अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना बिजुरी की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम बैहाटोला केवई नदी में एक नीले रंग का बिना नम्बर प्लेट का स्वराज्य कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत खनिज चोरी से उत्खनन कर परिवहन करते हुये केवई नदी में मिला, जिसे पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया उत्खनन/परिवहन  के संबंध में काग़ज़ात नहीं होने पर ट्रैक्टर ट्राली सहित रेत खनिज जिसकी कीमत 6 लाख 6 हजार हैं ज़ब्त कर आरोपी चालक ओमप्रकाश साहु पिता दयाराम साहु उम्र 23 वर्ष निवासी कटकोना के विरुध्द थाना बिजुरी में अप० क्र० 94/25 धारा 303(2),317(5) बी एन एस 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम,130,177(3), 66, 192A, 177 मोटरयान अधिनियम व 77 केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम का क़ायम कर विवेचना में लिया गया है ।  

टाईगर रिजर्व मे पालतू हांथी के हमले मे सुरक्षा श्रमिक की हुई मौत


उमरिया

मानपुर। जिले के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पालतू हांथी अष्टम ने एक सुरक्षा श्रमिक पर हमला कर दिया। इस हादसे मे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम नागेंद्र सिंह पिता बाबू सिंह ग्राम देवरी मझखेता बताया गया है, जो पार्क के आमानाला कैम्प मे हाथियों को भोजन देने, साफ-सफाई इत्यादि का कार्य करता था। सुबह कैम्प का हांथी अष्टम आक्रमक मूड मे दिख रहा था, जिस पर महावत ने नागेन्द्र को सावधानी बरतते हुए दूर से भोजन देने की बात कही, परंतु वह हमेशा की तरह हांथी के एकदम नजदीक चला गया। तभी गुस्साये हांथी ने श्रमिक को सूंड़ मे लपेट कर दूर फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अधिकारियों का कहना है कि हांथी द्वारा फेंकने से श्रमिक को अंदरूनी चोटें आई थी, परंतु वह अचेत नहीं हुआ था। काफी देर तक वह बातचीत भी करता रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत बिगडने लगी।

*अस्पताल जाते समय हुई मौत*

घटना की सूचना मिलते ही टाईगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिक को तत्काल वाहन मे लेकर मानपुर रवाना हो गये परंतु रास्ते मे उसकी सासें उखड़ गई। पीएम के उपरांत शव मृतक के परिजनो को सौंपा गया। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय तथा उप संचालक पीके वर्मा अन्य अधिकारियों तथा अमले के सांथ मौजूद थे। उप संचालक श्री वर्मा ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने बताया कि हादसे मे मृत श्रमिक को शासन द्वारा निधारित प्रावधान के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान जायेगी।

किसान का घर व गृहस्थी का सामान आग से जल कर हुआ राख


उमरिया

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम मजमानी कला मे गत दिवस भडक़ी भीषण आग से एक किसान का घर और क्विंटलों अनाज जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी रामस्वरूप झरिया के घर मे अचानक आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने भयावह रूप ले लिया और देखते-देखते पूरा घर धू-धू करके जलने लगा। इसी दौरान ग्रामीणो की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। वहीं बांधवगढ़ एसडीएम कमलेश नीरज भी राजस्व अधिकारियों के सांथ आ गये। काफी देर बाद आग पर तो काबू पा लिया गया परंतु घर सहित अंदर रखे अनाज और गृहस्थी की सामग्री को नहीं बचाया जा सका। पीडित किसान और उसके परिजनो से जिला प्रशासन व सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget