युवक को रौंदने के बाद नहीं रूका हाईवा, युवक की हुई मौत 


उमरिया

मानपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रफ्तार के कहर ने एक और घर के चिराग को बुझा दिया है। जानकारी के मुताबिक राजकुमार पिता रामकुमार चौधरी 25 निवासी ज्वालामुखी मानपुर बाईक पर अपनी मां को लेकर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम गोवर्दे के पास रेत लदे हाईवा ने पीछे से उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे राजकुमार की मां तो उछल कर दूर जा गिरी पर वह हाईवा मे ही फंस कर रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रौंदने के बाद भी चालक ने हाईवा की रफ्तार कम नहीं की। जिससे शव काफी दूर तक उसी में फंसा रह गया और सिर के चीथड़े उड़ गये। एकाएक हुई इस घटना और आखों के सामने ही अपने जवान बेटे की मौत देख कर युवक की मां जोर-जोर से रोने लगी। जिसे देख कर सभी का दिल दहल गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया है कि मृतक के शव को मर्चुरी मे रखवाया गया है। हाईवा जब्त करने के सांथ ही आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

प्राकट्य पर्व पर हुआ श्रीराम की महिमा का बखान, कलाकारों ने दी ।मनमोहक प्रस्तुतिय


उमरिया   

श्री रामनवमी पर मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान मे मंगल भवन मे प्राकट्य पर्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मानपुर मीना सिंह, बांधवगढ़  विधायक शिवनारायण सिंह तथा कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुनीन्द्र मिश्रा के दल ने बघेली लोकगीत अवध मे बाजे बधइया, बजी बजी बधइया बड़े भोर कौशिल्या घर रामा भये, मां का आराधना गीत मैया झूले झूलना, मोरे अंगना, एक सखी सिया संग बिहार तथा कोई आया सखा फुलवरिया मे, जैसे जादू है उनके नजरिया मे गीतों की प्रस्तुति दी।

*इंग्लैंड की विलियम जुबी बनी विश्वामित्र*

जबकि अवंतिका ग्रुप खजुराहो की अवन्तिका दुबे ने अपने दल के साथ नृत्य नाटिका के माध्यम से श्रीराम के जन्म से उनके विवाह तक के प्रसंगों की प्रस्तुति दी। प्रसंगों मे इंग्लैंड से विलियम जुबी ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। तीसरी प्रस्तुति मे गिरीश ठाकुर के दल ने मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आये हैं, बजाओ ढोल स्वागत मे मेरे घर राम आये हैं, सिया राम जय राम, जय जय राम, अक्षुतम केश्वम कृष्ण दामोदरं, रामजी निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, गीत गाये। अंत मे बालाघाट की मुस्कान चौरसिया ने गणेश वंदना, राम राम जय राजा राम, राम राम जय सीताराम, नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो, चरण हो राघव के जहां मेरा ठिकाना हो, मेरे भारत का बच्चा, बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा एवं दुनिया मे देव हजारों है, बजरंग बली का क्या कहना गीत की प्रस्तुति दी ।

*ये भी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर कलेक्टर की पत्नी श्रीमती सीमा जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश नीरज, डिप्टीे कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, सीएमओ उमरिया किशन सिंह, धनुष धारी सिंह, राकेश शर्मा, राजा तिवारी, शंभू लाल खट्टर, मान सिंह, ब्रजेश शर्मा, संजय तिवारी, गोविंद प्रसाद गौतम, सविता सोधिया, नीतू सिंह, अरुण त्रिपाठी, हरि गुप्ता, आशीष सिंह, रमेश सोनी, संतोष द्विवेदी, राजकुमार महोबिया, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नारायण दुबे सहित बड़ी संख्या मे श्रोता गण उपस्थित थे।

बंजारा महासभा द्वारा समाज की विशाल आम सभा संपन्न, सरकार के सामने रखे महत्वपूर्ण मांगे

*बंजारा समाज को घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जाति की श्रेणी में दर्जा दिया*


अनूपपुर

अमरकंटक । चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि दशमी दिन सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक में विश्व बंजारा दिवस के पावन अवसर पर बंजारा महासभा अमरकंटक तहसील पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर द्वारा नाका स्थित सामुदायिक भवन में आज बंजारा दिवस के पावन अवसर पर पारंपरिक ढंग से कार्यक्रम आयोजित कर समाज का कार्यक्रम गौरवपूर्ण ढंग से हर्ष उल्लास  एवं उमंग के साथ मनाया, इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए । बंजारा दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदा संत रेवा नायक महाराज एवं सेवालाल महाराज के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया गया, विश्व बंजारा समाज के विशाल आम सभा की अध्यक्षता समाज के युवा एवं जागरूक नेता ईश्वर सिंह नायक ने की । 

विशाल महासभा में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के बारे में अपने-अपने विचार सुझाव रखें । इस अवसर पर एक पंक्ति का प्रस्ताव जो प्रमुख रूप से सामने आया उसमें बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति के रूप में शामिल करने की मांग रखा उक्त प्रस्ताव पर सर्व सम्मत से  प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि समाज की मंशा से शासन को अवगत कराया जाए।

आम सभा में लगभग सभी वक्ताओं ने कहा कि बंजारा समाज को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग जातियों एवं समाज में दर्जा दिया गया है इससे समाज की एकरूपता नहीं हो पा रही। मध्य प्रदेश में बंजारा समाज को घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जाति की श्रेणी में दर्जा दिया गया है, फलस्वरूप हमें इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता है जाति प्रमाण पत्र बनवाने जाने पर हमारे लड़के लड़कियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता, इस कारण हमारे लड़का लड़की विद्यालयों में प्रवेश पाने से वंचित रह जाते हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। शासन प्रशासन हमारी इस दशा को समझता नहीं है यहां वहां घूमते रह जाते हैं सिवा परेशानी के कुछ नहीं मिलता । शासन में बैठे लोगों को अब समझना होगा की बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में  शामिल किया जाए । 

बंजारा समाज के नेता ईश्वर नायक ने कहा कि बंजारा समाज को पवित्र नगरी अमरकंटक में 10 एकड़ की भूमि दी जाए, ताकि हमारा समाज उक्त भूमि पर पारंपरिक सामाजिक पेड़ पौधे लगा सके उनमें बेल गूलर आम  हर्रा बहेड़ा आंवला नीम पीपल जैसे पेड़ लगा सके और अमरकंटक को हरा भरा कर सके हमारा समाज इसी का व्यापार करता रहा, अमरकंटक का पर्यावरण शुद्ध रहे पवित्र रहे हमारा समाज धर्म की समाज की रक्षा करता रहा है हमारी कुलदेवी मां नर्मदा है नर्मदा के प्रथम भक्त संत रेवा नायक रहे हम उन्हीं के आदर्शों पर बताएं मार्ग पर चल रहे हैं । मां नर्मदा बंजारन देवी है । बंजारा समाज शुरू से वन उपज का व्यापार करता रहा है समाज सनातन धर्म का प्रवाहक है तथा हिंदू धर्म की रक्षा करता आया है, बंजारा समाज के लोगों का योगदान स्वतंत्रता संग्राम में भी रहा है लाखा बंजारा कौन नहीं जानता उनके योगदान को सभी जानते हैं । उन्होंने आगे कहा कि बंजारा समाज में अनेकों निर्माण कार्य किए हैं वह आज ऐतिहासिक इमारत है बंजारा समाज को राष्ट्र के मुख्य धारा में जोड़े जाने हेतु सभी को एक कर अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किया जाए, हमारा धर्म संस्कृति परंपरा सब मां नर्मदा जी से जुड़ी हुई है ।  पतित पावनी मां नर्मदा हमारे समाज की कुलदेवी है आराध्या है हमारे तन मन में मस्तिष्क में दिल में विराजती है उनका आशीर्वाद हमें मिला है । 

विश्व बंजारा दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक भवन नाका से नर्मदा मंदिर तक विशाल रैली बंजारा समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए मुख मार्गो से होकर निकले इसमें लगभग 1 हजार से भी अधिक पुरुष महिलाएं युवक युवती हाथों में पोस्ट बैनर लेकर चले, इस दौरान सभी लोग संत रेवा नायक तथा संत सेवालाल जयकारा लगाते रहे । नर्मदा मंदिर में पूजन अर्चन कर महा आरती एवं सभी ने दीप प्रज्वलित किया । विश्व बंजारा दिवस के पावन अवसर पर मां नर्मदा जी को कल ही भोग का प्रसाद चढ़ाया गया तथा सभी दूरस्थ अंचलों से आए बंजारा समाज के महिला पुरुष युवक की युवक युवती को भोजन कराया गया। 

विश्व बंजारा दिवस विशाल महासभा में अन्य लोगों के अलावा मनोज नायक, प्रताप नायक, जीवन नायक, जवाहर नायक, मोती नायक, जगदीश नायक, कमल नायक, बृजभान नायक, दयाराम नायक, ओमकार नायक, चिंतामणि ईश्वर नायक, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण नायक, देवी सिंह नायक, राजू राम नायक, धना नायक, महिपाल नायक, राकेश नायक, दुर्गादास नायक, रसाल नायक, अशोक सिंह नायक, सुल्तान सिंह नायक, कृष्ण पाल सिंह नायक, मेघ सिंह नायक, श्रवण नायक, हरिनंदन नायक, झामा नायक, बंजारा नायक समाज के महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित शामिल रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget