बायोस्फीयर जोन में अवैध ब्लास्टिंग से थर्राया पुष्पराजगढ़ के कई गांव, ग्रामीणो की जान माल की चिंता

*खनिज विभाग की सह पर हो रहा है अवैध पत्थर का कारोबार*


अनूपपुर

जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम पंचायत बसही के साथ-साथ कई जगहों पर क्रेशर का यह कारोबार संचालित हैं, जिसमें एक अपनी अलग हुकूमत जमा रखी है ना तो अधिकारियों का डर है ना प्रशासन के नियमों का खौफ। तो आखिर इसके ऊपर संरक्षण किसका? भाजपा के झंडे तले मिल रहा संरक्षण संबंधित व्यक्ति माईनिंग का यह एक बड़ा मायाजाल पुष्पराजगढ़ के आसपास समूचे क्षेत्र में फैला हुआ है जिसमें यह बेखौफ होकर क्रेशर संचालन का कार्य करते हैं एवं पत्थरों का भंडारण भी होता है I भंडारण कितने घन मीटर या क्यूब मीटर में दिया जाता है यह रेशियो से परे हैं।  क्योंकि यहां अधिकतम  ग्रामीण के द्वारा पत्थर को तोड़कर क्रेशर तक पहुंचाया जाता है I जिसकी ना कोई रॉयल्टी होती है,ना कोई पर्ची जबकि आए दिन कहीं ना कहीं इन पत्थरों के खदान में किसी मासूम की मौत हो जाती है। जिसका मामला सिर्फ कागजों तक ही दफन होकर रह जाता है।  ना इसकी कोई कार्यवाही होती हैं, और ना किसी को भनक लगता  हैं।  नियमों की माने तो बायोस्फीयर जोन में पत्थर की खदान होना मुमकिन ही नहीं है I पर सरस्वती एण्ड माईनिंग क्रेशर को किसके संरक्षण के माध्यम से भंडारण एवं पत्थर खुदाई के लिए लीज आसानी से मिल जाता हैं । आखिर किसके दम पर वह छाती ठोकते हैं । कहीं सत्ता के दलालों से तो जुडी नहीं है इनकी तार। आपको बता दे कि परसेल कला में दस वर्ष से लगातार अवैध उत्खनन क्रेशर प्लांट लगाकर आदिवासीयों का जमीन को बंजर कर अवैध तारिके से जमकर पत्थर खदान बना रहे है। और ब्लास्टिंग कर के पत्थर की तोडाई कर रहे l वहीं  आदिवासी आंचल क्षेत्रीय सौन्दर्य की दुर्गति कर रहे है I 

*जब सईयां भए कोतवाल तो डर काहे का*

यह शब्द का चरित्रार्थ यह है कि जब सारी चीज जेब गर्म करने पर चल रही है जुगाड़ बाजी में गाड़ियां निकल रही है तो फिर डर किस बात का है खनिज ऑफिस से लेकर टोल बेरियल तक की सेटिंग पत्थर मध्य प्रदेश का सप्लाई छत्तीसगढ़ में पेण्ड्रा से आकर मध्यप्रदेश में अंगद की पैर की तरह जमे हुए हैं। ग्राम पंचायत बसही में ग्राम पंचायत परसेलकला ग्राम पंचायत हर्राटोला एवं ग्राम पंचायत ताली के पांवरा में चल रही पत्थर की अवैध  करोबार, हो रही बेधडक ब्लास्टिंग रोकने वाला कोई नहीं है l ऊपर से नीचे तक सब को मैनेज करते है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता । 

*खनिज विभाग पर उठ रहे सवालियां*

माना जाए तो खनिज बिभाग को सरस्वती एण्ड माईनिंग क्रेशर के बारे में सब पता है। कि कितने प्लांट है और कितने खदान है I अवैध तारिके से कितने जगह खदान संचालित है और ब्लास्टिंग कितने समय लगता है ए सभी की जानकारी होने के बावजूद ग्रामीणों के जान से खेलवाड किया जा रहा है। आऐ दिन जल जंगल जमीन पर उछल  कूद करने वाले चिडिया व मुख जानवरों की जान माल को आए दिन हानी पहुंच रही है।  और ग्रामीणों से लेकर छोटे बडे पशू खतरे से खाली नहीं है और आए दिन ब्लास्टिंग होने से जंगली जानवर जंगल छोड गांव के तरफ भाग रहे है जो ग्रामीणों सहित बाल बच्चों पर हमला ना करें जिससे ग्रामीण जन चिंतित में रहते  हैं। जिससे खनिज बिभाग पर सवाल खाडा होना संभावित हैं।

6 लाख का 2021 लीटर अवैध शराब पीकप सहित किया जप्त, चालक गिरफ्तार

*शहड़ोल से अनूपपुर के बरगंवा भेजी गई थी शराब*


शहडोल

जिले के अमलाई पुलिस ने एक बड़े अभियान में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक पिकअप वाहन को जब्त किया है, जिसमें 2021 लीटर शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक की मशरूका जब्त किया है। यह घटना बीती रात की है जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहडोल से एक पिकअप वाहन में शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओपीएम इलाके में नाकेबंदी की और शराब से भरे पिकअप वाहन को रोक लिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के अनुसार, जब पुलिस ने वाहन की जांच की, तो उन्हें 1166 लीटर अंग्रेजी शराब और 855 लीटर बियर मिली। जिसकी कीमत 6 लाख से अधिक की है।

गिरफ्तार किए गए चालक सुनील दास ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब शहडोल के सुनील सिंह द्वारा लोड करवाई गई थी और इसे बरगवा भेजा जाना था। जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन में परिचालक भी मौजूद था, लेकिन वह पुलिस की नाकेबंदी देखकर पहले ही वाहन से कूद कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अवैध शराब तस्करी हमारे क्षेत्र में एक गंभीर समस्या है और हम इसे समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के साथी और अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब तस्करी शहडोल जैसे क्षेत्रों में एक गंभीर समस्या है। पुलिस की सक्रियता और आम जनता की जागरूकता से ही इस समस्या का समाधान संभव है। अमलाई पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई एक सकारात्मक कदम है और उम्मीद की जाती है कि इस दिशा में आगे और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन की तैयारी बैठक आशीर्वाद मैरिज गार्डन में


अनूपपुर

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के महामंत्रीअनिल तिवारी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी एवं ब्राह्मण बटुको के उपनयन संस्कार हेतु विस्तृत चर्चा के लिए जिला मासिक बैठक आगामी 27 मार्च को आयोजित की जा रही है। उपनंयन संस्कार से संबंधित व्यवस्था भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी में झाँकी का तैयारी, प्रसाद वितरण कार्यक्रम के रूपरेखा मंचीय कार्यक्रम  कार्यक्रम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के चयन हेतु चर्चा मे आप सभी विप्रबंधुओं माताओं बहनों मातु शक्तियों को उक्त बैठक में रूपरेखा तय करने हेतु एवं अपनेअपने सुझाव देने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। अपील की गयी है को सभी अपना अमूल्य समय निकालकर 27 मार्च को समय 3:00  बजे दिन गुरुवार स्थान- आशीर्वाद मैरिज गार्डन  अमरकंटक तिराहा बस्ती रोड अनूपपुर में उपस्थित होवे, ताकि  कार्यक्रम तय समय सीमा एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा सके | 

जिलाध्यक्ष राम प्रकाश द्विवेदी ने निवेदन किया है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा बटुकों के संख्या निर्धारित करें ताकि ब्राह्मण बटुको का उपनयन संस्कार बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अभी तक 15 से 20 बटुको के उपनयन संस्कार हेतु पंजीबद्ध कर लिए गए हैं। मैं आशा करता हूं आगामी 30 अप्रैल को उपनयन संस्कार एवं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम दोनों बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget