नर्मदा पुष्कर बांध में डूबने से राजस्थान के व्यापारी की हुई मौत


अनूपपुर

नर्मदा नदी पुष्कर बांध में ललित कुमावत पिता सुशील कुमावत 27 वर्षीय  ग्राम मंडेला जिला झुंझुनू राजस्थान का अपने दो अन्य साथियों के साथ व्यापारिक कारोबार के सिलसिले में स्थानीय श्री कलेक्शन में कपड़ा का सैंपल दिखाने और ऑर्डर के लिए आया था, सुबह लगभग 10 बजे पुष्कर बांध के नर्मदा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई । पास ही छोटे- नाबालिक बालक नहा रहे थे उन्होंने देखा कि लड़का नहाते हुए गहरे पानी में डूब गया है, शोर शराबा करने पर डूबे युवक को 15 /20 मिनट बाद निकाला गया  सूचना मिलने पर दो अन्य साथियों ने उक्त युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। व्यापारी युवक के नर्मदा नदी में  डूबकर मृत हो जाने की सूचना साथ आए कृष्ण इंदौरी निवासी मंगलम कॉलोनी कृष्णा नगर थाना खजराना इंदौर ने थाना अमरकंटक में दी इस पर मर्ग क्रमांक 9 धारा 194 बी एन एस  कायम कर शव कब्जे में लेकर  विवेचना की जा रही है मृतक के शव का  पोस्टमार्टम कराया जाकर उसके घर को रवाना कर दिया है। मृतक ललित कुमावत के साथ आए कृष्ण इंदौरी जो की पुलिस थाना अमरकंटक में जिला प्रशासन से मांग की है कि पुष्कर बांध  के घाट में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग बैरिकेड न होने से अनजाने में साथी युवक नर्मदा नदी में डूब कर मृत्यु हो गई, यदि रेलिंग होती तो शायद यह दुर्घटना ना होती प्रशासन इस विषय में ध्यान देखकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करावे ताकि और आगे कोई दुर्घटना ना हो सके।

रिश्तेदारी में आए लोगों को ग्रामीणों ने पीटा, वाहनों में लगाई आग, मामला हुआ दर्ज

*ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल में लगाई आग*


शहडोल 

जिले में रिश्तेदार के गमी कार्यक्रम में पहुंचे दूसरे गांव के लोगों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने न केवल उन्हें पीट-पीटकर घायल किया, बल्कि उनके वाहनों में भी आग लगा दी। काफी देर चले विवाद के बाद अन्य ग्रामीणों ने मामला शांत कराया, जिसके बाद दूसरे गांव से आए लोगों की जान बच सकी। हालांकि, अपने बचाव में दूसरे गांव के लोगों ने भी मारपीट की। यह मामला जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, वाहनों को आग लगाने के मामले में दूसरे पक्ष पर आगजनी का भी केस दर्ज किया गया है।

गत दिवस गमी के कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर, बाइक और अन्य वाहनों से उस गांव पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान गांव के दर्जनों लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए पीड़ित पक्ष ने भी दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला किया। हमला करने वालों ने दूसरे गांव के लोगों के ट्रैक्टर और बाइक में आग भी लगा दी, जिससे कई वाहन जल गए। अब इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। 

ग्रामीणों के अनुसार, ब्यौहारी के कूदरा टोला गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 19 फरवरी को लापता हो गई थी। पांच दिन बाद उसकी लाश कोठरी जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पुलिस को मौके पर ही पोस्टमार्टम कराना पड़ा। किशोरी के परिजनों को शक था कि पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के कारण उसकी जान गई है। बीते दिनों युवक के रिश्तेदार की कूदरा टोला गांव में गमी हो गई थी। युवक और उसके परिजन ट्रैक्टर और बाइक से गमी में शामिल होने पहुंचे। जानकारी लगने पर लड़की पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने युवक और उसके परिवार के वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने  दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष पर आगजनी का भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मारपीट समेत किशोरी की मौत को लेकर जांच कर रही है।

एक हाथी फिर पहुंचा एमपी -सीजी के बॉर्डर में फिर जिले में आने की बनी संभावना, प्रशासन हुआ एलर्ट


अनूपपुर

एक बार फिर एक हाथी अपने समूह से अलग होकर विचरण करता हुआ गुरुवार की सुबह मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल,वन परिक्षेत्र के शिवनी बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम कर रहा है, जिसके एक बार फिर से अनूपपुर जिले में प्रवेश करने की संभावना बन रही है।

यह एक अकेला एक दांत वाला नर हाथी जो अपने एक और साथी के साथ विगत दिसम्बर,जनवरी,फरवरी माह में 46 दिन तक अनूपपुर जिले में विचरण करने बाद 7 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन मंडल से कटघोरा वन मंडल में स्थित अपने 50 हाथियों के समूह में मिल कर विचरण कर रहा था, जिसमें से एक हाथी जो एक दांत वाला नर हाथी है विगत 17 मार्च को अकेला विचरण करता हुआ कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र में विचरण करता हुआ मरवाही वन मंडल में प्रवेश कर निरंतर विचरण कर रहा था, जो 19 मार्च को एक बार फिर मरवाही वन परिक्षेत्र के घुसरिया के जंगल में बुधवार को दूसरे दिन विश्राम करने बाद देर रात विचरण करता हुआ चार घरों में तोड़फोड़ कर तीन किसानों के खेतों में लगी फसलों को अपना आहार बनाते हुए 20 मार्च की सुबह मरवाही वन परिक्षेत्र के शिवनी बीट के ग्राम घिनौची,डडि़या के जंगल कक्ष क्रमांक 2039 में पहुंचकर पहाड़ में विश्राम कर रहा है, यह मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं बीट चोलना की सीमा से 3 से 4 किलोमीटर दूर पर स्थित है यही रास्ता विगत कई वर्षों से हाथियों के आने एवं जाने का होने के कारण फिर से आने की संभावना व्यक्त किया रही हैं। लगभग 41 दिन बाद फिर से हाथी के आने की सम्भावना से जैतहरी एवं अनूपपुर तहसील,थाना एवं वन परिक्षेत्र के ग्रामीण परेशान हो सकते हैं वनविभाग के द्वारा एक अकेला हाथी के आने की संभावना को देखते हुए आवश्यक दिशा/निर्देश एवं सतर्कता बरतते हुए तैयारी में लगा हुआ है वही प्रभावित ग्राम पंचायतो को भी ग्रामीणों को सतर्क एवं सचेत करने हेतु कहा गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget