जीवन बीमा के नियमों में बदलाव के विरोध में रामलीला मैदान में अभिकर्ताओ ने किया विरोध 


अनूपपुर

कोतमा शाखा अध्यक्ष आरबीएस बघेल एवं मध्य  जोन उपाध्यक्ष सुनील निगम के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने रामलीला मैदान पहुंचकर नियमों के बदलाव का किया विरोध जताया। जीवन बीमा नियमों के बदलाव के विरोध में रामलीला मैदान में लाखों अभिकर्ता एकत्रित हुए। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यूनियन की संयुक्त नेतृत्व के विरोध प्रदर्शन पर देश के कोने-कोने से भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने रामलीला मैदान दिल्ली में पहुंचकर सरकार के नीतियों का विरोध किया यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में हुआ, जहां 9 लोकसभा सांसद और 2 राज्यसभा सांसद मौजूद थे। सभी सांसदों ने अभिकर्ताओं की मांगों का समर्थन किया और आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को संसद में रखेंगे।अभिकर्ताओं की मुख्य मांगें हैं बोनस दर बढ़ाना जीवन बीमा धारकों को अधिक ब्याज दर देना।जीवन बीमा पर लगने वाले जीएसटी को हटाना। जीवन बीमा प्रीमियम पर आयकर में छूट देना। अभिकर्ताओं का कमीशन बढ़ाना बैंकों को जीवन बीमा करने से रोकना। सभी शाखाओं में रिवाइवल और मैच्योरिटी की सुविधा देना।हेल्थ इंश्योरेंस और मोटर दुर्घटना बीमा करने की सुविधा देना।

उपसंचालक कृषि व परियोजना संचालक एनडी गुप्ता 2.29 करोड़ के गबन मामले में निलंबित


अनूपपुर

तत्कालीन उपसंचालक कृषि व परियोजना संचालक किसान कल्याण विभाग अनूपपुर नारायण दास गुप्ता के विरूद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्लू द्वारा 11 फरवरी को भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व गबन का दर्ज प्रकरण शासन की 02 करोड 29 लाख से अधिक की राशि का गबन हुआ है। प्रकरण में ईओडब्लू की जांच के बाद सही पाये जाने पर मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उप संचालक कृषि अनूपपुर एन. डी. गुप्ता फरार चल रहे थे। जिस पर शासन ने उपसंचालक कृषि अनूपपुर एन. डी. गुप्ता को निलंबित कर दिया।

जानकारी अनुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय ने एन.डी. गुप्ता, उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा समिति, जिला अनूपपुर के विरूद्ध डी.एम.एफ. से प्राप्त राशि का दुरूपयोग पाए जाने के कारण कलेक्टर अनूपपुर द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव पर उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं परियोजना संचालक आत्मा समिति को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (क) अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जबलपुर संभाग जबलपुर रहेगा। निलंबन अवधि में गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। ज्ञात हो कि विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंकज जैसवाल अनूपपुर की न्यायालय ने गत दिनों उप संचालक एन. डी. गुप्ता अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दी हैं।

मादक पदार्थ गांजा जप्त मामले में 3 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

मुखबिर की सूचना पर 8 मई 2022 को शिवलहरा घाट केवई नदी भालूमाडा में रेड कार्यवाही कर आरोपी मनोज अगरिया पिता मानसाय अगरिया निवासी ग्राम छिडमिडी के कब्जे से एक झोले में कुल 7 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा रखा पाये जाने से मादक पदार्थ गांजा एवं पल्सर मोटर सायकल को मौके से जप्त किया जाकर आरोपी मनोज अगरिया पिता मानसाय अगरिया निवासी छिडमिडी को गिरफ्तार किया गया था, तथा अपराध क्र. 234/2022 धारा 8/20(B) एन डी पी एस एक्ट का कायम किया गया था, आरोपी पहरु उर्फ सम्हारु पिता रामलाल यादव निवासी भाद का जो मौके जंगल झाडी का फायदा उठाकर फरार हो गया था जो लगातार फरारी काट रहा था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget