नगर परिषद में सर्वसम्मति से पारित हुआ का बजट, अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता की कार्यकुशलता की सराहना


अनूपपुर

नगर परिषद जैतहरी की परिषद सभा की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्री उमंग अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी उपस्थित पार्षदों ने भाग लिया और नगर के सर्वांगीण विकास हेतु प्रस्तुत बजट का समर्थन करते हुए इसे पारित करने की स्वीकृति प्रदान की।बैठक के दौरान बजट प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें नगर के पिछले वर्ष के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी पार्षदों ने बीते वर्ष में हुए सड़कों के निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, जल आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विस्तार जैसे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी वित्तीय वर्ष में नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। बजट में स्वच्छता, शिक्षा, जल निकासी, हरित क्षेत्र विकास, डिजिटल सुविधा विस्तार और युवा कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सम्मिलित किया गया है। अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता ने सभी पार्षदों और अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पारित बजट के अंतर्गत प्राप्त निधियों का पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर सदुपयोग करते हुए नगर परिषद जैतहरी को एक आदर्श नगर परिषद के रूप में स्थापित किया जाएगा।

बैठक में सीएमओ भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद कर्मचारी, उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर नगर के समेकित विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का संकल्प लिया। यह सर्वसम्मति से पारित बजट न केवल नगर परिषद जैतहरी के सुशासन का प्रतीक है, बल्कि नागरिकों की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

परिवहन घोटाले में कांग्रेस ने किया पुतला दहन, कांग्रेस कार्यकर्ता


झुलसा

उमरिया

मानपुर। जिले के मानपुर मे को कांग्रेस द्वारा सौरभ शर्मा जमानत मामले किये जा पुतला दहन के दौरान एक कार्यकर्ता के कपड़ों मे आग लगने से खलबली मच गई। हलांकि वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सतर्कता से हादसा टल गया। वहीं दूसरी तरफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह ने इस घटना से इंकार किया है। उन्होने बताया कि प्रदेश मे हुए अरबों रूपये के परिवहन घोटाले के मुख्य आरोपी और राजदार सौरभ शुक्ला को सरकारी सांठगांठ के कारण कोर्ट से जमानत मिलने के विरोध मे स्थानीय बस स्टेण्ड मे कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे शांतिपूर्ण तरीके से सीएम का पुतला दहन किया गया। इस संबंध मे कतिपय तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। कार्यक्रम मे ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, तिलकराज सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, खालिक अंसारी, संतोष सिंह, कृष्णपाल पटेल, रामलाल कोल, रामकिंकर पाल, मल्लीराम पटेल, चंद्रशेखर पटेल, गयाप्रसाद पटेल, राज वर्मा, जनार्दनचार्य तिवारी, संदीप तिवारी, गोविंद रस्तोगी, संतोष नामदेव, शेख आशिक, अम्बिका चौधरी, जयभान सिंह, अनिल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*कांग्रेस ने पाली मे भी किया विरोध प्रदर्शन*

प्रदेश के परिवहन घोटाले के मास्टर माईंड सौरभ शुक्ला को जमानत मिलने को लेकर गत दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर मे पुतला दहन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय के सरकार पर धांधलीबाजों को बचाने सहित कई गंभीर आरोप लगाये। प्रदर्शन मे ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, लालबहादुर सिंह, राजेश कोल, रामनारायण पाण्डेय, एनएल पटेल, बिंदे सिंह, मानवेन्द्र सिंह, सालवेन्द्र सिंह, अजय वंशकार, प्रदीप नारायण तिवारी, रवि मिश्रा, रामबिहारी उपाध्याय, रमेश सिंह, जानकी मिश्रा, प्रीतम पाठक, बबलू अवधिया, प्रभात मिश्रा, लक्ष्मण कुशवाहा, बंटी वर्मा, अंकुश वंशकार सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अनियंत्रित होकर बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 2 घायल


उमरिया 

जिले के कोतवाली थानांतर्गत शहपुरा रोड स्थित कूरबाबा के पास बीती रात हुई भीषण सडक़ दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक सागर सिंह पिता शंकर सिंह 28 निवासी पूंछी भुण्डी थाना चंदिया, किशन सिंह पिता रूद्र प्रताप सिंह 24 निवासी नरवार तथा नीलेश पिता शहजाद 27 निवासी उमरिया रात करीब साढ़े 8 बजे बोलेरो पर बैठ कर निगहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे मे सागर वाहन के अंदर ही फंस कर रह गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं नीलेश और किशन गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद दोनो को जिला अस्पताल से जबलपुर व कटनी रिफर कर दिया गया। पीएम के उपरांत सागर का शव परिजनो को सौंप दिया गया है। इस मामले मे विवेचना जारी है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget