पर्यटक के साथ मारपीट करने वालो पर मामला दर्ज, 4 आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के अमरकंटक में हुई मारपीट की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अगस्त 2025 को मनेंद्रगढ़ से आए युवक आदित्य उर्फ राज गुप्ता (आयु 18 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़ अपने साथियों अमृत भारती, वर्षा सोनवानी और फारूख खान के साथ अमरकंटक भ्रमण हेतु पहुँचे थे। सभी लोग रियाजुद्दीन चौहान की सफेद रंग की बलेनो कार (क्रमांक CG10 AT 8200) में सवार थे। इसी दौरान वाहन को आगे-पीछे करने की बात को लेकर स्थानीय युवकों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि आनंद केवट, शत्रुधन उर्फ माधव पनाड़िया, अनुज यादव और तन्नू उर्फ साहिल मांझी (सभी निवासी बांधा जमुनादादर, अमरकंटक) ने कार को रोककर युवकों से अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

थाने में फरियादी की मौखिक रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए अपराध क्रमांक 138/2025 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 296, 115(2), 324(4), 351(3) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। साथ ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न इस्तगासों (क्र. 20/25, 21/25, 22/25, 23/25 और 403/25 से 406/25 तक) के अंतर्गत भी धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस में कार्यवाही की गई। पूरी घटना में वीडियो वायरल होने को गंभीरता से लेते हुए थाना अमरकंटक पुलिस ने मामले की त्वरित विवेचना कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।


पानी निकालते कुएं में गिरी महिला, हुई मौत


शहडोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रेऊसा गांव मे पानी निकलते समय कुएं मे गिर कर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम श्यामकली सिंह गोड़ पिता मक्खू सिंह गोड 72 निवासी रेउसा बताया गया है। जोकि अपने घर के कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर अंदर गिर गई। कुएं से तेज आवाज सुन कर परिजन दौड़ कर आये और श्यामकली को कुएं से बाहर निकलने का प्रयास किया। कुछ देर बाद वृद्धा को निकाल भी लिया गया परंतु तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने वाले 7 शिकारियों को किया गिरफ्तार


उमरिया

जिले के वन परिक्षेत्र मानपुर (बफर) अन्तर्गत मुखबिरों से प्राप्त सूचना अनुसार बीट बल्हौंड़ के बसन्तपुर टोला के 01 खेत में 01 नग जंगली सुअर के मृत होने की खबर अनुसार मानपुर बफर की टीम द्वारा मौका स्थल की जाँच की गई जिसमें पाया गया कि जंगली सुअर को तेज धारदार हथियार से मारा गया है। परिस्थिति अनुसार तुरन्त जाँच हेतु टीम गठित कर मुखबिर सक्रिय किये गये जिसके पश्चात् ग्राम बल्हौंड़ एवं टिकुरीटोला से संदिग्ध आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपीगण क्रमशः भगोले कोल पिता सिज्जू कोल उम्र 40 वर्ष साकिन बल्हौंड़, दरवारीलाल पिता फुदई कोल उम्र 32 वर्ष, श्यामलाल पिता बीरन कोल उम्र 32 वर्ष, दीनू पिता लालू कोल उम्र 30 वर्ष,छोटेलाल पिता श्यामलाल कोल उम्र 32 वर्ष, मिठाईलाल पिता गोविन्द कोल उम्र 50 वर्ष, सुनील पिता सिज्जू कोल उम्र 30 वर्ष उक्त सभी निवासी टिकुरीटोला द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया।

उक्त प्रकरण में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 धारा 09, 39, 51 के तहत वन अपराध प्रकरण क्र. 7651/06  पंजीबद्ध कराकर आरोपियों को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मानपुर के समक्ष पेश किया गया है जहां से सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget