साइकिल सवार को अज्ञात वाहन मारी टक्कर, एक की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम


शहडोल

तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति और साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे साइकल सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं पैदल जा रहे शख्स की हालत गंभीर है। घटना के विरोध में नाराज वकीलों और स्थानीय लोगों ने रीवा शहडोल स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रीवा-शहडोल स्टेट हाइवे स्थित तहसील कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पैदल चल रहे युवक और एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पैदल चल रहे युवक को गंभीर चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना के बाद नाराज वकीलों और स्थानीय निवासियों ने रीवा-शहडोल स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। तेज बारिश के बावजूद लोग पन्नी लगाकर सड़क पर बैठकर विरोध करते नजर आए। उनकी मांग है कि तहसील के सामने सीसीटीवी कैमरे और ब्रेकर लगाए जाएं। ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं नहीं हो सके। मौके पर ब्यौहारी पुलिस मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।

मामले में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक ने बताया कि, किसी अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में एक साइकल सवार की मौत हो गई, कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में जमकर उड़े गुलाल, जमकर नाचे संभाग भर के वैश्य बंधु


 शहडोल 

फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन कसौधन वैश्य समाज द्वारा  18 मार्च मंगलवार को देसी चूल्हा परिसर शहडोल में किया गया। समारोह में जिले के सैकड़ों वैश्य बंधु  सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। होली के फाग मंडलियों के फाग गीतों में उपस्थित जन जमकर नाचे और अबीर गुलाल से जमकर होली खेले।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा बागेश्वर पूजा अर्चना के साथ किया गया,  प्रथम गुलाल बाबा भोलेनाथ को अर्पित कर वैश्य बंधुओ ने जमकर गुलाब उड़ाई, वही फाग के गीतों पर महिलाएं भी थिरकती नजर आई, कसौधन वैश्य समाज की संभागीय इकाई द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मे शामिल हुए, सभी वैश्य बंधुओ मे जमकर जोश दिखा और शीतल दूध मेवा के साथ ठंडाई मे डूबे दिखे बंधुओ ने रंग और गुलाल से सराबोर मातृशक्तियों ने रंगो उत्सव के पावन पर्व पर एक दूसरे पर गुलाल लगाकर पारंपरिक तरीके से एक दूसरे के गले लगे, इस मौके पर संभागीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ एकता और भाईचारे का प्रतीक है, इस अवसर पर संभागीय महासचिव बृजेंद्र गुप्ता ने कहा कि होली का रंग हमारे जीवन में निखार लाता है, इस सनातनी पर्व को हम सब मिलकर ऐसे ही जीवन भर हर्षोल्लास के साथ के मनाते रहे। महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष सारिका गुप्ता उपस्थित सभी वैश्य  बंधुओ होली की शुभकामना देते हुए कहां की रंगो का त्योहार होली सभी की जीवन में खुशियां लाए, महिला इकाई की संभागीय अध्यक्ष ममता गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर कहा कि एकता और भाईचारे का पर्व होली दो खंडो में मनाया जाता है, होलिका दहन जो बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित करता है और होली का रंग जो हमें हमारी आपसी मनमुटाव से दूर करता है।

इस कार्यक्रम में शोभा, सारिका, माया ,पिंकी ,मनीषा, नम्रता ,अंजू ,अनु, की टोली सहेलियों के साथ खूब होली खेली सावित्री, भावना, प्रियंका, रश्मि, प्रीति, सिमरन, पूनम, आरती, उमा, गुड़िया, रंजना, बिंदु, कुसुम ,रानी, ने की रंगों से बेईमानी, सचिन रवि नीरज वीरेंद्र राजू की भांग घुटाई से ठंडाई रंग लाई तब जाकर बृजेंद्र  कौशल, विष्णु, कामता, विनोद, यशवंत, राम नरेश, नवीन, सचिन, सत्यनारायण, महेश, देवेन्द्र, की टोली ने पीकर हुड़दंग मचाई बोला सारा रा रा।

554 नग नशीला इंजेक्शन के साथ 5 आरोपी व 89 नशीला कफ सिरफ सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

*मामला दर्ज शहड़ोल व धनपुरी पुलिस की बडी कार्यवाही*


शहडोल

जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी में नशीली सामग्रियों का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 89 नग नशीला कफ सिरप बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन सोनी उर्फ पवनराज पिता फूलचन्द सोनी उम्र 27 साल निवासी क्वाटर नं. एम/37 बंगबार कालोनी , सिंह रितेश अरूण कुमार पिता अरूण कुमार उम्र 24 साल निवासी क्वाटर नं. एम /395 बंगबार कालोनी तथा मो. जफर उर्फ राजाबाबू निवासी धनपुरी थाना धनपुरी शामिल हैं । आरोपियों के विरुद्ध धारा धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है ।

*सूचना मिलते सक्रिय हुई पुलिस*

जानकारी के अनुसार धनपुरी थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रितेश सिंह व पवन सोनी नाम के व्यक्ति, बंगबार कालोनी में कालरी के क्वाटर में अवैध रूप से नशीली दवाई कोरेक्स बिक्री करने हेतु रखे है यदि तत्काल घेराबन्दी की जाए तो रितेश सिंह व पवन सोनी को रंगे हाथ कोरेक्स सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना पर थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर बंगबार कालोनी कालरी क्वाटर नं. एम /326 में घेराबन्दी कर दबिश दी गई ।

*कालोनी से करते थे बिक्री*

मुखबिर के बताए अनुसार आरोपीगण पवन सोनी उर्फ पवनराज पिता फूलचन्द सोनी उम्र 27 साल निवासी क्वाटर नं. एम/37 बंगबार कालोनी तथा सिंह रितेश अरूण कुमार पिता अरूण कुमार उम्र 24 साल निवासी क्वाटर नं. एम /395 बंगबार कालोनी थाना धनपुरी जिला शहडोल (म.प्र.) कालरी क्वाटर में मिले ।जब पुलिस द्वारा मकान की तलाशी ली गई तो वहां 84 नग कोडीन युक्त नशीली दवाई अनरेक्स कफ सिरफ बरामद हुई । जिसकी अनुमानित बाजारू कीमत करीब 16 हजार 3 सौ 80 रूपये आंकी गयी है । मौके पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 84 नग कोरेक्स कफ सिरप, 2 नग वीवो कम्पनी के मोबाइल भी जप्त किये गये।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा उक्त नशीली दवाई कोरेक्स मो. जफर उर्फ राजाबाबू निवासी धनपुरी से बिक्री करने हेतु खरीदकर लाना बताया गया।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मो. जफर उर्फ राजाबाबू की पता तलाश की गई ,जो कब्रिस्तान रोड धनपुरी के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 5 नग नशीली दवाई कोरेक्स व एक नग मोबाइल फोन बरामद हुआ । जिसे जप्त किया गया।इस प्रकार कुल 89 नग आनरेक्स कफ सिरप, 3 नग मोबाइल फोन कुल कीमती 41380 रूपये का मसरूका जप्त किया गया। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस थाना लाया गया। आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। मामले से संबंधित एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपीगण पवन सोनी तथा मो. जफर उर्फ राजाबाबू पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामलो में जेल जा चुके है।

*554 नशीला इंजेक्शन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार*

शहडोल कोतवाली पुलिस भारती पैलेस के पास 3 आरोपियों के पास से 519 नग नशीले इंजेक्शन को जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है। वही 2 आरोपी फरार हो गए हैं, आरोपी भोपाल से नशीले इंजेक्शन लेकर शहडोल आए थे, इंजेक्शन तस्करी मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सिंहपुर रोड पटेल स्कूल के पास से देर रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 35 नग नशीला इंजेक्शन पुलिस ने बरामद कर लिया है।  कोतवाली पुलिस ने 3 आरोपियों को कर लिया था गिरफ्तार। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह में कौन- कौन शमिल है जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget