वन विभाग की टीम पर हमला, तीन पिकअप में लदे मवेशी बरामद, पशु तस्कर फरार 

*सोनू, अफजल के संरक्षण में चल रहा है पशु तस्करों का कारोबार, मैनेजमेंट से चल रहा खेल*


शहडोल 

जिले में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। जैतपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप में लदे मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। हैरानी की बात यह है कि तस्कर न सिर्फ मवेशियों की तस्करी कर रहे थे, बल्कि हथियारों से लैस होकर चल रहे थे। आखिर प्रशासन इस पर चुप क्यों है, क्या जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही हैं।

जैतपुर वन परिक्षेत्र में देर रात वन विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। केशवाही, बूढ़ार और जैतपुर रेंजर की संयुक्त टीम ने तस्करों पर शिकंजा कसते हुए तीन पिकअप वाहन जब्त किए, जिनमें दर्जनों मवेशी भरे हुए थे। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला भी किया। जैतपुर रेंज अधिकारी की बोलेरो को टक्कर मार दी गई, जिससे उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं, बीट गार्ड पर भी जानलेवा हमला हुआ, उनकी बाइक को कुचल दिया गया। किसी तरह वन कर्मियों ने अपनी जान बचाई।

अब सवाल यह उठता है कि जब जिले में खुलेआम पशु तस्करी हो रही है, तो प्रशासन कहां है? अनूपपुर जिले में लगातार तस्करी की खबरें आ रही थीं, लेकिन पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। आखिर क्यों? और सबसे बड़ी बात हैं कि जब सूचना के बाद तीन बार फोन करने पर भी थाना प्रभारी ने कॉल नहीं उठाई, तो इसे क्या समझा जाए? क्या प्रशासन की लापरवाही इन तस्करों को और बेखौफ बना रही है? जैतपुर में वन विभाग की इस कार्रवाई से यह तो साफ हो गया है कि तस्कर अब न सिर्फ बेखौफ होकर पशु तस्करी कर रहे हैं, बल्कि हथियारों के साथ घूम रहे हैं। लेकिन प्रशासन कब जागेगा? क्या अब भी कोई बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है?

जन्मदिन पर युवक केक काटते-काटते थक गया, मगर केक कटा नही


अनूपपुर 

जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां बर्थडे मनाने वाला युवक अपने जन्मदिन का केक काटते-काटते थक गया, मगर केक नहीं कटा। युवक सिर्फ उस पर चाकू चलाता रह गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र का है।

बीते दिनों कुछ युवक अपने दोस्त के जन्मदिन पर बिजुरी स्थित जोधपुर स्वीट्स शॉप से केक लाए थे। जब वह इसे काटने लगा तो उसकी हालत खराब हो गई। केक कटने का नाम ही नहीं ले रहा था। बर्थडे बॉय जैसे-जैसे चाकू से काटता जा रहा था, केक बिखरता जा रहा था। 

जानकारी के मुताबिक, स्वीट शॉप ने खराब केक दिया था, जिसकी वजह से युवकों की बर्थडे पार्टी बिगड़ गई। वहीं अब खराब क्वालिटी का सामान देने पर लोग जोधपुर स्वीट्स शॉप पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं तो वहीं खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अवैध रेत परिवहन पर मामला दर्ज, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जप्त


अनूपपुर

जिले में अवैध रेत परिवहन करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अवैध रेत परिवहन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बम्हनी धनगवां तरफ भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली कठना नदी से रेता लोड कर ग्राम धनगवां तरफ आ रहा है, देखा तो एक नीले रंग का ट्रेक्टर मय ट्रॉली इंडो फार्म कम्पनी जिसका नम्बर एम पी 65 ए ए 0273 जिसके ट्राली मय रेता लोड मिला ट्रेक्टर को पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर रुकवाया गया। ट्रेक्टर ड्राईवर का नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप कोल पिता कमलेश कोल उम्र 21 वर्ष निवासी धनगवां चौकी का बताया, ट्रेक्टर मालिक का नाम व ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेता के दस्तावेज चाहे गये, जो ट्रेक्टर मालिक का नाम पंकज पटेल पिता अनिल प्रसाद पटेल निवासी धनगवां चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा के कहने पर कठना नदी से चोरी कर रेता रक्सा में बिक्री करने हेतु ले जाना और ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेता के दस्तावेज न होना बताया है। ड्राइवर द्वारा म.प्र. शासन गोडारू नाला से रेता चोरी करके ट्राली मे लोड किया था। ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक का यह कृत्त्य अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. एवं 130/177(3), 3/181, 5/180 एमव्ही एक्ट का अपराध पाये जाने पर ट्रेक्टर मय ट्राली व चोरी का रेता करीबन 3 घन मीटर कीमती 5 हजार रुपए व ट्रेक्टर मय ट्राली कीमत 6 लाख कुल कीमती 6 लाख 5 हजार का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget