फर्जी आईडी बनाकर डाला अश्लील फ़ोटो, 2 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रेत उत्तखनन ट्रैक्टर जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना चचाई में युवती ने शिकायत दर्ज कराया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में फर्जी आई डी बनाकर प्रायवेट फोटो कट कापी कर अश्लील फोटो बनाकर इंस्ट्राग्राम सोशल मीडिया में बदनाम करने के ईरादा से वायरल किया गया है, जिससे आवेदिका का इज्जत खराब हुआ है तथा समाज में बदनामी हुई है। आवेदिका की शिकायत आवेदन पत्र की जांच की गई एवं अज्ञात व्यक्ति के व्दारा पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल किये जाने संबंधी URL ID की जानकारी सायबर सेल अनूपपुर से प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना चचाई में अप० क्र० 200/25 धारा 79 बीएनएस एवं 66डी, 67ए, 67 आई टी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।  विवेचना के दौरान सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंस्ट्राग्राम में फर्जी आई डी बनाकर पीड़िता की अश्लील फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति के इंस्ट्राग्राम आई डी में लागिन मोबा० नं० का पता लगाकर मोबाईल धारक आरोपी श्याम लाल प्रजापति पिता स्व० सुखदेव प्रजापति उम्र 40 वर्ष एवं उसके साथी अशोक प्रजापति पिता रामा प्रजापति उम्र 20 साल दोनों नि० ग्राम बकही थाना चचाई जिला अनूपपुर को दस्तयाब कर आरोपी श्यामलाल से मोबाइल जप्त कर उक्त प्रकरण में आरोपियो को गिरफ्तार कर आई टी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध रेत परिवहन कार्रवाई,,

जिले के चचाई थाना को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले सफेद रंग का महिन्द्रा स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर नं० एम पी 28 ए सी 9244 सोन नदी केल्हौरी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर विक्रय हेतु लेकर आने वाला है, सूचना पर रेड कार्यवाही की तो आरोपी ट्रेक्टर चालक पुलिस टीम को देख कर अंधेरा का  फायदा उठाकर ट्रेक्टर ट्राली रेत लोड छोडकर भाग गया, उक्त ट्रेक्टर मय ट्रॉली रेत कीमती 353000/- रूपये जप्त किया गया, अज्ञात आरोपी ट्रेक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिक  के विरूद्ध थाना चचाई में अपराध क्रमांक 219/ 25 धारा 303(2),317 (5) बीएनएस एवं 4/21  खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


किशोर के साथ लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व 3 हजार नगद बरामद


शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में बीती रात्रि एक किशोर के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस ने चंद घंटों में सफलता हासिल की है। ब्यौहारी पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लुटा गया मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद कर ली। यह घटना वन बिहार के पास घटी, जब 16 वर्षीय किशोर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, किशोर अपने भाई के साथ टिहकी से घर लौट रहा था, तभी उसके भाई को बाथरूम जाने की आवश्यकता महसूस हुई। किशोर सड़क पर अकेला बाइक में बैठा था, तभी अचानक तीन बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और किशोर को डरा-धमका कर उसका मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद किशोर के भाई जब तक मौके पर आया, तब तक सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे।

घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा,और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तुरंत पुलिस ने गंभीरता दिखाई और कुछ घंटों में ही आरोपियों को ब्यौहारी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल एवं नगद रुपए बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान करते हुए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में सागर बारगाही, बालकिशन शुक्ला और एक नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई दो बाइकों और आरोपियों के दो मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने लूटे गए मोबाइल और नगद राशि तीन हजार को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है। उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने कहा, हम अपराधियों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह गिरफ्तारी हमारी तत्परता का प्रमाण है।

बैंक प्रबंधन की लापरवाही, महीनों से बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम, त्योहार में लोग परेशान


अनूपपुर

भारतीय स्टेट बैंक का नाम सुनते ही आम आदमी के दिमाग में भरोसे और सेवा का भाव आता है, लेकिन जमुना कॉलोनी और बदरा क्षेत्र में यह भरोसा अब हताशा और गुस्से में बदल चुका है, यहां एसबीआई ज्यादातर एटीएम महीनों से बंद पड़े हैं और बैंक प्रबंधन की लापरवाही इतनी गहरी है कि कोई सुनने तक को तैयार नहीं है।

जिले के जमुना कॉलरी स्थित जायसवाल एटीएम, अशोका होटल के सामने का एटीएम और बदरा बस स्टैंड का एटीएम तीनों चार-पाँच महीने से पूरी तरह बंद पड़े हैं, हालात ऐसे हैं कि लोग भूलने लगे हैं कि इन मशीनों से आखिरी बार नकदी कब निकली थी, इनमें से कुछ मशीनें तो अब ‘एक्सपायरी डेट’ पार कर चुकी हैं, यानी तकनीकी रूप से बेकार हो चुकी हैं

जमुना कॉलोनी शाखा का मुख्य एटीएम, जो ग्राहकों के लिए सबसे भरोसेमंद माना जाता था, पिछले 10 दिनों से बंद है वजह उसका ASIC पार्ट खराब हो गया है, लेकिन मरम्मत का नाम तक नहीं लिया गया शाखा में बस एक मशीन चालू है, वह भी सिर्फ नकदी जमा करने वाली अब ग्राहक का पैसा तभी निकल सकता है, जब कोई और ग्राहक उसमें पैसा जमा करे वरना “मशीन खाली, ग्राहक खाली हाथ। इतना बड़ा बैंक और इतनी घटिया व्यवस्था अपने ही पैसे के लिए मीलों दूर भटकना पड़ता है। SBI को ग्राहकों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget