वाहन की ठोकर से युवक की मौत, हाईवे पर टकराया वाहन, एक गंभीर


उमरिया

नगर की सिविल लाईन पुलिस चौकी क्षेत्र मे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम कौशल पिता कोदू कोल 33 निवासी नदी टोला करकेली बताया गया है। जानकारी के अनुसार कौशल का शव सुबह करीब 7 बजे ग्राम भंगहा के पास हाईवे पर पाया गया। समझा जाता है कि किसी वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर कार्यवाही पूर्ण की। पीएम के बाद शव मृतक के परिजनो को सौंप दिया गया। इस मामले मे प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है।

वही दूसरे मामले में मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन के समीप मुख्य मार्ग पर दो वाहनो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी युवक का नाम राहुल पिता अच्छे लाल यादव 18 निवासी ग्राम अमहा बताया गया है। घटना के बाद घायल को 108 द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया है। थाना कोतवाली पुलिस ने दोनो वाहनो को अपने कब्जे मे लेते हुए विवेचना शुरू की है।

अवैध रेत का उत्तखनन व परिवहन करते 2 ट्रेक्टर ट्राली सहित जप्त, मामला दर्ज 


अनूपपुर

मुखबिर से सूचना मिली की अलान नदी सुलखरी में दो स्वराज ट्रेक्टर अवैध रेत खनिज अलान नदी सुलखारी घाट से ट्राली में लोड़ कर ग्राम सुलखारी जाने वाले हैं। सूचना पर बताये स्थान पर अलान नदी सुलखारी घाट से सुलखारी रास्ते पर पुलिस टीम पहुँची तो अलान नदी घाट तरफ से सुलखारी गांव की ओर आते हुये दो नीले रंग के स्वराज ट्रेक्टर विना नबंर के एक के पीछे एक ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत खनिज फुल ट्राली 03-03 घन मीटर भरे आते दिखे, सामने वाले ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछां तो आपना नाम गुरू प्रसाद राठौर पिता दुरजन सिंह राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुलखारी का होना बताया तथा वाहन मालिक अमर सिंह गोड़ का ट्रेक्टर होना बताया, पीछे वाले  ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछां तो आपना नाम अशोक कुमार पिता दीना प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सुलखारी का होना बताया तथा वाहन मालिक अपने पिता दीना प्रसाद के नाम का ट्रेक्टर होना बताया। ट्रेक्टर ट्राली कागजात एंव ड्राईविंग लायसेंस  तथा  ट्राली में लोड रेत संबंधी टीपी कोई दस्तावेज नही मिले।  बिना नं. के नीले रंग के स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर स्वराज 735 ट्राली में लोड अवैध रेत 03 घन मीटर  कीमती 5000/- रूपये ट्रेक्टर ट्राली किमती 500000/- रूपये एवं स्वराज 834 एक्स.एम. ट्रेक्टर विना रजिस्ट्रेशन नबंर नीले रंग की ट्राली में लोड अवैध रेत 03 घन मीटर  कीमती 5000/- रूपये ट्रेक्टर ट्राली किमती 500000/-  जप्त किया गया ।  चालक  एवं वाहन स्वामी के विरुध्द धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 का अपराध प्रथक प्रथक  पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है ।  

17 नग मवेशी ज़ब्त, 2 आरोपियों पर मामला दर्ज


अनूपपुर

जिले के थाना रामनगर के द्वारा दिनांक 23 मार्च 2025 को मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु आमाडांड खदान के पीछे जंगल मे पहुचकर देखा तो दो आदमी 03 नग भेसी ,01 नग पडिया ,11 नग भैसा ,02 पडवा कुल 17 नग जिनकी उम्र लगभग 03-08 वर्ष के बीच है, जिसे क्रूरता एवं निर्दयता पूर्वक दौडाते मारते पीटते हांकते हुए जा रहे थे, जिसे मौके पर घेराबंदी कर पकडा गया, जिनसे नाम पता पूछा तो वह अपना नाम भारत सिह पिता कृपाल सिह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मेंड्रा थाना कोडा जिला एमसीबी छ.ग.), बलदेव सिह पिता शम्भू सिह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भींता थाना मनेद्रगढ जिला एमसीबी (छ.ग़.) के कब्जे से 17 नग जानवर कीमत 1लाख 50 हजार रूपये को जप्त किया गया है एवं आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्० 66/25 धारा 11(ध) पशु क्ररता अधिनियम का कायम किया गया है। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget