महान क्रांतिकारियों को किया गया याद, दी गई श्रद्धांजलि


अनूपपुर

देश की आजादी के लिये भारत माँ के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी 23 मार्च 1931 को हंसते हुये फांसी पर झूल गये। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, मुखदेव के अविस्मरणीय बलिदान के लिये उनके शहादत दिवस पर देश के वीर सपूतों के पुण्यतिथि पर अनूपपुर जिले के अमरकंटक नगर में -श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आम आदमी पार्टी जिला इकाई आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप पङवार ने की, उक्त कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष, इसरार मंसूरी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष समय लाल चंद्रवशी, जिला उपाध्यक्ष सुखलाल रावत, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, महिला विंग उपाध्यक्ष शकुंतला केवट, सक्रिय कार्यकर्ता मैकूलाल केवट, जिला उपाध्यक्ष वंशपाल टांडिया जी, अल्प संख्यक विंग जिला अध्यक्ष वाहिद खान, एसटी विंग जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह धुर्वे, सक्रिय कार्यकर्ता साथी गजेन्द्र सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता लल्लू-प्रसाद, माधवप्रसाद चंद्रवंसी , राजेन्द्र मोगरे, रवि जैतवार, लक्ष्मण प्रसाद चंद्रवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथी श्रद्धांजलि सभा में में उपस्थित रहे।

डॉ. सलपनाथ यादव 'प्रेम' ने विचार कविता संग्रह भेंट की


जबलपुर - डॉ. सलपनाथ यादव 'प्रेम' ने सौजन्य भेंट के दौरान अपनी कविता संग्रह विचार कवि संगम त्रिपाठी को भेंट किया। डॉ. सलपनाथ यादव 'प्रेम' पूर्णिका के जनक माने जाते है। हिंदी विधा में पूर्णिका के रचनाकार देश भर में सृजन कर रहे हैं और अनेकों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है जो कि साहित्य जगत में गौरव की बात है। आभा साहित्य संघ के माध्यम से साहित्यकार जुड़े हुए हैं। डॉ. सलपनाथ यादव 'प्रेम' से कवि संगम त्रिपाठी व अमर सिंह वर्मा ने भेंट की और उनका स्नेह और सानिध्य प्राप्त किया।

ओलंपियाड राज्य स्तर की परीक्षा में हंशिका आहूजा की सहभागिता, विद्यालय को मिला सम्मान


अनूपपुर

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ओलंपियाड 2024-25 की भोपाल में आयोजित राज्य स्तर अंग्रेजी ओलंपियाड की परीक्षा में जिला अनूपपुर से जैतहरी के प्राथमिक विद्यालय गोबरी की छात्रा कुमारी हंशिका आहूजा ने अंग्रेजी विषय की वर्ड पावर चैंपियनशिप परीक्षा में सहभागिता करते हुए विद्यालय को सम्मान दिलाया है। हंशिका आहूजा पिता अमित कुमार आहूजा कक्षा 5 में पढ़ती है और कम उम्र में ही बहुत ही होनहार होने के साथ साथ ऊर्जावान छात्रा है। विदित है कि इसके पूर्व भी शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोबरी के संकुल प्रभारी हर प्रसाद तिवारी, सीएसी जितेंद्र कुमार गुप्ता, शिक्षक इमरान खान तथा शिक्षिका गिरिजा सोनी के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर और जिला स्तर पर आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में हंशिका आहूजा ने अंग्रेजी विषय और गणित विषय में अनूपपुर जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया था। हंशिका आहूजा के अनूपपुर जिले में प्रथम स्थान लाने एवं राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिप में सहभागिता लेने पर विद्यालय के शिक्षकों ने तथा सिन्धी समाज के सभी लोगों ने बधाई देते हुए और भी आगे अच्छी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने हेतु शुभाशीष दिया। हंशिका आहूजा ने राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड वर्ड पावर चैंपियनशिप में सहभागिता करते हुए जैतहरी नगर व शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोबरी को सम्मान दिलाया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget