झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान गिरा


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में अचानक  मौसम बदला सुबह से ही आसमान में घना काला बादल छाया रहा, 11 बजे से रिमझिम फुहार होती रही लेकिन  मौसम अचानक फिर बदला और 12 बजे से 2 बजे तक बादल दो घंटे झूम कर झमाझम बारिश करते रहे, इससे मौसम अप्रत्याशित ढंग से बहुत ठंडा हो गया दो-तीन दिनों तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, वह अचानक 24 डिग्री सेल्सियस आ गया 6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम तापमान भी काफी नीचे आ गया, दोपहर 2 बजे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, पवित्र नगरी अमरकंटक में झमाझम हुई वर्षा से मौसम खासा सुहाना ठंडक भरा हो गया है, इससे पर्यटक तीर्थ यात्री काफी खुश नजर आए। पवित्र नगरी अमरकंटक आए दूरस्थ अंचलों के पर्यटक तीर्थ यात्री अमरकंटक के बदले खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद लिया । बदले हुए मौसम से प्रफुल्लित एवं खुशी खुशी पर्यटन स्थलों का घूम घूम कर  लुत्फ़ उठाते रहे। ऐसे खुशनुमा मौसम की उन्होंने परिकल्पना तक नहीं की थी ।

41 दिन बाद फिर जिले के धनगंवा के जंगल मे पहुँचा हाथी, वनविभाग ने दिए सतर्कता के निर्देश


अनूपपुर 

जिले के जैतहरी क्षेत्र में स्थित धनगवां के जंगल में गुरुवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा को पार कर एक हाथी फिर से पहुंचकर शुक्रवार के दिन विश्राम कर रहा है, एक अकेले हाथी के फिर से आने पर वनविभाग के द्वारा आम जनों को सतर्क एवं सचेत रहने हेतु निर्देश जारी करते हुए निगरानी कर रहे हैं।

विदित है कि 41 दिन बाद फिर से एक दांत वाला एक नर हाथी 20 मार्च को पूरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवनी बीट के जंगल क्रमांक 2039 जो घिनौची एवं डडि़या गांव के समीप है में पूरा दिन व्यतीत करने बाद, देर शाम जंगल के पहाड़ से उतरकर मालाडा़ड गांव के समीप कालीनाला के बांध में नहाने बाद पटौराटोला में स्थित विशंभर सिंह के खेत में लगे गेहूं की फसल एवं जोगी के बांडी में लगे केला को अपना आहार बनाते हुए, देर रात गूजरनाला पार कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चोलना के चोलना गांव में प्रवेश कर विचरण करता हुआ, बचहाटोला एवं कुकुरगोड़ा गांव के मध्य पूर्व पटवारी के खेत में लगे गेहूं की फसल को अपना आहार बनाते हुए पूरी रात चल कर शुक्रवार की सुबह वन परिक्षेत्र क्षेत्र जैतहरी के धनगवां बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा है, एक बार फिर से एक हाथी के अनूपपुर जिले में प्रवेश कर विचरण करने पर वनविभाग के द्वारा ग्राम पंचायतो एवं ग्रामीणों को सतर्कता बरतने एवं सचेत रहने, दिन एवं रात के समय अकेले नहीं चलने,गांव से बाहर एवं जंगल के समीप अलग तरह से खेतों में घर बनाकर रह रहे ग्रामीणों से शाम होते ही सुरक्षित स्थान पर रहने, हाथी के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार हाथी विचरण क्षेत्र से प्रभावित ग्रामों में हाथी की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत लाइन बाधित रखी गई, हाथी के विचरण पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा परिक्षेत्र सहायक एवं वनरक्षकों,सुरक्षाश्रमिकों ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ हाथी के विचरण पर रात भर गस्ती कर नजर बनाए रखें हैं, कई दिनों से प्राय:यह देखा जा रहा है कि यह हाथी अपने एक अन्य साथी से मिलने के उद्देश्य में रात के समय तेज-तेज से आवाज कर पैरो को जमीन में पटक कर मिलने या बुलाने का संदेश देने का प्रयास कर रहा है, पूर्व में भी हाथियों द्वारा इस तरह के संदेश करते हुए एक दूसरे को बुलाकर एक साथ होकर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचलों में विचरण कर चुके हैं।

अपराधिक प्रवृत्ति छात्र पर मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार, कॉलेज से निलंबन हेतु सौंपा ज्ञापन 


अनूपपुर

शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में अध्यनरत बीए प्रथम वर्ष का छात्र सूरज श्रीवास्तव जो आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त है जिनका आचरण सभी प्रकार से दूषित होने के कारण थाना अनूपपुर में मामला दर्ज हुआ है जिसे कॉलेज से भी निलंबित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

*थाने में दर्ज हुआ अपराध*

फरियादी लाल पटेल पिता मूलचंद पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पौड़ी खुर्द थाना कोतवाली जिला अनूपपुर द्वारा उपस्थित थाना आकर जुबानी रिपोर्ट लेख कराया कि मैं शासकीय तुलसी महाविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा हूं आज दिनांक 20 मार्च 2025 को मैं तुलसी महाविद्यालय के प्रांगण में अपने साथी छात्र छात्राओं के साथ बातचीत कर रहा था तभी सूरज श्रीवास्तव पिता विजय श्रीवास्तव निवासी शांतिनगर अनूपपुर जो तुलसी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है जो हम लोगों के पास से मां बहन की गालियां देते हुए निकला तब मैं बोला कि यहां छात्राएं भी खड़ी है क्यों गाली दे रहे हो तब सूरज श्रीवास्तव बोलने लगा कि तुम जानते नहीं हो मुझे बाहर मिलो तब मैं तुम्हें बताता हूं फिर करीब 12:40 बजे मैं तुलसी महाविद्यालय के गेट के बाहर रोड पर आया तभी सूरज श्रीवास्तव अपने हाथ में एक लोहे का तेज धारदार लंबा बांका हथियार लेकर चमकाने लगा तथा मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तब मौके पर उपस्थित सचिन पटेल द्वारा अपने मोबाइल से वीडियो बनाया गया व प्रियांशी तिवारी, राहुल पटेल तथा अन्य लोग आकर बीच बचाव किया तब सूरज श्रीवास्तव कहने लगा कि आज तो बच गया दोबारा मिलेगा तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा यह कहते हुए धमकी देकर चला गया मारपीट से मेरे गर्दन में चोट लगी है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाए। जिस पर कोतवाली थाना अनूपपुर द्वारा स्वयं 4:40 बजे उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए धारा 296115(2),351(3), 25(2) भारतीय न्याय संहिता बी एन एस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है एवं दिनांक 21 मार्च 2025 को धारदार हथियार बांका जप्त करते हुए आरोपी सूरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*कॉलेज से निलंबन हेतु सौंपे ज्ञापन*

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव सचिन पटेल की अगुवाई में शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें लेख है कि महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा जो कि दुर्भाग्य से इसी कॉलेज में रेगुलर छात्र के रूप में अध्यनरत सूरज श्रीवास्तव जो बी ए प्रथम वर्ष के छात्र हैं जो सरे आम अध्यनरत छात्र छात्राओं को मां बहन की गाली गलौज करते हैं जिनको हमारे महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा विरोध किए जाने पर अपने बाहरी गुंडो को लेकर महाविद्यालय के ही नियमित अध्यनरत छात्रों को धारदार हथियार बांका लेकर मारने की कोशिश करता है जिसका एफ आई आर अनूपपुर कोतवाली में भी किया गया है ऐसे अपराधी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को महाविद्यालय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए यदि महाविद्यालय प्रशासन दो दिवस के अंदर अपराधिक प्रवृत्ति के उक्त छात्र पर कार्यवाही नहीं करती है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget