नवरात्रि व हिन्दू नववर्ष पर सभी घरों पर भगवा लगाए, दीप जलाए- श्री राम सेवा समिति


अनूपपुर

हिन्दू नव वर्ष प्रारम्भ होने के पावन अवसर पर श्रीराम सेवा सेवा समिति अनूपपुर के द्वारा पूरे अनूपपुर नगर को भगवा ध्वज लगाकर सजाने के निर्णय लिया गया है। जिसकी तैयारी के लिये समिति के कार्यकर्ता  एवं पदाधिकारी बड़े ही हर्ष के साथ इस कार्य को करने में जुटे हुए है।

आगामी 30 मार्च से शुरु हो रहे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दु नव वर्ष के प्रारम्भ होने पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा द्वारा नगर के सभी सनातनी भाइयों से अपील किया गया हैं कि सभी 30 मार्च को अपने अपने घरों के छतो मे भगवा ध्वज लगाए, सांथ ही नगर के समस्त  लोग अपने अपने घरों में दीप जला कर भजन कीर्तन पूजा अर्चन कर हिन्दु नव वर्ष मनाएं एवं अपने आस पड़ोस, मित्र एवं रिश्तेदारों को भी प्रेरित (मदद) कर हिंदुस्तानी सनातनी होने का जज़्बा प्रदान करें।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक हिन्दू नववर्ष के स्वागत में समिति द्वारा नगर के सभी चौक-चौराहों सार्वजनिक स्थलों में भगवा झंडा के साथ पूरे नगर को भगवामय बनाकर सनातनियों एवं हिंदुस्तान के पूर्व परम्परा को जगाने का काम किया जा रहा है।जिसमे सभी आमजनमानस के लोग उपरोक्त पुण्डीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हुए समिति के इस निर्णय में सहयोग प्रदान करें।

धार्मिक तीर्थ स्थल, पवित्र नगरी में चैत्र नवरात्रि उत्सव की तैयारियां पूर्ण 


अनूपपुर

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी चैत्र नवरात्रि उत्सव की मां नर्मदा उद्गम स्थल परिसर की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । ज्योति कलश घर की साफ सफाई रंग रोगन तथा दीप कलश की सभी आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है इस वर्ष घृत ज्योति प्रज्वलन कलश जवारे की धन-दान राशि  21 सौ रू से बढ़ाकर  ₹25 सौ रू  की गई है सभी  भक्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि इच्छुक भक्त श्रद्धालु गण  नियत धन राशि  नर्मदा मंदिर प्रांगण के टिकट घर कार्यालय टिकट कटा कर अपना मनोकामना  घृत ज्योति प्रज्वलित कर सकते हैं तथा कलश जवारा स्थापित कर सकते हैं । 

श्री नर्मदा  ऊदगम मंदिर  ट्रस्ट के प्रभारी गणेश पाठक ने बताया कि मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व मनाए जाने की सभी आवश्यक तैयारी पूरी हो गई है ज्योति कलश की देखरेख सुरक्षा पंडित सुरेश द्विवेदी छोटे महाराज के द्वारा होती है तथा अनुष्ठान पूजन पाठ अर्चन का कार्य नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित कामता प्रसाद द्विवेदी नीलू महाराज के द्वारा होती है गत वर्ष चैत्र नवरात्रि में लगभग 111 घृत ज्योति प्रज्वलित हुई थी तथा जवारा कलश स्थापित हुआ था। इस वर्ष उससे भी अधिक ज्योति कलश स्थापित होने की उम्मीद बताई जाती है। पवित्र नगरी अमरकंटक में चैत्र नवरात्रि ज्यादा भीड़भाड़ अन्य जगह की अपेक्षा काम भेदभाव होती है वहीं दूसरी ओर मैहर रतनपुर तथा विंध्यवासिनी नवरात्रि के अवसर पर बहुत भारी भीड़ भाड़ होती है इसके साथ ही शंकराचार्य आश्रम में आदिशक्ति मां जगदंबा मंदिर में घी  का ज्योति तथा तैल का  ज्योति प्रज्वलित होता है तथा कलश जवारा  स्थापित किया जाता है तथा नगर के अन्य आश्रमों में भी ज्योति कलश की स्थापना की जाती है तथा 9 दिनों तक मां दुर्गे की पूरी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन पाठ किया जाता है।

शराबी वाहन चालको पर कार्यवाही,  63 लीटर अवैध शराब जप्त


अनूपपुर

मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि बिजुरी मे बिजली आफिस से कबाडी मोहल्ले के रास्ते से दो व्यक्ति अवैद्य रुप से देशी व अंग्रजी शराब के क्वाटर ले जा रहे है, जिस पर थाना बिजुरी से टीम गठित कर कार्यवाही करते हुये आरोपी गोपाल साहू पिता धरमदास साहू उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 कबाडी मोहल्ला बिजुरी, रविराज नामदेव पिता दशरथ प्रसाद नामदेव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीएलके स्कूल के पास लोहसरा बिजुरी को पकड गया, जिनके पास से कुल 63 लीटर अवैद्य देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 31750 रुपये की जप्त की जाकर थाना बिजुरी मे अपराध 93/25 धारा 34(2) आब एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है।

*शराब चालको पर कार्यवाही* 

जिले के थाना अमरकंटक  पुलिस स्टाफ द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध थाना अमरकंटक में दो मोटरसाइकिल वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है मोटरसाइकिल वाहन  को  जप्त कर सुरक्षारर्थ थाना परिसर अमरकंटक में खड़ा कराया गया है उपरोक्त प्रकरण पृथक से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा । अमरकंटक थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा बेतरतीब तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए वाहन चालकों में भय एवं डर का वातावरण  व्याप्त है पुलिस की उक्त कार्रवाई कि नागरिकों ने सराहना की है तथा कहा है कि इस तरह का चेकिंग अभियान निरंतर नगर में चला रहे इससे शराबी तथा बदमाश अपराधी किस्म के लोग डरेंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget