातार देश और दुनिया भर में शांति सेना के माध्यम से सांप्रदायिक दंगों और हिंसा को रोकने शांति का संदेश देने के लिए जगह-जगह ऐसे युवाओं को प्रशिक्षित कर समाज में शांति और अमन चैन आपसी भाईचारा  के लिए काम किया जाता है। महाराष्ट्र के वर्धा में देश भरके 10राज्यों से लगभग 60 युवाओं का टोली पहुंचकर महात्मा गांधी की एकादशी व्रत ,संयम,  बुनियादी शिक्षा, सहित भारत के संतान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भिन्न भाषा भिन्न वेश भारत अपना एक देश का संदेश भी दिया गया शांति का संदेश देने के लिए वर्धा जिला मुख्यालय में अंबेडकर चौक से गांधी चौक तक नारे लगाते गीत गाते हुए किया गया। देश भर के युवाओं ने एक आवाज में बम नहीं शांति चाहिए बम नहीं रोटी चाहिए, कश्मीर हो या गुवाहाटी अपना देश अपना माटी, रेस्पिरेशन के दौरान जिनके मार्गदर्शन रहा मुख्य रूप से सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल, शांति से के प्रभारी पत्रिका सर्वोदय जगत के संपादक अशोक भारत सर्व सेवा संघ के मैनेजिंग ट्रस्ट्री शेख हुसैन, मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं चिंतक, विचारक, लेखक, चिन्मय मिश्र, मंत्री सर्व सेवा संघ गौरांग चंद्र महापात्र, गुजरात सर्वोदय मंडल रस्मीन, जालंधर भाई,किसान अभियान के प्रमुख अविनाश काकडे, विनोबा आश्रम से प्रवीणा देसाई, डॉ प्रभाकर नई तालीम बापू कुटी साधना जी मृत्युंजय नानबेलेंस, प्रसान्ता युवा प्रकोष्ठ सह संयोजक, भूपेश भूषण राष्ट्रीय संयोजक युवा प्रकोष्ठ सर्व सेवा संघ , प्रशांत नागोसे और कई अन्य वक्ताओं का भी मार्गदर्शन मिला।

अनूपपुर जिले से विवेक यादव, सिद्दी गौतम श्रेया शर्मा, संजय यादव, अमरकंटक से सुभा मिश्रा, रीवा से आसमा आदिवासी, जबलपुर से खुशी पटेल, भूमिका रियास, छतरपुर से वरुण पांचाल, भोपाल से अंकित मिश्रा मध्य प्रदेश सर्वोदय मंडल सचिव की मुख्य भूमिका रही।

शिव गौरा सावन महोत्सव पर महिलाओं की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन,असाधारण प्रतिबद्धता व एकजुटता

*जिले की महिलाएं किसी से कम नही-जिपं अध्यक्ष*


अनूपपुर

सावन माह मे अनूपपुर नगर की सैकड़ों महिलाओं ने शिव गौरा सावन महोत्सव द्वारा आयोजित सावन महोत्सव बीते दिनों नगर के धनश्री पैलेस मे आयोजित किया गया जिसमे सैकडों की संख्या मे महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवानी हर्षल पंचोली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि खरे ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की प्रारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत शिव आवाहन से किया गया, जिसकी प्रस्तुति पूनम पाण्डेय ने किया वही कृष्ण राधा के रूप मे बाल कलाकार किया और मायरा द्वारा मैं बरसाने की छोरी पर नृत्य करके उपस्थित महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमे सैकड़ो महिलाओ द्वारा सुंदर नाट्य प्रस्तुति विवाह एक अटूट बंधन की थीम के साथ संपन्न किया गया कार्यकम का आकर्षण सावन के गीतों पर महिलाओ द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमे कवियित्री मीना सिंह ने महिलाअें के अखण्ड सौभाग्य की कविता पढ़ा वही डॉक्टर सरोज शुक्ला प्राचार्य ने अपने विचार व्यक्त किये, सभी को शुभकानाएं दी वही महिलाअें की योग गुरू सुधा मालवीय द्वारा स्वस्थ्य जीवन स्वस्थ्य आचरण को लेकर अपने विचार रखे। अर्पिता शुक्ला, किरण शुक्ला, सोनल सिन्हा, अलका जायसवाल, ज्योति सोनी, विद्या मिश्रा, अर्चना मिश्रा, गुंजन मिश्रा, ध्वनि दत्ता, बीना, अर्चना सिंह, हर्षिता दुबे, रीना अग्रवाल, माधुरी, मंजू मिश्रा, सुनीता नामदेव, अनुराधा चतुर्वेदी, पिंकी चतुर्वेदी, श्वेता नामदेव, गीत शिवहरे, जिया दत्ता, पूनम मिश्रा, शशि तिवारी के द्वारा सावन महोत्सव पर अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। पूनम पाण्डेय एवं किरण शुक्ला द्वारा मंचीय नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यह थी कि इस आयोजन मे सभी उम्र एवं सभी समाज की महिलाओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही श्रीमती हर्षल पंचोली ने अपने कला का हुनर का प्रदर्शन किया। जिससे बैठी महिलाओं ने करतल ध्वनि से कला का स्वागत किया। इसी प्रकार अनूपपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्ष रही श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने अपने नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों द्वारा महिलाओं को लेकर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि रही शिवानी पंचोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि रही शिवानी हर्षल पंचोली द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा कि अनूपपुर जैसे एक छोटे से जिले मे यहां के महिलाओं के द्वारा इतनी जागरूकता और इतने उत्साह के साथ ऐसा कार्यक्रम किया वही उन्होने कहा कि मैं कार्यक्रम समिति के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट समन्वय और कड़ी मेहनत के लिए बधाई देना चाहूँगी, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपकी टीम की असाधारण प्रतिबद्धता और एकजुटता ने इस कार्यक्रम को एक नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। आप सभी के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहा। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इसे वास्तव में यादगार बना दिया। आप सभी को एक शानदार शाम की हार्दिक बधाई, वही इस सफल आयोजन पर अनूपपुर के महिलाओं को सौंदर्य को संवारने वाली रति ब्यूटी पार्लर की संचालिका अंशू गुप्ता द्वारा आयोजन समिति के सभी दर्शकों को उपहार देकर सम्मानित किया। अंत मे कार्यक्रम के सफल आभार प्रदर्शन निर्मला मिश्रा ने किया एवं मंचीय कार्यक्रम का सफल संचालन निर्मला मिश्रा, किरण शुक्ला एवं आकांक्षा शुक्ला द्वारा किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget