अज्ञात कारणों से युवक व फांसी लगाने से महिला की हुई मौत


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अज्ञात कारणों से युवक की मौत हूई वही अनूपपुर नगर में महिला की घर में फांसी लगाने से मौत की घटना पर दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार भालूमाड़ा थाना अंतर्गत परासी गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पिता स्व,दीनदयाल कुलारा की मंगलवार की रात अचानक अज्ञात कारणों से तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर में लाया गया जहां देर रात राजेश की मृत्यु हो गई दूसरी घटना मंगलवार की रात अनूपपुर नगर के वर्तमान 12 निवासी प्रकाश गोस्वामी की 38 वर्षीय पत्नी अंजना गोस्वामी कि घर के अंदर फांसी लगाने से मौत होने पर घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस देर रात घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही की दोनों घटनाओं पर पुलिस के द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतकों के शवो का पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराये जाने की कार्रवाही कराते हुए जांच कर रही है।

519 नग नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार


शहड़ोल

शहडोल कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए, नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है, वही 2 आरोपी फरार हो गए हैं, पुलिस जल्द होगी उनकी भी गिरफ्तारी करने की कोशिश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी भोपाल से नशीले इंजेक्शन लेकर शहडोल आए थे, कोतवाली थाना क्षेत्र के भारती पैलेस के पास से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। झोला में भरकर नशीले इंजेक्शन लेकर तस्करी करने जा रहे थे। 519 नग नशीले इंजेक्शन को पुलिस ने जप्त कर लिया है। मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

पिकनिक मनाने गए जीजा-साली नदी में डूबे, तलाश में पुलिस को मिला एक शव


शहडोल 

जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पिकनिक मनाने गए दो लोग सोन नदी में डूब गए, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को तलाशी में एक शव बरामद हुआ है, घटना शहडोल के खितौली घाट की है, नरसरहा ग्रीन सिटी के पास रहने वाला गुप्ता परिवार रविवार को पिकनिक मनाने सोन नदी गया था, परिवार के कुल 8 लोग साथ थे, सभी लोग दोपहर बाद नदी में नहाने उतरे, नहाते समय सागर गुप्ता और उसकी साली ईशा गुप्ता गहरे पानी में चले गए. दोनों डूबने लगे, साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके, दोनों पानी में समा गए।

रिश्तेदारों ने तुरंत डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. थोड़ी ही देर में सोहागपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया, थाना प्रभारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने ईशा का शव बरामद कर लिया है, लेकिन गहरा पानी और रात होने के कारण दिक्कत आ रही है, ऐसे में सागर की तलाश कल सुबह की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सागर गुप्ता महाराष्ट्र के नागपुर से अपने ससुराल आया था. सभी ने मिलकर पिकनिक की योजना बनाई थी, लेकिन ये खुशी का दिन एक दुखद हादसे में बदल गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget