समाचार 01 फ़ोटो 01

जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ धराशाही, नहीं पहुंचे प्रस्तावक समर्थन

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा, मनभेद को किया दूर*

अनूपपुर

जिले के जनपद पंचायत बदरा की अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह के विरुद्ध लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव उस समय धराशाही हो गया जब 26 मार्च 2025 को अनूपपुर जनपद पंचायत कार्यालय में मतदान के लिए जनपद सदस्यों को उपस्थित होना था लेकिन  अविश्वास प्रस्ताव में शामिल एक भी जनपद सदस्य मतदान के लिए उपस्थित नहीं हुए यहां तक की प्रस्तावक समर्थक भी अविश्वास के विरुद्ध खड़े नजर नहीं आए और अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से धराशाही हो गया। 

*उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने लगाया था अविश्वास प्रस्ताव*

जनपद पंचायत बदरा के अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह के विरुद्ध जनपद के कांग्रेस के सदस्यों ने मिलकर कल 7 लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था जिसको लेकर प्रशासन द्वारा 26 मार्च 2025 को बदरा जनपद कार्यालय में मतदान कराया जाना सुनिश्चित किया गया था जिसमें जनपद के कुल 17 सदस्यों को उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव के प्रति मतदान करना था लेकिन कोई भी सदस्य मतदान के लिए उपस्थित नहीं हुए इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव  अवधे मुंह गिर गया ।

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा*

भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह के विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने मोर्चा संभालते हुए जिले के महामंत्री अखिलेश द्विवेदी एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल को मैदान में उतारा तथा स्वयं अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए जनपद सदस्यों एवं अध्यक्ष के बीच मनभेद को दूर करने का कार्य किया और सफलता हासिल हुई।

 *जनपद कार्यालय में मनाया जश्न*

अध्यक्ष के खिलाफ विश्वास गिरने के पश्चात जनपद कार्यालय बदरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए अध्यक्ष श्रीमती धनमती सिंह को बधाई दी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने जनपद अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा की सभी को संगठन के रीति नीति के हिसाब से कार्य करने की आवश्यकता है आपस में तालमेल में बनाकर कार्य करें मनभेद को दूर करें ,जो अविश्वास लगा वह दुर्भाग्यपूर्ण था इस भूल को अब सुधारने की आवश्यकता है ।जनपद अध्यक्ष धनमती सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता है कि किस बात की लड़ाई थी और यह सब कैसे और क्यों हुआ संगठन ने मेरा पूरा सहयोग किया है इसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

समाचार 02 फ़ोटो 02

चंदा नहीं दिया तो कर दिया हुक्का पानी बन्द, समाज से बहिष्कृत पीड़ितों ने पुलिस में की शिकायत

उमरिया

आदिवासी बाहुल्य जिले उमरिया में भागवत कथा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करने और नहीं देने वाले को समाज से बहिष्कृत करने का चौकाने वाला मामला सामने आया है, पीड़ितों ने एक लिखित शिकायत पुलिस थाने में की है । खास बात ये है कि परिवारों को समाज से बहिष्कृत करने वाले लोगों ने बेख़ौफ़ होकर इसे सोशल मीडिया ग्रुप में सर्कुलेट भी किया है।आदिवासी बाहुल्य जिले के एक गांव में धार्मिक‌ कार्यक्रम में चंदा ना देने पर आयोजकों ने कुछ परिवारों का सामाजिक बहिष्कार पीड़ित पक्ष ने थाना नौरोजाबाद पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जिले उमरिया के नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम महुरा का है। जहाँ धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ लोगों को आयोजकों के मनमुताबिक चंदा नहीं दिए जाने के कारण समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। समाज से बहिष्कृत किए जाने के बाद अब परिवारों को किसी भी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता और ना ही इन परिवारों के घरों में होने वाले किसी कार्यक्रम में सामाज का कोई व्यक्ति शरीक होता है।

*जान से मारने की दी जा रही धमकी*

वही ग्राम महुरा निवासी किशन सिंह बताते हैं कि बीते 3 वर्षो से हमारे गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को परेशान कर मनचाहा पैसा मांगा जा रहा है। जो कम पैसा देते हैं या नहीं दे पाते तो उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है। पहले वर्ष के आयोजन के दौरान 6000 का चंदा लगाया गया था। दूसरे वर्ष के दौरान 15000 का चंदा लगाया गया और इस वर्ष 18000 रुपए चंदा मांगा गया है। जिनके खिलाफ मैंने नौरोजाबाद थाने में शिकायत की है,उनके द्वारा मुझे बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है कि अगर तुम गाँव आओगे तो तुम्हे अब झूठे प्रकरण में फंसा दिया जाएगा। मैं बहुत परेशान हूँ।

*पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा*

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम महुरा निवासी किशन सिंह,शरमन सिंह और आदर्श सिंह के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। इस आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि उनके समाज में भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें जब इनके द्वारा मन मुताबिक चंदा नहीं दिया गया, इस बात को लेकर के उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और सामाजिक रूप से बहिष्कृत किए जाने की धमकी दी जा रही है। यह शिकायत प्राप्त हुई है और उसकी जांच करवाई जा रही है। शीघ्र ही दोनों पक्षों को बुला करके मामले को समझा जाएगा। मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

समाचार 03 फ़ोटो 03

उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मे सीबीआई जबलपुर की रेड, पेंशन आयुक्त तक पहुंचेगी सीबीआई की जांच

*एसईसीएल के सबेरिया ऑफिस में कार्यरत उमाशंकर तिवारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार*

उमरिया

जिले के नौरोजाबाद साऊथ ईस्टन कोल फील्ड्स लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के नौरोजाबाद उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सी बी आई जबलपुर की टीम ने छापामार कार्यवाही की है । इस कार्यवाही में उपक्षेत्रीय प्रबंधक आफिस मे अधीक्षक (ओ एस ) के पद पर पदस्थ उमा शंकर तिवारी को पकड़ कर घर और आफिस में सी बी आई जबलपुर की टीम ने रेड मार कार्यवाही की है। एसईसीएल के नौरोजाबाद उप क्षेत्र सबेरिया ऑफिस में कार्यरत उमाशंकर तिवारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार कई घाटों चली जांच घर और ऑफिस की फाइल खगली गई सीबीआई के रेड में एसईसीएल के एक पीएफ क्लर्क और क्षेत्रीय कमिश्नर कार्यालय उमाशंकर तिवारी सुरक्षा गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीबीआई ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 1.3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में आरोपी पीएफ क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पीएफ क्लर्क एसईसीएल, नौरोजाबाद, जिला उमरिया (मध्य प्रदेश) के उप क्षेत्र कार्यालय में पदस्थ है।

सीबीआई ने 24.03.2025 को आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर और आरोपी पीएफ क्लर्क (बाबू), उप क्षेत्र कार्यालय, एसईसीएल, नौरोजाबाद, जिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ उमरिया (मध्य प्रदेश) में इस आरोप पर मामला दर्ज किया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के पिता की लंबित भविष्य निधि जारी करने के लिए 5,00,000/- रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता के पिता कुदरी कोल माइंस में कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु 14.05.2021 को हो गई थी। शिकायतकर्ता अपने पिता की लंबित भविष्य निधि जारी कराने के लिए कई बार सब एरिया ऑफिस नौरोजाबाद गया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी पीएफ क्लर्क से हुई। कथित तौर पर आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके पिता की पीएफ राशि लगभग 50-60 लाख रुपये है।

यह भी आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता अपने रिश्तेदार के साथ जबलपुर गया और आरोपी पीएफ क्लर्क से मिला, जिसने इस संबंध में आरोपी आयुक्त, कोल माइंस भविष्य निधि, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर से उनकी मुलाकात कराई। आयुक्त के कार्यालय से बाहर आने के बाद आरोपी पीएफ क्लर्क ने कथित तौर पर उन्हें बताया कि उनका काम हो जाएगा 2,50,000/- की राशि आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि, क्षेत्रीय कार्यालय, जबलपुर को देनी होगी। इसके बाद, आरोपी पीएफ क्लर्क ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को कई बार फोन करके रिश्वत की मांग की और पहली किस्त के रूप में 1,50,000/- रुपये देने को कहा।

समाचार 04 फ़ोटो 04

शव दफनाने को लेकर जुगवारी में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

शहडोल 

शहडोल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगवारी में बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने चरनोई भूमि में शव दफनाने के मामले पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अंतरा मंदिर तिराहे में चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के लोग चरनोई भूमि में शव दफना रहे हैं, जबकि उनके लिए अलग से कब्रिस्तान के लिए भूमि निर्धारित की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल मौके पर आकर इस मुद्दे का समाधान करें, जिसके बाद ही वे अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करेंगे। प्रदर्शन के चलते शहडोल से केलमानिया अंतरा मार्ग पर दो घंटों से यातायात अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा, हमारी शिकायत यह है कि मुस्लिम समुदाय के लोग जानबूझकर चरनोई भूमि में शव दफना रहे हैं। यह न केवल हमारी भूमि के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे हमारे समुदाय के बीच तनाव भी बढ़ता है। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द इसका समाधान करे। डीएसपी मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया, मंगलवार को जुगवारी के ग्रामीण शिकायत करने आए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि समुदाय के लोग चरनोई भूमि में शव दफनाया हैं। आज सुबह से उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हम मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

इस मामले ने स्थानीय समुदायों के बीच तनाव का माहौल बना दिया है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह मुद्दा अहम हो गया है, क्योंकि इससे सामुदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है। चक्काजाम की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मामले पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए। चक्काजाम करने में दो दर्जन से अधिक लोग सड़क पर बैठे हुए हैं, जिससे आवागमन कर रहे वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

परिजनों की शिकायत पर शराब के नशे में विद्यालय आने वाला शिक्षक निलंबित

अनूपपुर

शराबी शिक्षक बच्चों के भविष्य को लेकर कितना जागरुक होंगे,या बच्चों के शैक्षिक गुडवत्ता का कितना ख्याल रखेंगे,बताने की ज़रूरत नही।जनपद मानपुर के ग्राम समरकोइनी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्त प्राथमिक शिक्षक चंद्रभान रौतेल ऐसे ही शिक्षक है,जो अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचते है और बच्चों के पठन-पाठन सम्बन्धी दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन नही करते।इस मामले से परेशान छात्र परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी,जिसके बाद डीईओ आरएस मरावी ने विभागीय जांच कराई,जिसके बाद स्पस्ट हो गया कि मनमाने ढंग से प्राथमिक शिक्षक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचते है,और छात्रों को भी पढ़ाने में लापरवाही बरतते है।जांच प्रतिवेदन के आधार पर बुधवार यानी 26 मार्च को डीईओ आरएस मरावी ने नशेड़ी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।इस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता अजेश चौधरी ने बताया कि उक्त प्राथमिक शिक्षक अक्सर नशे की हालत में होते है,मेरी भतीजी उसी विद्यालय में अध्ययनरत है।उन्होंने कहा कि परिजन होने के नाते ऐसे शिक्षक बच्चों के भविष्य पर बड़ा सवाल है। आपको बता दे नशेड़ी शिक्षक के विरुद्ध शिकायत पर डीईओ आरएस मरावी ने बीईओ मानपुर एवम बीआरसी समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र मानपुर से विभागीय जांच कराए थे,जिसके बाद 9 मार्च को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था,जिसके आधार पर नशेड़ी शिक्षक को आज बुधवार को निलंबित किया गया है।आदेश में यह भी उल्लेखित है कि निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय मानपुर होगा।

समाचार 06 फ़ोटो 06

जागरूकता अभियान विश्व क्षय रोग दिवस पर लोगों को किया टीबी के प्रति जागरूक

उमरिया

विश्व क्षय रोग दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी चौधरी व क्षय नोडल अधिकारी डॉ.मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा टीबी से बचाव के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों पर दीवारों पर नारे लिख टीवी के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पिपरिया विकासखंड मानपुर के दीवारों पर टीवी जागरूकता नारे लिखे लोगों को जागरूक किया गया।

टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि दीवारों पर जागरूकता नारे लिख लोगों को टीवी रोग से बचाव जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि  किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते से अधिक खांसी का होना, लगातार बुखार होना, रात में पसीना आना और वजन बढ़ना-घटना आदि टीबी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आना, वजन घटना, खांसी के साथ खून आए तो इसको नजर अंदाज न करें, बल्कि तुरंत बलगम की जांच कराएं। टीबी रोग निकलता है तो इसकी दवा करें, नियमित दवा खाने से ये रोग ठीक हो सकता है।बच्चे इस दिशा में सावधानी बरतें, जो लक्षण बताए गए हैं, अगर किसी को ऐसी शिकायत मिले तो अपने परिवार के लोगों को बताएं, जिससे जांच के साथ दवाएं शुरू कर जा सके। दीवार लेखन के दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,महक सोनी,खुश्बू बर्मन, लक्ष्मी महोबिया,सौरभ पांडे एवं सभी  उपस्थित रहे।

समाचार 07 फ़ोटो 07

पक्षियों की प्यास बुझाने युवाओं ने चलाया पक्षी मित्र अभियान,कलेक्टर व को सकोरा भेंट कर अभियान का किया शुभारंभ

उमरिया

पक्षियों के संरक्षण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिले भर में तीन हाजार सकोरे रखने का संकल्प लिया गया है। जिसमें  युवाओं की टोली  जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया को सकोरे भेंट कर अभियान का शुभारंभ किया। 

 कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा की युवा टीम उमरिया की पक्षी मित्र अभियान अनोखी पहल है। इस पहल में जिले के सभी वासियों को जुड़ना चाहिए और अपने घर की छतों पर एक- एक सकोरा रख कर  बिलुप्त हो रहे पक्षियों का संरक्षण कर में योगदान देना चाहिए।कलेक्टर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा टीम लोगों को जागरूक करने के लिए पानी के सकोरे वितरित करके एक नेक कार्य कर रही है। 

पक्षी मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन हाजार का लक्ष्य लिया गया है । विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य पक्षी मित्र  अभियान आयोजन । पक्षियों को राहत देगा एक सकोरा अभियान के तहत जिला कलेक्टर  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को युवाओं ने सकोरा भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

पशु-पक्षियों का हमारे पर्यावरण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोल है। पेड़-पौधे व पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। इनके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। हम सभी को पेड़-पौधों व पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए। इस दौरान पक्षी मित्र  हिमांशु तिवारी,पक्षी मित्र खुशी सेन,महक सोनी ,सौरभ पांडे , एवं सभी उपस्थित रहे।

समाचार 08 फ़ोटो 08

दो माह के अपृह्त बच्चे को सकुशल खोजकर मां से मिलाया, महिला आरोपी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

उमरिया

फरियादिया द्वारा अपने नवजात बच्चे वर्तमान उम्र करीब 2 माह को आरोपिया रामकली कोल द्वारा बच्चे के जन्म के कुछ दिन बाद ही यह कहकर कि तुम्हारा स्वस्थ्य अभी ठीक नही है तुम बच्चे का ध्यान नही रख पाओगी, तुम जब तक ठीक नही हो जाती तब तक बच्चे का ध्यान मैं रखती हूँ इस तरह की बातो में बहला फुसलाकर बच्चे का ले जाकर उमरिया से कही बाहर ले गई है। बार-बार कहने पर भी मेरा बच्चा वापिस नही कर रही है, फरियादिया की रिपोर्ट पर महिला आरोपी रामकली कोल के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 119/25 धारा 137(2), 142 बीएनएस  कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नवजात बच्चे से जुड़ा हुआ था जिस पर मामले की गंभीरता एवं संवेदशीलता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू  एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को आरोपी महिला एवं बच्चे को खोजने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा तत्काल पुलिस टीम को महिला आरोपी एवं बच्चे की पता-तलाश हेतु रवाना किया गया । टीम द्वारा आरोपी के बारे मे पूछताछ कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये जिस पर आरोपिया का बच्चे को लेकर नरसिंहपुर जिला में होने की जानकारी प्राप्त हुई पुलिस टीम तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर खोजबीन की परंतु आरोपियां हाथ नही लगी । पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास जारी रखे गये जिससे अंततः 2 माह के बच्चे को सकुशल खोजने एवं आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। पुलिस द्वारा बच्चे का मेडीकल परीक्षण कराया गया, बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है बच्चे को मां को सुपुर्द किया गया साथ ही महिला आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है ।

समाचार 01 फ़ोटो 01 

दोहरे निर्मम हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका के कारण हुई हत्या, नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार 

अलग-अलग जगह मिले थे शव, योजना बनाकर छत्तीसगढ़ से बुलाकर अनूपपुर में की हत्या

अनूपपुर

दोहरे हत्याकाण्ड जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरबसपुर के पास सुनसान जंगल में मिले रक्त रंजित पुरूष के शव एवं थाना चचाई अंतर्गत विजय ग्राउण्ड के पास जंगल में मिले रक्त रंजित दूसरे अज्ञात पुरूष के शव मिलने के मामले में चन्द घण्टो में अज्ञात शवो की शिनाख्त कर निर्मम हत्याकाण्ड का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सुबह 06.00 बजे थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बरबसपुर से ग्राम भोलगढ की ओर जंगल से होकर जाने वाली कच्चे पगडण्डी वाले सुनसान रास्ते पर महुआ बीनने पहुंचे बरबसपुर निवासी आशीष पाठक ने जमीन पर रक्त रंजित करीब 25 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव देखकर डायल 100 में फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर अधिकारी, पुलिस बल एवं एफ.एस.एल. मोबाईल यूनिट शहडोल से वैज्ञानिक अधिकारी, पुलिस डाग स्काट के साथ घटनास्थल पहुंचकर जंगल में पड़े रक्त रंजित शव को जिसके गले एवं बाये कान के नीचे नुकीले एवं धारदार हथियार से कई सारी चोंटें होना पायी गई उक्त शव को बरामद कर शव पंचनामा कार्यवाही एवं घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यो को एकत्र किया गया एवं मौके पर ही अथक प्रयास कर अज्ञात पुरूष की पहचान रावेन्द्र खाण्डे पिता कलम खाण्डे उम्र 23 साल निवासी ग्राम धौराभाट खुर्द जिला बेमेतरा (छ.ग.) के रूप में की जाकर परिजनो को बुलाया जाकर शिनाख्तगी कराई गई। थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 147/25 धारा 103 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।                  

दूसरा मामला थाना चचाई अंतर्गत विजय ग्राउण्ड के पास जंगल में एक 25 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव मिलने पर एसपी व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण उपरांत अज्ञात शव जिसके सिर में बाये कान के नीचे धारदार नुकीले हथियार से गंभीर चोंट एवं रक्त स्त्राव हुआ था, उक्त शव बरामद कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किये गये एवं जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रावेन्द्र खाण्डे के परिजनो ने थाना चचाई अंतर्गत मिले अज्ञात शव की पहचान कर उनके परिजनो को अनूपपुर जिला चिकित्सालय में बुलाया गया जो मृतक की संजीत जांगड़े पिता मारखण्डे जांगड़े उम्र करीब 23 साल निवासी ग्राम लखनपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली (छ.ग.) का होना पहचाना गया। जो थाना चचाई में अपराध क्रमांक 59/25 धारा 103 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

*जांच में हुआ खुलासा*

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने दोहरे हत्याकाण्ड की विवेचना के लिए टीम का गठन किया गया, जो टीम के द्वारा मृतक रावेन्द्र खाण्डे निवासी छ.ग. के मोबाईल नम्बर एवं रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड एवं नगर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की मदद तथा मौके पर मिले भौतिक साक्ष्यो की मदद से मुख्य आरोपी अश्वनी कोल पिता टीकमदास कोल उम्र 20 साल निवासी विवेकनगर दुर्गा मंदिर के सामने थाना चचाई एवं उसके सहयोगी एक 17 वर्ष 05 माह के विधिविरूद्ध बालक से पूछताछ की गई। जो पकड़े गये मुख्य आरोपी अश्वनी कोल ने नाबालिग बालक के साथ मिलकर रावेन्द्र खाण्डे एवं संजीत जांगड़े की लोहे के नुकीले एवं धारदार रुखना (फर्नीचर के काम में प्रयुक्त होने वाले उपकरण) से निर्मम हत्या करना स्वीकार किया जो पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त रक्त रंजित लोहे का धारदार नुकीला रुखना एवं हीरो पेशन प्लस मोटर सायकल क्रमांक एमपी 18 ZC 1384 को जप्त की गई है एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्यो को पुलिस द्वारा तलाश कर जप्त किए जाने की कार्यवाही जारी है।            

*प्रेमिका के कारण हुई दो हत्या* 

दोहरे निर्मम हत्याकाण्ड की विवेचना में पुलिस द्वारा पाया गया कि मुख्य आरोपी अश्वनी कोल विवेकनगर चचाई में रहता है एवं बिलासपुर के भार्गव अस्पताल में काम करने वाली कविता कोल से पिछले दो सालो से प्रेम संबंध चल रहा है जो उसी भार्गव हास्पिटल बिलासपुर में रिसेप्शन पर काम करने वाले रावेन्द्र खाण्डे के द्वारा पिछले कुछ महीनो से कविता कोल को दोस्ती और प्रेम संबंधो का प्रस्ताव दिया जा रहा था, जिसकी शिकायत कविता कोल ने अपने प्रेमी प्रकरण के आरोपी अश्वनी कोल से की जिससे परेशान होकर अश्वनी कोल ने अपने प्रेमिका को परेशान करने वाले रावेन्द्र खाण्डे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई एवं मोबाईल पर सम्पर्क कर रावेन्द्र खाण्डे को सोमवार की शाम बिलासपुर से अनूपपुर बुलाया जो अपने साथ संजीत जांगड़े को लेकर शाम करीब 06.30 बजे रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंचा, जहां अश्वनी कोल अपने साथी किशोर की मोटर सायकल से रेल्वे स्टेशन पहुंचकर दोनो को साथ में अनूपपुर नगर में घुमाते हुए बरबसपुर से भोलगढ वाले कच्ची पगडण्डा रास्ते पर ले जाकर किशोर के साथ मिलकर अपने साथ लाए लोहे के धारदार नुकीले रुखना से अनेको वार कर मौके पर रावेन्द्र खाण्डे की हत्या कर दी गई जो साथी संजीत जांगड़े ने बचाने के प्रयास किया तो उसे भी धमका कर अपने साथ मोटर सायकल से लेकर विवेक नगर चचाई में विजय ग्राउण्ड के सामने सुनसान बांस के जंगल में ले जाकर दोनो ने मिलकर एक अन्य लोहे के धारदार रुखना (हथियार) से हत्या कर दी गई। जिससे रावेन्द्र खाण्डे के साथ आया लड़का मर्डर के बारे में किसी को ना बता सकें । पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी अश्वनी कोल एवं सहयोगी 17 वर्षीय 05 माह के किशोर को गिरफ्तार कर अन्य साक्ष्य एकत्र किये जा रहे है। पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा पुलिस टीम को तीस हजार रूपये का पुरूष्कार देने की घोषणा की है। 

समाचार 02 फोटो 02

बायोस्फीयर जोन में अवैध ब्लास्टिंग से थर्राया पुष्पराजगढ़ के कई गांव, ग्रामीणो की जान माल की चिंता

*खनिज विभाग की सह पर हो रहा है अवैध पत्थर का कारोबार*

अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम पंचायत बसही के साथ-साथ कई जगहों पर क्रेशर का यह कारोबार संचालित हैं, जिसमें एक अपनी अलग हुकूमत जमा रखी है ना तो अधिकारियों का डर है ना प्रशासन के नियमों का खौफ। तो आखिर इसके ऊपर संरक्षण किसका? भाजपा के झंडे तले मिल रहा संरक्षण संबंधित व्यक्ति माईनिंग का यह एक बड़ा मायाजाल पुष्पराजगढ़ के आसपास समूचे क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें यह बेखौफ होकर क्रेशर संचालन का कार्य करते हैं एवं पत्थरों का भंडारण भी होता है I भंडारण कितने घन मीटर या क्यूब मीटर में दिया जाता है यह रेशियो से परे हैं।  क्योंकि यहां अधिकतम  ग्रामीण के द्वारा पत्थर को तोड़कर क्रेशर तक पहुंचाया जाता है I जिसकी ना कोई रॉयल्टी होती है,ना कोई पर्ची जबकि आए दिन कहीं ना कहीं इन पत्थरों के खदान में किसी मासूम की मौत हो जाती है। जिसका मामला सिर्फ कागजों तक ही दफन होकर रह जाता है।  ना इसकी कोई कार्यवाही होती हैं, और ना किसी को भनक लगता  हैं।  नियमों की माने तो बायोस्फीयर जोन में पत्थर की खदान होना मुमकिन ही नहीं है I पर सरस्वती एण्ड माईनिंग क्रेशर को किसके संरक्षण के माध्यम से भंडारण एवं पत्थर खुदाई के लिए लीज आसानी से मिल जाता हैं । आखिर किसके दम पर वह छाती ठोकते हैं । कहीं सत्ता के दलालों से तो जुडी नहीं है इनकी तार। आपको बता दे कि परसेल कला में दस वर्ष से लगातार अवैध उत्खनन क्रेशर प्लांट लगाकर आदिवासीयों का जमीन को बंजर कर अवैध तारिके से जमकर पत्थर खदान बना रहे है। और ब्लास्टिंग कर के पत्थर की तोडाई कर रहे l वहीं  आदिवासी आंचल क्षेत्रीय सौन्दर्य की दुर्गति कर रहे है I 

*जब सईयां भए कोतवाल तो डर काहे का*

यह शब्द का चरित्रार्थ यह है कि जब सारी चीज जेब गर्म करने पर चल रही है जुगाड़ बाजी में गाड़ियां निकल रही है तो फिर डर किस बात का है खनिज ऑफिस से लेकर टोल बेरियल तक की सेटिंग पत्थर मध्य प्रदेश का सप्लाई छत्तीसगढ़ में पेण्ड्रा से आकर मध्यप्रदेश में अंगद की पैर की तरह जमे हुए हैं। ग्राम पंचायत बसही में ग्राम पंचायत परसेलकला ग्राम पंचायत हर्राटोला एवं ग्राम पंचायत ताली के पांवरा में चल रही पत्थर की अवैध  करोबार, हो रही बेधडक ब्लास्टिंग रोकने वाला कोई नहीं है l ऊपर से नीचे तक सब को मैनेज करते है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता । 

*खनिज विभाग पर उठ रहे सवालियां*

माना जाए तो खनिज बिभाग को सरस्वती एण्ड माईनिंग क्रेशर के बारे में सब पता है। कि कितने प्लांट है और कितने खदान है I अवैध तारिके से कितने जगह खदान संचालित है और ब्लास्टिंग कितने समय लगता है ए सभी की जानकारी होने के बावजूद ग्रामीणों के जान से खेलवाड किया जा रहा है। आऐ दिन जल जंगल जमीन पर उछल  कूद करने वाले चिडिया व मुख जानवरों की जान माल को आए दिन हानी पहुंच रही है।  और ग्रामीणों से लेकर छोटे बडे पशू खतरे से खाली नहीं है और आए दिन ब्लास्टिंग होने से जंगली जानवर जंगल छोड गांव के तरफ भाग रहे है जो ग्रामीणों सहित बाल बच्चों पर हमला ना करें जिससे ग्रामीण जन चिंतित में रहते  हैं। जिससे खनिज बिभाग पर सवाल खाडा होना संभावित हैं।

समाचार 03 फ़ोटो 03

डॉक्टर का फरमान इलाज करवाना है तो अंग्रेजी या तेलगु सीखिए, विरोध में धरने पर बैठे, सौपा ज्ञापन

*चिकित्सक के स्थानांतरण करने की उठी मांग*

शहडोल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल संभागीय मुख्यालय पर स्थित इकलौते अस्पताल की हालात बद से बदतर हो चुकी है, यहां यदि किसी को इलाज करना है तो उसे या तो तेलुगु और आंध्र की भाषा सीखनी पड़ेगी या फिर उसे अंग्रेजी आनी चाहिए, जिस डॉक्टर को यहां पर पदस्थ किया गया है, उसे इन भाषाओं के अलावा किसी और भाषा का ना तो ज्ञान है और नहीं वह सीखना और उपयोग करना चाहते हैं। मामला जानकारी मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दर्जनों कर्मचारी और यूनियन के पदाधिकारी हड़ताल पर बैठ गए और उन्होंने इस संदर्भ में चिकित्सक के स्थानांतरण करने की मांग उठाई।

13 सूत्रीय मांगों में उन्होंने अन्य समस्याओं का भी उल्लेख किया तथा तत्काल प्रभाव से चिकित्सक टी राजेश को यहां से हटाने और उसके खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की गई, बताया गया कि टी राजेश को अंग्रेजी भाषा से बहुत प्रेम है और शायद वह हिंदी भाषा से नफरत करते हैं या फिर सीखना और बोलना ही नहीं चाहते, यहां इलाज कराने आ रहे रेलवे के कर्मचारियों से वह इंग्लिश और दक्षिण भारत की भाषाओं में ही बात करते हैं, जिस कारण चिकित्सक के द्वारा बताई जाने वाली बातें हैं और बीमारी के संदर्भ में दी जाने वाली सलाह किसी काम की नहीं रहती, खुद डॉक्टर टी राजेश यहां आने वाले मरीज, रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिजनों से इंग्लिश में अपनी समस्याएं बताने के लिए कहते हैं, गौरतलब कि रेलवे में कार्य कर्मचारियों और उनके परिजन हिंदी भाषा आसानी से न तो बोल सकते हैं और लगभग परिजनों और कर्मचारियों को इंग्लिश भाषा का इतना अच्छा ज्ञान नहीं है कि वह अपनी समस्याएं बीमारी और दुख तकलीफ इंग्लिश में चिकित्सक को बताएं या फिर अपने साथ एक ट्रांसलेटर लेकर आए हैं और भाषा परिवर्तित कर उन्हें अपनी समस्या बताए।

इस मामले की शिकायतें पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन इस संदर्भ में कोई भी पहल न होने पर मजबूरन कर्मचारियों और यूनियन को आगे आकर यह कदम उठाना पड़ा, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्थानीय कर्मचारियों ने इस संदर्भ में 13 सूत्रीय ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को सौपा है और उसमें तत्काल कार्यवाही की मांग की है, उन्होंने कहा है कि इस तरह के चिकित्सक की या नियुक्ति हो या ना हो उसका कोई लाभ रेलवे के कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और 13 सूत्रीय मांगों का निराकरण किया जाए।

समाचार 04 फ़ोटो 04

6 लाख का 2021 लीटर अवैध शराब पीकप सहित किया जप्त, चालक गिरफ्तार

*शहड़ोल से अनूपपुर के बरगंवा भेजी गई थी शराब*

शहडोल

जिले के अमलाई पुलिस ने एक बड़े अभियान में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है, जिसमें 2021 लीटर शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक की मशरूका जब्त किया है। यह घटना बीती रात की है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहडोल से एक पिकअप वाहन में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओपीएम इलाके में नाकेबंदी की और शराब से भरे पिकअप वाहन को रोक लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के अनुसार, जब पुलिस ने वाहन की जांच की, तो उन्हें 1166 लीटर अंग्रेजी शराब और 855 लीटर बियर मिली। जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक की है।

गिरफ्तार किए गए चालक सुनील दास ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब शहडोल के सुनील सिंह द्वारा लोड करवाई गई थी और इसे बरगवा भेजा जाना था। जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन में परिचालक भी मौजूद था, लेकिन वह पुलिस की नाकेबंदी देखकर पहले ही वाहन से कूद कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अवैध शराब तस्करी हमारे क्षेत्र में एक गंभीर समस्या है और हम इसे समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथी और अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब तस्करी शहडोल जैसे क्षेत्रों में एक गंभीर समस्या है। पुलिस की सक्रियता और आम जनता की जागरूकता से ही इस समस्या का समाधान संभव है। अमलाई पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई एक सकारात्मक कदम है और उम्मीद की जाती है कि इस दिशा में आगे और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

समाचार 05 फ़ोटो 05

अज्ञात वाहन की ठोकर से मादा चीतल की हुई मौत

अनूपपुर

अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य किरर गांव के सजहा टोला में अज्ञात बड़े वाहन की ठोकर से मादा चीतल की मौत की सूचना पर वनविभाग के द्वारा कार्यवाही की गई तथा अज्ञात वहां के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि अनूपपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य स्थित किरर गांव के सजहा टोला के वेयरहाउस के पास जंगल की ओर से विचरण करती हुई तीन वर्ष के लगभग उम्र की मादा चीतल मुख्य मार्ग को पार कर रही थी, तभी किरर घाट से उतर कर सकरा की ओर जा रहा अज्ञात बड़ा वाहन के चालक की लापरवाही के कारण चीतल वाहन से टकरा जाने पर गंभीर रूप से घायल मादा चीतल की स्थल पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी एक अधिकारी द्वारा वनविभाग को दिए जाने पर वनविभाग का मैदानी अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृत मादा चीतल के शव को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए रात समय होने पर सुरक्षित रखकर मंगलवार की सुबह पशु चिकित्सक से पी एम की कार्यवाही कराते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया, इस दौरान अज्ञात बड़े वाहन के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जा रही है।

समाचार 06 फ़ोटो 06

डॉक्टरों की कमी व लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भूख हड़ताल जारी

अनूपपुर

कोतमा नगर की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं बड़ी संख्या में डॉक्टरों की कमी को लेकर पूर्व पार्षद देवशरण सिंह एवं दीपक पटेल के द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है, जहां दूसरे दिन लगातार नगर वासियों के द्वारा अनशन स्थल पहुंचकर अपना भरपूर समर्थन देते हुए डॉक्टरों की भर्ती एवं व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर पहुंचकर अनशनकारियों से बात करते हुए अनशन को समाप्त करवाने में जुटी हुई है।

विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन: 

स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग दो चरणों में बात की गई, लेकिन दोनों बार भी किसी प्रकार ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका। स्वास्थ्य विभाग द्वारा  24 घंटे के दौरान अनशनकारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है, वहीं अनशन स्थल पर बिजली न होने से शाम के बाद पूरी रात घुप्प  अंधेरा छा जाता  है। भाजपा नेता नवल सराफ ,पार्षद रज्जू सोनी, दीप कुमार सोनी, अर्पण सिंह, प्रदीप उपाध्याय,पंकज मिश्रा, दुर्गा सिंह कोर्राम, चंद्रिका मरकाम, संदीप पडवार, शैलू ताम्रकार,राजेश खटोड ,शब्बीर अहमद,विजय पांडे, विद्यावाती,इंद्रावती, अनुज जैन सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा भी अनशन को समर्थन देते हुए स्थल पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया।

*रात में पहुंचा प्रशासन*

रात में अनुविभागीय अधिकारी अजीत तिर्की, सीएमएचओ आर के वर्मा, थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह  सुरक्षा विभाग के साथ अनशनकारियों से बात की गई। सीएमएचओ ने बताया कि डॉक्टर की भर्ती प्रदेश स्तर से होनी है, सभी प्रकार की दवाई उपलब्ध है, जांच की जा रही है, व्यवस्थाएं सुधारी जा रही है। आप लोग अनशन समाप्त करे लेकिन अनशनकारी देवशरण एवं दीपक पटेल ने कहा कभी भी स्वास्थ्य एवं राजस्व अधिकारी के निरीक्षण अस्पताल में नहीं होता है। डॉक्टर की व्यस्था होनी चाहिए।

*दिखने लगी व्यवस्था में सुधार*

अस्पताल गेट के सामने आमरण अनशन में लोग बैठे हुए हैं जहां लगातार नगर वासियों द्वारा पहुंचते हुए समर्थन दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थल में लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू होते ही अस्पताल के अंदर व्यवस्था में सुधार दिखना लगा, सभी कर्मचारी व डॉक्टर नियमित समय पर ही ड्यूटी कर रहे हैं। साफ-सफाई भी पहले से बेहतर नजर आ रही है, बिना चादर के मरीजों को सोना पड़ता था जो की नियमित चादर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शाम की ओपीडी में भी नियमित अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं।

समाचार 07 फ़ोटो 07

दो महीने बाद भी नही मिला दुधमुंहा बच्चा, तड़प रही पीड़ित माँ, पुलिस का दरवाजा खटखटाया

उमरिया

दो दिन के नवजात को परिचित  की एक महिला ले कर चली गई,अब उस महिला का न कोई पता है और न मासूम नवजात का, इस पूरी घटना से पीड़ित माता बहुत परेशान है, थक हार कर कोतवाली पुलिस से इस पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में आरोपिया रामकली पति रमेश कोल के विरुद्ध अपराध क्रम 137/25  धारा 137(2),142 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि फरियादिया दो माह पहले जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मासूम पुत्र शिवम को जन्म दी थी, जन्म के महज दो दिन बाद फरियादिया को बताकर आरोपिया रामकली कोल नवजात को लेकर चली गई थी, जिसके बाद से ही उसका कही कुछ पता नही है। फरियादिया अपने कलेजे के टुकड़े यानी नवजात को दो दिन में ही क्यों दी थी, ये बड़ा सवाल है, हालांकि इस मामले में फरियादिया ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि रोजगार के लिए पति दूसरे प्रदेश रहते थे, डिलवरी के वक्त मैं अत्यधिक कमज़ोर थी, जिस वजह से बच्चे के लालन-पालन में परेशानी हो रही थी, जिस वजह से कुछ दिनों के लिए देख-रेख के लिए बच्चे को आरोपिया के सुपुर्द की थी, पर बाद में बच्चा मांगने पर बहाने और आश्वासन देने लगी, जिसके बाद उसके मसूबे पर शक हुआ।इस बीच वो अचानक लापता हो गई, जिससे बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता हुई और फिर कोतवाली पुलिस से अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस इस पूरे मामले में ज़रूरी जांच कर रही हैं, आरोपिया की तलाश में जुटी है।जानकारों का मानना है कि इस पूरे मामले का सच आरोपिया के मिलने के बाद ही साफ हो सकेगा, शायद इन्ही कारणों से पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपिया की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरियादिया की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है,जल्द ही आरोपिया की तलाश कर ली जायेगी।

समाचार 08 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन की तैयारी बैठक आशीर्वाद मैरिज गार्डन में

अनूपपुर

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के महामंत्रीअनिल तिवारी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी एवं ब्राह्मण बटुको के उपनयन संस्कार हेतु विस्तृत चर्चा के लिए जिला मासिक बैठक आगामी 27 मार्च को आयोजित की जा रही है। उपनंयन संस्कार से संबंधित व्यवस्था भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी में झाँकी का तैयारी, प्रसाद वितरण कार्यक्रम के रूपरेखा मंचीय कार्यक्रम  कार्यक्रम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के चयन हेतु चर्चा मे आप सभी विप्रबंधुओं माताओं बहनों मातु शक्तियों को उक्त बैठक में रूपरेखा तय करने हेतु एवं अपनेअपने सुझाव देने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। अपील की गयी है को सभी अपना अमूल्य समय निकालकर 27 मार्च को समय 3:00  बजे दिन गुरुवार स्थान- आशीर्वाद मैरिज गार्डन  अमरकंटक तिराहा बस्ती रोड अनूपपुर में उपस्थित होवे, ताकि  कार्यक्रम तय समय सीमा एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा सके |जिलाध्यक्ष राम प्रकाश द्विवेदी ने निवेदन किया है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा बटुकों के संख्या निर्धारित करें ताकि ब्राह्मण बटुको का उपनयन संस्कार बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अभी तक 15 से 20 बटुको के उपनयन संस्कार हेतु पंजीबद्ध कर लिए गए हैं। मैं आशा करता हूं आगामी 30 अप्रैल को उपनयन संस्कार एवं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम दोनों बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

समाचार 09

हाथी गोबरी से पहुँचा दुधमनिया का जंगल, किसानों की फसल किया चौपट, सतर्क रहने की अपील

अनूपपुर

हाथी आज छटवे दिन वन परिक्षेत्र जैतहरी के गोबरी के जंगल से विगत रात विचरण करता हुआ मंगलवार के दिन अनूपपुर वन परिक्षेत्र के दुधमनिया बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा है, यह हाथी रात भर किसानों के खेतो तथा बांड़ी में लगे विभिन्न प्रकार के सामग्रियों को अपना आहार बनाता रहा है। एक दांत वाला हाथी अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के जंगल में पूरे दिन विश्राम करने बाद देर शाम जंगल से निकल कर जंगल से लगे ठाकुरबाबा के जैतहरी राजेन्द्रगाम मुख्य मार्ग को पार कर के बाडी में लगे गेहूं की फसल को अपना आहार बनाता हुआ, गोबरार नाला पार कर फिर एक बार मुख्य मार्ग को पार कर भदराखार मे लगे टमाटर की फसल को आहार बनाकर मंगलवार की सुबह वन परिक्षेत्र,तहसील एवं थाना अनूपपुर के ग्राम पंचायत एवं वन बीट दुधमनिया के जंगल राजामचान एवं दुआहीटोला केकरपानी गांव से लगे जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा है, यह हाथी देर रात ग्रामीणों की भीड़ को देखकर यह हाथी बीच-बीच में अपने बचाव को लेकर दौड़ाता रहा है, इस बीच हाथी की सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद रखे जाने से कई गांव के ग्रामीण रात भर परेशान दिखे, इसे देखते हुए संभावित ग्राम पंचायतो के ग्रामीणों को सचेत एवं सतर्क किए जाने के निर्देश ग्राम पंचायतो को दिये जाने के साथ आम जनों को सचेत एवं सतर्क रहने की सलाह वनविभाग के द्वारा दी गई है। 

अज्ञात वाहन की ठोकर से मादा चीतल की नही मौत


अनूपपुर

अनूपपुर-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य किरर गांव के सजहा टोला में अज्ञात बड़े वाहन की ठोकर से मादा चीतल की मौत की सूचना पर वनविभाग के द्वारा कार्यवाही की गई तथा अज्ञात वहां के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि अनूपपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य स्थित किरर गांव के सजहा टोला के वेयरहाउस के पास जंगल की ओर से विचरण करती हुई तीन वर्ष के लगभग उम्र की मादा चीतल मुख्य मार्ग को पार कर रही थी, तभी किरर घाट से उतर कर सकरा की ओर जा रहा अज्ञात बड़ा वाहन के चालक की लापरवाही के कारण चीतल वाहन से टकरा जाने पर गंभीर रूप से घायल मादा चीतल की स्थल पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी एक अधिकारी द्वारा वनविभाग को दिए जाने पर वनविभाग का मैदानी अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृत मादा चीतल के शव को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए रात समय होने पर सुरक्षित रखकर मंगलवार की सुबह पशु चिकित्सक से पी एम की कार्यवाही कराते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया, इस दौरान अज्ञात बड़े वाहन के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से खोजबीन की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget