खेल-खेल में दोस्तो के साथ झूला झूलते समय बालक की गर्दन रस्सी में फंसी, हुई मौत


शहडोल 

जिले में सोहागपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में एक 11 वर्षीय बालक की झूला झूलते समय अचानक जान जाने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। राजकुमार सिंह, जो विक्रम सिंह का पुत्र था, अपने मामा के घर पर खेलते समय झूले में गर्दन फंसने के कारण फांसी पर लटक गया और उसकी मौत हो गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया, राजकुमार अपने दोस्तों के साथ झूला झूल रहा था। अचानक उसकी गर्दन झूले में फंस गई और वह फांसी लगने के कारण लटक गया। घटना के समय वहां अन्य बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि राजकुमार को झूले में फांसी लग गई है, तो वे डर कर भाग गए।

राजकुमार जब घर काफ़ी समय तक नहीं आया तो कुछ समय बाद उसके मामा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें राजकुमार का गला फंदे में फंसा देख उसे निकाल नजदीकी अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि राजकुमार सिहं पिता विक्रम सिंह (11) वर्ष निवासी नौगवां थाना बुढार का रहने वाला था और वह काफी समय से अपने मामा के घर जरहा थाना सोहगपुर में रह कर पढ़ाई करता था। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस में पड़ताल कर रही है। मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

गांजा मामले में फरार, सट्टा पट्टी काटते व फरार वसूली वारण्टी गिरफ्तार


अनूपपुर 

बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा में 04 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना बिजुरी के अपराध क्र. 276/21 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट में  एक हुंडई वर्ना कार क्र. सीजी 04 KR 9688 से दिनांक 24 सितंबर 2021 को 140 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया था, जिसका आरोपी अपराध कायमी दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी काफी पता तलास की गई, जो आरोपी राहुल चौधरी पिता चुन्नु चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी वार्ड क्र. 14 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ.ग. को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 

*02 आरोपियों गिरफ्तार*  

बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध सट्टा खिलाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। मुखबिर द्वारा बिजुरी पुलिस को सूचना दी गई कि दो व्यक्ति अलग अलग स्थानो में  सट्टा खिला रहे है, जिसे घेराबंदी कर पकडा जा सकता है। सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा कपिलधारा कालोनी एवं समनाटोला में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई जो कपिलधारा कालोनी में सागर मण्डल पिता लखन मण्डल उम्र 45 वर्ष निवासी कपिलधारा कालोनी बिजुरी एवं समनाटोला में राकेश साहु पिता रामगोपाल साहु उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड क्र्. 15 समनाटोला के मौके पर अवैध सट्टा काटते पाए जिनके पास से सट्टा पर्ची,  पेन एवं नगद 1900 रुपये जप्त किया । अतः उक्त  आरोपी के विरुद्ध थाना बिजुरी में धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

*फरार वसूली वारंटी गिरफ्तार*

वसूली वारंटी अभियान के तहत थाना बिजुरी की टीम द्वारा प्र0क्र 2/25धारा 125(3) के अनावेदक बेसाहू पिता अचन दास उम्र 30 वर्ष निवासी लोहसरा का पता तलाश किया गया जो काफी समय फरार चल रहा था जिसको ग्राम लोहसरा से गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोतमा मे पेश किया गया।  

अज्ञात युवक का रक्त रंजित मिला शव, पुलिस जांच में जुटी


अनूपपुर

अनूपपुर थाना कोतवाली अंतर्गत 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर से ग्राम भोलगढ़ पगडंडी मार्ग में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का रक्त रंजित शव मिला है, प्रथम दृष्टया से हत्या की आशंका जताई जा रहीं हैं मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
इसरार मंसूरी, एसडीओपी सुमित केरकट्टा, थाना प्रभारी अरविंद जैन के साथ डॉग स्कॉट, एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। मृतक कहा से आया, मौत का कारण क्या है, सभी एंगल से पुलिस जांच में जुट गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम व जांच के बाद आ सकती है। जिस किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो कृपया थाना कोतवाली अनूपपुर में जानकारी देने का कष्ट करें। मोबाइल नंबर - 9425425894, 9691671191

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget