हाथी का कहर जारी पूरी रात तोडे 5 घर, दूसरा हाथी पहुचा छत्तीसगढ़ के मरवाही में


अनूपपुर

एक हाथी द्वारा शनिवार एवं रविवार के मध्य राज्य रात्रि विचरण दौरान पांच घरों में तोड़फोड़ कर घरों के अंदर रखे सामग्रियों को अपना आहार बनाते हुए रविवार की सुबह तीसरे दिन धनगवां के जंगल में जाकर ठहरा हुआ है, वही इस हाथी का एक अन्य साथी हाथी विगत रात 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र में पहुंचा है, जिसके इस हाथी से एक बार फिर से मिलने की संभावना बन रही है। वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्योंटार की कुशुमहाई के जंगल बीट धनगवां में सुबह होते ही पहुंचकर दिनभर ठहरने बाद देर रात होने पर जंगल से निकल कर ग्राम पंचायत के क्योटार के कुसुमहाई के पाडाडोल टोला जो जंगल से लगा है, दूसरे दिन चौरसिया बाई बैगा,भवन सिंह के घर को तोड़फोड़ करते हुए झंडीटोला में रामरति सिंह ,बाल सिंह के साथ क्योटार के पटौराटोला में गजरूप सिंह के घर को तोड़फोड़ कर घर के अंदर एवं बाहर रखे तथा बांड़ी में लगे केला एवं अन्य सामग्रियों को अपना आहार बनाते हुए रविवार की सुबह फिर से तीसरे दिन धनगवां बीट के जंगल में पहुंचकर दिनभर ठहरा हुआ है, वही इस हाथी का एक अन्य साथी जो छत्तीसगढ़ राज्य के कटघोरा स्थित अपने 40 से अधिक हाथियों के समूह में कई दिनों से सम्मिलित रहा, अचानक कटघोरा वन मंडल से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन परिक्षेत्र के मालाकोट,मरवाही होते हुए 20-25 कि,मी, की दूरी तय करते हुए रविवार की सुबह मरवाही के घुसरिया के जंगल कक्ष क्रमांक 2051 में पहुंचकर ठहरा हुआ है, जिसके भी जल्द ही अनूपपुर जिले में आकर अपने इस साथी के साथ मिलकर विचरण करने की संभावना बन रही है, एक हाथी के रात भर विचरण करने के कारण कई गांव के ग्रामीण भयभीत एवं परेशान रहकर रात भर जागरण करने को बाध्य रहे हैं, जबकि हाथी को आबादी क्षेत्र से बाहर किए जाने हेतु वन विभाग एवं ग्रामीणों ने अनेकों तरह के उपाय अपनाएं, लेकिन इस हाथी को किसी भी तरह के उपाय का फर्क नहीं पड़ा वह अपनी मस्ती से ही घरों को तोड़ते हुए अनाजों को खाता रहा।

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 12 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

कमलेश्वरी (परिवर्तित नाम) उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि कल दिनांक 22 मार्च 2025 को राजेन्द्रग्राम कालेज पढ़ने गयी थी। कालेज से पढ़ाई करके राजेन्द्रग्राम से आटो में बैठकर अपने घर जा रही थी । चीरबंद गेट के पास आटो से उतरकर पैदल अपने घर जा रही थी, जैसे ही समय करीब शाम 06.00 बजे पुलिया के पास पहुंची तो पीछे तरफ से हेमराज सिंह आया और मुझे बोले कि कहां से आ रही हो, कहकर मुझे पकड़ लिया, तभी उसके तीन साथी भी आ गये, चारों मुझे पकड़ लिये और हेमराज सिंह मेरे मुंह को कपड़े से दबा लिया और चारों लोग मेरे हाथ पैरों को पकड़कर रोड किनारे लिप्टिस के पेड़ों तरफ ले जाकर जबरन मेरे साथ बलात्कार किये और बोले कि घटना की बात किसी को बताये तो जान से खत्म कर देंगे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्रमांक 45/2025 धारा 87,70(1),351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल तत्परता से प्रकरण के आरोपियों की पता तलाश की जाकर प्रकरण के आरोपीगण हेमराज उर्फ कोशू पिता भोला सिंह मार्को, नेपाल सिंह पिता धरम सिंह कोर्चाम उम्र 20 वर्ष, जीतेन्द्र कुमार उर्फ जीतू पिता जोहन सिंह श्याम उम्र 25 वर्ष एवं अपचारी बालक सभी निवासी अचलपुर थाना राजेन्द्रग्राम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण एवं अपचारी बालक का मेडिकल परीक्षण सीएचसी राजेन्द्रग्राम से कराया जाकर न्यायालय के समक्ष जे.आर. पर पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर में दाखिल कराया गया है एवं अपचारी बालक को बाल संप्रेक्षण ग्रह रीवा में दाखिल कराया जाता है ।

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न

*निकली भव्य शोभायात्रा, पत्रकारो का हुआ सम्मान, जस्टिस पी सी गुप्ता का हुआ अभिनंदन*


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक 22 एवं 23 मार्च मां नर्मदा उद्गम स्थल अनूपपुर जिला मुख्यालय में  संपन्न हुई। दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कुलदेवी माता महालक्ष्मी के पूजन एवं सामूहिक वैश्य गौरव गान के साथ किया गया, प्रथम सत्र मे डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रदेश में लाखों की संख्या में सदस्य बनाने के विषय में विचार विमर्श कर नए सदस्य को सुगमता से डिजिटल सदस्यता दिलाने का  संकल्प लिया गया, दोपहर 2:00 से 3:00  भोजन के उपरांत द्वितीय सत्र में मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा सभी व्यापारी बंधुओ को टैक्स जीएसटी आयकर के विषय में विस्तृत जानकारी दी, प्रदेश भर से आए हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ संगठन को और गतिशील बनाने के विषय गहन मंत्रणा की गई, इसी बीच कार्यक्रम शामिल हुए जस्टिस पीसी गुप्ता का अभिनंदन किया गया, साथ ही गीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका अमलाई, सुनील चौरसिया अध्यक्ष नगर। पालिका डूमरकछार का भी मंचासीन अतिथि द्वारा  सम्मान किया गया बैठक के प्रथम सत्र समापन के उपरांत वैश्य बंधुओ द्वारा माता की मडिया मे एकत्रित होकर माता की पूजा अर्चना कर सैकड़ो की संख्या में शोभायात्रा निकाली गई ल, शोभायात्रा स्टेशन चौराहे से बाजार होते हुए अनूपपुर बस स्टैंड से होकर शिव मारुति मंदिर समतपुर के हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का समापन किया गया, शोभा यात्रा के दौरान शोभायात्रा में चल रही है मात्र शक्तियों एवं वैश्य  बंधुओ पर फूलों की वर्षा के साथ जमकर आतिशबाजी की, बाजार में कई स्थानों पर व्यापारियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी, सामतपुर तालाब के पास चौपाटी में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सुधीर अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश रहे उनके आशीर्वाद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश संरक्षक मार्गदर्शक उमाशंकर गुप्ता के लगातार सतत मार्गदर्शन में यह संगठन मध्य प्रदेश की प्रत्येक तहसील एवं लगभग 23 हजार ग्राम पंचायत तक पहुंच चुका है, संगठन को आज से कुछ वर्ष पूर्व प्रदेश के कुछ वैश्य विरोधी संगठन तोड़ने तथा टांग खींचने का काम करते थे, आज यह उनके लिए मुंह में तमाचा है, संगठन में समाज के विभिन्न घटकों के सकारात्मक सोच के व्यक्ति आपस में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के बैनर तले निरंतर प्रदेश में रक्तदान, पर्यावरण की सुरक्षा, सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का सामूहिक आयोजन, निरंतर अनेक सेवा कार्य पूरे प्रदेश में निरंतर गतिशील है, महिला  इकाई के द्वारा पगड़ी पहनकर, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण के द्वारा अभिनंदन किया गया। इस बैठक में संगठन के सूत्रधार उमाशंकर गुप्ता  ने आयोजन में पधारे जस्टिस पीसी गुप्ता का पूरे सदन की ओर से अभिनंदन किया, जस्टिस ने कहा कि उमाशंकर गुप्ता ने जो यह वटवृक्ष बनाया है हम सभी को मिलकर इस सिंचित करते रहना है, संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए जिन्हें संरक्षण की जरूरत है, जो जरूरतमंद है उनकी भी मदद करना है।


*बैठक के रहे  प्रमुख मुद्दे*

बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं। समाज की भूमिका और वैश्य समाज की सामाजिक जिम्मेदारियों और उनके योगदान पर मंथन। टैक्सेशन पर विमर्श और व्यापार एवं कर नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा। समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मध्य प्रदेश को पांच प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया, जिसमे मालवा क्षेत्र, चंबल क्षेत्र, महाकौशल क्षेत्र, इंदौर क्षेत्र, भोपाल क्षेत्र। इससे समाज की संगठनात्मक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

*महत्वपूर्ण घोषणाएँ*

आजीवन सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें नई सदस्यता के लिए विशेष पहल की गई। भोपाल में 'वैश्य भवन का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा, जिससे समाज की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सदस्यता वितरण अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर सामाजिक एवं व्यापारिक उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।


*इनकी रही उपस्थिति*

प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संदेश जैन, प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी, प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल मलैया सागर, ओपी बंसल, तरुण शाह, महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी,प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल बबलू, संभाग अध्यक्ष संजय साहू,जबलपुर ग्रामीण जिला प्रभारी विमल जैन, जिला अध्यक्ष पदम मोदी, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष अजय जैन, महामंत्री एडवोकेट गगन अग्रवाल, तहसील प्रभारी मिथिलेश अग्रवाल, टिंकू, मुकेश जैन, शहड़ोल संभाग मीडिया प्रभारी नीरज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनूपपुर हरिओम ताम्रकार एवं प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी संभाग एवं प्रमुख पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए हैं प्रदेश के महामंत्री पदम खेमका शहडोल एवं उनके सभी सहयोगी महिला इकाई, युवा इकाई, आए हुए अतिथियों एवं आयोजन को भव्यता प्रदान करने में विगत सप्ताह भर से जुटे हुए हैं, शानदार आयोजन की सभी के द्वारा सराहना की जा रही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget