ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक से गिरा युवक ट्रक के नीचे आया, कुचलकर हुई मौत


शहड़ोल

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि तीन युवक घोरसा गांव से बाइक में सवार हो कर ब्यौहारी जा रहे थे। तभी अचानक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठे संतोष चर्मकार (32) सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने संतोष को कुचल दिया। हादसे में संतोष की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मारी तब बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर बैठे तीनों युवक इधर-उधर गिर गए। लेकिन पीछे बैठा संतोष सड़क के बीचों-बीच गिर गया, इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक ने संतोष को कुचल दिया ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता जब तक देर हो चुकी थी और ट्रैक का पहिया संतोष के ऊपर चढ़ चुका था। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। हमने दुर्घटनास्थल से दोनों वाहन, ट्रैक्टर और ट्रक, जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। जांच जारी है और सभी संबंधित पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

लिफ्ट मांगकर गाड़ी लेकर भागे बदमाश, पुलिस ने बोलेरो जप्तकर  आरोपी को किया गिरफ्तार


शहडोल

शहडोल। ब्यौहारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में कुल 6 लाख रुपये का मशरूका भी जप्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी महेन्द्र द्विवेदी, जो कि उमरिया जिले के ग्राम बरा के निवासी है, अपने ड्रायवर पवन कुशवाहा के साथ न्यायालय पेशी के लिए सीधी गए थे। पेशी के बाद जब वे खामघाटी में चाय पीने के लिए रुके, तो वहां खड़े 4-5 लोगों ने उनसे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। महेंद्र ने बदमाशों को बताया कि हम मानपुर जा रहे हैं तो बदमाशों ने कहा कि हमें भी ले चले। बातचीत में फरियादी ने उन्हें अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया। जैसे ही गाड़ी बेड़रा जंगल में पहुंची, दो आरोपियों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाने का आग्रह किया। जैसे ही फरियादी और उनके ड्रायवर गाड़ी से बाहर गए, आरोपियों ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने में सफलता हासिल कर ली। इस घटना के बाद महेन्द्र द्विवेदी ने पुलिस थाना ब्यौहारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी ब्यौहारी को अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए निर्देशित किया। थाना प्रभारी ने दो टीमों का गठन कर लगातार जांच की। मुखबिर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी ग्राम खाम एवं आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले है। पुलिस ने सक्रियता से छापेमारी की और आरोपी विकास सिंह उर्फ रोहित सिंह गोंड, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया था। ब्यौहारी थाना प्रभारी ने बताया, हमने इस मामले को गंभीरता से लिया और हमारी प्राथमिकता थी कि गाड़ी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हमें खुशी है कि हम 24 घंटे के भीतर सफल रहे।

तहसील व एसडीएम कार्यालय के स्थान परिवर्तन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

*विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*


अनूपपुर

नगरपालिका द्वारा जारी एक रजिस्टर्ड पत्र जो सोशल मीडिया के माध्यम से जन,जन, तक पहुंच रहा है जिसमे उल्लेख है कि ग्राम सामतपुर में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग किया गया था। संदर्भित पत्र के मुताबिक पत्र क्र०. 153/री-1/भूमिआवंटन /2024-25 अनूपपुर में लेख है कि ग्राम सामतपुर प०ह० अनूपपुर तहसील अनूपपुर स्थित आ०ख0नं0-7/1/1/1 रकवा 2.069 हे0 के अंश रकवा 0.809 हे. भूमि पर एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन निर्माण हेतु इस निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र चाही गई है। यदि शासन दिशा निर्देशानुसार उक्त आराजी में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का निर्माण किया जाता है तो इस निकाय को कोई आपत्ति नही होगी। खबर लगते ही वर्तमान में स्थित उपरोक्त कार्यालय के भवन परिवर्तन के विरोध में अनूपपुर नगर ही नही तहसील एवं अनुभाग क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त था । नगर सहित जिले भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने स्थान परिवर्तन के विरोध में क्षेत्रीय विधायक बिसाहू लाल सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा।

*विधायक से की मांग*

विद्यायक बिसाहूलाल सिंह विधानसभा क्षेत्र क्र.67 (पूर्व कैबिनेट मंत्री) जिला अनूपपुर  से मांग की गई है कि  तहसील भवन का प्रशासन द्वारा वर्तमान में स्थित तहसील कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। यह निर्णय जनहित और स्थानीय जनता के लिए सुविधाजनक नहीं है। तहसील कार्यालय का स्थान वर्तमान में केंद्रित और स्थानीय नागरिकों के लिए सुलभ है,  जिससे प्रशासनिक कार्यों में शीघ्रता और दक्षता बनी रहती है। यदि तहसील भवन को स्थानांतरित किया जाता है, तो इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि नई जगह तक पहुंचने के लिए समय और खर्च बढ़ जाएगा। इसके अलावा, अन्य स्थान पर शिफ्ट होने से कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में निवेदन हैं कि तहसील भवन के स्थानांतरण की योजना को पुनः विचार किया जाए और इसे पुनः मूल स्थान पर बनाए रखा जाए। 

*विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*

विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं आमजनमानस की सुविधाओं के साथ रोजगार के हनन को मद्देनजर रखते हुए अनूपपुर विधायक ने पत्र क्रमांक 990 कलेक्टर अनूपपुर को अवगत कराया है कि तहसील कार्यालय/अनुविभागीय अधिकारी को यथावत पुराने स्थान पर रखे जाने हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है।

*यथा स्थान पर ही होगा निर्माण -कलेक्टर*

देर शाम जनसंपर्क के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय अनूपपुर के नवीन भवन निर्माण के लिए स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यवाही को रोका गया है जनता की मांग अनुसार तहसील कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य पूर्व स्थान पर ही कराया जाएगा उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय अनूपपुर (जैतहरी रोड) प्रांगण में उपलब्ध भूमि में ही नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कराए जाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget