इंस्ट्राग्राम में दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

*नागपुर से दस्तयाब हुई नाबालिग किशोरी*


उमरिया

इंटरनेट और सोशल मीडिया के युग मे सायबर क्राईम व ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बात केवल फर्जीवाड़े तक सीमित नहीं है। बदमाश किस्म के लोग छोटे-छोटे बच्चों को तरह-तरह के सब्जबाग कर उनके सांथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र मे सामने आया है, जिसमे एक युवक द्वारा नाबालिग युवती के सांथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठ कर उसे प्यार के जाल मे फांस लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी का झांसा देकर बच्ची के सांथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई। इस बात से परेशान युवती 28 फरवरी को अपने माता-पिता से बिना कुछ कहे, बताये चली गई।

*भेजा बाल सुरक्षा गृह*

इधर परिवार बेटी की खोजबीन मे परेशान था, उधर नागपुर रेलवे पुलिस ने पीडि़ता और उसकी सहेली को दस्तयाब कर बाल सुरक्षा गृह मे भेज दिया। सांथ ही परिजनो को फोन पर इसकी सूचना दी गई। यह खबर मिलते ही बच्ची के पिता नागपुर पहुंच गये। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर किशोरी का बयान लेने के उपरांत रेलवे पुलिस नागपुर द्वारा घटनास्थल थाना पाली जिला-उमरिया (म.प्र.)का होने के कारण जीरो पर कायमी करते हुए अपराध के मूल दस्तावेज संबंधित थाने को प्रेषित किये गये।

*हैदराबाद से पाली पहुँचा आरोपी*

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता से आरोपी की मुलाकात अचानक मोबाईल इंस्टाग्राम पर हुई थी। शुरूआत मे दोनो के बीच केवल हाय-हलो होता रहा। धीरे-धीरे उनमे प्रगाढ़ता बढ़ती गई। इसी दरम्यिान सामने वाले ने बेहद शातिराना अंदाज मे पहले युवती का विश्वास जीता, फिर तरह-तरह के सपने दिखा कर उसे अपने वश मे कर लिया। बताया गया है कि अक्टूबर 2024 मे आरोपी हैदराबाद से चल कर पाली आ गया और पीडि़ता से उसके गांव के पास मुलाकात की। जहां से वह उसे पास के जंगल मे ले गया और शादी का लालच देकर शारीरिक सबंध बनाने की बात कही। बच्ची द्वारा मना करने के बाद भी युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी शहडोल मे एक हफ्ता रूका रहा। इस दौरान उसने नाबालिग से तीन बार दुराचार किया।

*सावधान रहे अभिभावक*

पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सोशल मीडिया के जरिये होने वाले विभिन्न फ्रॉड, अजनबियों के सांथ बातचीत एवं उनसे मित्रता आदि को लेकर सतर्कता बरतने की समझाईश दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों मे बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह की घटना होने पर मामले की जानकारी तत्काल सायबर सेल अथवा नजदीकी पुलिस थाने मे दी जानी चाहिये।

*इनका कहना है*

रेलवे पुलिस द्वारा की गई कायमी के आधार पर आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

*मदनलाल मरावी, थाना प्रभारी, पाली*

पंचायत में समग्र आईडी अलग कराने के नाम पर ग्रामीणो से की जा रही है अवैध वसूली, लगे आरोप


अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर के अंतर्गत धुरवासिन ग्राम पंचायत में समग्र आईडी अलग कराने के नाम पर ग्रामीणों से 1500 से 2000 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के जिम्मेदार लोग उनसे पैसे लेकर उनके समग्र आईडी को अलग करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कुछ लोग उनसे संपर्क करके कह रहे हैं कि अगर वे 1500 से 2000 रुपये देंगे, तो उनके समग्र आईडी को एक दिन में अलग कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यह पैसा लेने का काम पंचायत के ही कुछ जिम्मेदार लोग कर रहे हैं। 

ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है और मांग की है कि इसकी जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि समग्र आईडी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनाई गई है, और समग्र आई दी अलग निःशुल्क  की जाती है। जिला प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ग्रामीणों को न्याय दिलाया जाएगा। इस घटना ने ग्रामीणों में रोष पैदा कर दिया है और वे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचना चाहिए, न कि कुछ लोगों की जेब भरने का जरिया बनना चाहिए।

हत्या के तीन फरार आरोपियो को पुलिस ने 48 घण्टे में किया गिरफ्तार


अनूपपुर 

जिले के कोतमा थानांतर्गत होली के दिन मारपीट के दौरान एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गईं थी। गिरफ्तारी के लिए 3 अलग- अलग टीम गठित कर आरोपियों की धड़पकड़ हेतु संभावित स्थानो में लगातार दबिश देकर 24 घण्टे के अंदर में मामले के मुख्य आरोपी अमृतलाल प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बुढानपुर एवं इसके दो साथी दिलीप प्रजापति पिता चेतराम प्रजापति उम्र 22 साल ,सुनील उर्फ गोलू प्रजापति पिता तीरथ प्रजापति उम्र 22 साल दोनो निवासी बुढानपुर को पकड़कर कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।  उसी मामले के 03 फरार आरोपी जितेन्द्र प्रजापति पिता हरिलाल प्रजापति  उम्र 24 वर्ष ,शिवा उर्फ सूर्यकांत प्रजापति पिता मूलचंद प्रजापति उम्र 19 वर्ष एवं सागर प्रजापति पिता रामनाथ प्रजापति उम्र 21 वर्ष तीनो निवासी ग्राम बुढानपुर की गिरफ्तारी के लिये संभावित स्थानो पर टीम व्दारा लगातार दबिश दी जा कर आरोपियों को शहडोल से 48 घण्टे के अंदर पकड़कर कर आरोपियों से आला जरब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ,मृतक परिवार जन आक्रोषित होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व्दारा मौके से आकर परिवार को दो दिन के अंदर गिरफ्तार करने हेतु आश्वासन दिया था आश्वासन के मुताबिक मामले के कुल 06 आरोपियों को 48 घण्टे के अंदर ही  गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget